logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है। डबुआ-गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान डबुआ निवासी जानवी के रूप में हुई है। छात्रा के पिता ने स्कूल की एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कक्षा में बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद के बाद उनकी बेटी को करीब चार घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत थी। हालांकि, स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रा को सजा दिए जाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। घटना की सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आखिर छात्रा ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया? पिता के आरोपों में कितनी सच्चाई है और स्कूल प्रबंधन का क्या कहना है? पुलिस की जांच में इन सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे। देखिए पूरी रिपोर्ट।

4 hrs ago
user_Vikrambhardwaj Faridabad
Vikrambhardwaj Faridabad
गौंची मार्ग, फरीदाबाद, हरियाणा•
4 hrs ago

फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है। डबुआ-गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान डबुआ निवासी जानवी के रूप में हुई है। छात्रा के पिता ने स्कूल की एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कक्षा में बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद के बाद उनकी बेटी को करीब चार घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत थी। हालांकि, स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रा को सजा दिए जाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। घटना की सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आखिर छात्रा ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया? पिता के आरोपों में कितनी सच्चाई है और स्कूल प्रबंधन का क्या कहना है? पुलिस की जांच में इन सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे। देखिए पूरी रिपोर्ट।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी रंग बिरंगी लाइटों से जगमग हुआ इस्कॉन मंदिर। 4 सितंबर शुक्रवार को इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होना है। जिसको लेकर तमाम तैयारियां कर ली गईं है दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होना है। जिसको लेकर पुरे मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर जगमग हो रहा है जिसकी तस्वीर आप देख रहे हैं।यह तस्वीर बुधवार देर शाम की हैं जहां आप देखेंगे सुंदर लाइटों से मंदिर सज गया है। वही इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ जन्माष्टमी पर किए गए सजावट को देखने पहुंच रही है बता दें इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार सुबह 4:00 बजे से लेकर मध्य रात्रि तक पूरे दिन भगवान श्री कृष्णा का जन्म उत्सव मनाया जाएगा. जिसकी तमाम तैयारियां की गईं है। ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में ४ सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी । इस बार सजावट- श्रृंगार का थीम है भगवान कृष्ण का प्रिय “मोर”( मयूर) । वृंदावन से वस्त्र और आभूषण तैयार किए गए हैं । मंदिर परिसर को थाईलैंड और बेंगलुरु से आए फूलों से सजाया जाएगा जो अपने सुगंध और सौंदर्य से श्रद्धालुओं का मन मोहेगा । कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों का अपना विशेष आकर्षण रहेगा । पूरा मंदिर विद्युत प्रकाश से जगमगाएगा । इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निदेशक व्रजेन्द्र नंदन दास ने बताया कि इस वर्ष भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी । दिल्ली पुलिस के ५०० जवान और १२०० प्राइवेट सुरक्षा गार्ड मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे । ३०० CCTV कैमरे लगाए जाएँगे । ४ फायर ब्रिगेड की गाड़िया और ८ एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी । डॉक्टरों की टीम भी हर पल सतर्क रहेगी । भगवान श्री राधा पार्थसारथी के दर्शन के लिए सुबह ४:३० बजे पट खोल दिया जाएगा । दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता सुबह ३ बजे से ही लग जाता है लगभग ५००० भक्त दर्शन करने के लिए आ जाते हैं । सुबह ७:३० बजे श्रृंगार दर्शन होगा और रात को १ बजे तक दर्शन होंगे । रात्रि को ९:३० बजे से महाभिषेक प्रारम्भ होगा, मध्य रात्रि को १२ बजे १००८ प्रकार के व्यंजनो का भोग लगाया जाएगा । १२:३० बजे महा आरती होगी । १ बजे पट बंद कर दिया जाएगा । दर्शन के लिए गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें श्री नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी, श्री हर्ष मल्होत्रा जी अध्यक्ष बीजेपी दिल्ली प्रदेश, श्री ओम बिरला जी लोक सभा स्पीकर, श्री विजेंद्र गुप्ता जी विधान सभा स्पीकर दिल्ली, श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य मंत्री दिल्ली सरकार, श्रीमती बांसुरी स्वराज सांसद लोक सभा और अन्य । द्वार १ से आम जनता के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई है । इस्कॉन के दानदाता और अति विशिष्ट व्यक्तियों को द्वार ७ लोटस मंदिर की ओर से प्रवेश की व्यवस्था है । द्वार ६ कालका मंदिर की ओर से इस्कॉन के शुभ चिंतकों और खास श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था है । प्रवेश के लिए सबको अपना निमंत्रण पत्र लेकर आना होगा । द्वार ५ से स्पेशल आमंत्रित भक्तों के लिए प्रवेश की व्यवस्था होगी वे भी अपना निमंत्रण लेकर आएँगे । सभी भक्तों को दर्शन के बाद बाहर निकलते समय प्रसाद दिया जाएगा । इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की कृपा प्रयास से जन्माष्टमी उत्सव पूरे विश्व में मनाई जाएगी । इस वर्ष इस्कॉन अपना ६० वाँ स्थापना समारोह भी मना रहा है । आप सब पधार कर राधा पार्थसारथी का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करें ।
    1
    इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी रंग बिरंगी लाइटों से जगमग हुआ इस्कॉन मंदिर।
4 सितंबर शुक्रवार को इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होना है। जिसको लेकर तमाम तैयारियां कर ली गईं है दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश में स्थित  इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होना है। जिसको लेकर पुरे मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर जगमग हो रहा है जिसकी तस्वीर आप देख रहे हैं।यह तस्वीर बुधवार देर शाम की  हैं जहां आप देखेंगे सुंदर लाइटों से मंदिर सज गया है। वही इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ जन्माष्टमी पर किए गए सजावट को देखने पहुंच रही है  बता दें इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार सुबह 4:00 बजे से लेकर मध्य रात्रि तक पूरे दिन भगवान श्री कृष्णा का जन्म उत्सव मनाया जाएगा. जिसकी तमाम तैयारियां की गईं है।
ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में ४ सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी । इस बार सजावट- श्रृंगार का थीम है भगवान कृष्ण का प्रिय “मोर”( मयूर) । वृंदावन से वस्त्र और आभूषण तैयार किए गए हैं । मंदिर परिसर को थाईलैंड और बेंगलुरु से आए फूलों से सजाया जाएगा जो अपने सुगंध और सौंदर्य से श्रद्धालुओं का मन मोहेगा । कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों का अपना विशेष आकर्षण रहेगा । पूरा मंदिर विद्युत प्रकाश से जगमगाएगा । 
इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निदेशक व्रजेन्द्र नंदन दास ने बताया कि इस वर्ष भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी । दिल्ली पुलिस के ५०० जवान और १२०० प्राइवेट सुरक्षा गार्ड मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे । ३०० CCTV कैमरे लगाए जाएँगे । ४ फायर ब्रिगेड की गाड़िया और ८ एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी । डॉक्टरों की टीम भी  हर पल सतर्क रहेगी । 
भगवान श्री राधा पार्थसारथी के दर्शन के लिए सुबह ४:३० बजे पट खोल दिया जाएगा ।  दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता सुबह ३ बजे से ही लग जाता है लगभग ५००० भक्त दर्शन करने के लिए आ जाते हैं । सुबह ७:३० बजे श्रृंगार दर्शन होगा और रात को १ बजे तक दर्शन होंगे । रात्रि को ९:३० बजे से महाभिषेक प्रारम्भ होगा, मध्य रात्रि को १२ बजे १००८ प्रकार के व्यंजनो का भोग लगाया जाएगा । १२:३० बजे महा आरती होगी । १ बजे पट बंद कर दिया जाएगा ।
दर्शन के लिए गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें श्री नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी, श्री हर्ष मल्होत्रा जी अध्यक्ष बीजेपी दिल्ली प्रदेश, श्री ओम बिरला जी लोक सभा स्पीकर, श्री विजेंद्र गुप्ता जी विधान सभा स्पीकर दिल्ली, श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य मंत्री दिल्ली सरकार, श्रीमती बांसुरी स्वराज सांसद लोक सभा और अन्य ।
द्वार १ से आम जनता के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई है । 
इस्कॉन के दानदाता और अति विशिष्ट व्यक्तियों को द्वार ७ लोटस मंदिर की ओर से प्रवेश की व्यवस्था है । द्वार ६ कालका मंदिर की ओर से इस्कॉन के शुभ चिंतकों और खास श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था है । प्रवेश के लिए सबको अपना निमंत्रण पत्र लेकर आना होगा । द्वार ५ से स्पेशल आमंत्रित भक्तों के लिए प्रवेश की व्यवस्था होगी वे भी अपना निमंत्रण लेकर आएँगे
। सभी भक्तों को दर्शन के बाद बाहर निकलते समय प्रसाद दिया जाएगा । 
इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की कृपा प्रयास से जन्माष्टमी उत्सव पूरे विश्व में मनाई जाएगी । इस वर्ष इस्कॉन अपना ६० वाँ स्थापना समारोह भी मना रहा है । आप सब पधार कर राधा पार्थसारथी का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करें ।
    user_Rajkamal
    Rajkamal
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    18 hrs ago
  • मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी से पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। #Mathura #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #ShriKrishna मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी से पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। #Mathura #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #ShriKrishna
    1
    मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी से पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा।

#Mathura #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #ShriKrishna
मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी से पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा।
#Mathura #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #ShriKrishna
    user_Alok Kumar Srivastava
    Alok Kumar Srivastava
    Social worker नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Delhi ke auto taxi driveron ne kiya Delhi Sarkar Ke khilaf dharna Pradarshan
    3
    Delhi ke auto taxi driveron ne kiya Delhi Sarkar Ke khilaf dharna Pradarshan
    user_Kishanveer Rajput
    Kishanveer Rajput
    Auto parts store महरौली, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    22 hrs ago
  • सोना और चांदी खरीदने से बचे और विदेशों में शादी करने से बचे
    1
    सोना  और चांदी खरीदने से बचे और 
विदेशों में शादी करने से बचे
    user_Pro hindustan tv
    Pro hindustan tv
    प्रीत विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    15 min ago
  • गुरुग्राम में सरकारी अधिकारियों की टीम पर किया हमला, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल गुरुग्राम में सरकारी अधिकारियों की टीम पर किया हमला, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
    1
    गुरुग्राम में सरकारी अधिकारियों की टीम पर किया हमला, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
गुरुग्राम में सरकारी अधिकारियों की टीम पर किया हमला, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • दिल्ली के पुल पहलादपुर थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को हुई हत्या के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया दिल्ली के पुल पहलादपुर थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को हुई हत्या के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया 12000 किलोमीटर टोटल पीछा करके आखिरकार आरोपियों तक पहुंची और जहां अलग-अलग जगह से आरोपियों को गिरफ्तार किया
    1
    दिल्ली के पुल पहलादपुर थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को हुई हत्या के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया
दिल्ली के पुल पहलादपुर थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को हुई हत्या के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया 12000 किलोमीटर टोटल पीछा करके आखिरकार आरोपियों तक पहुंची और जहां अलग-अलग जगह से आरोपियों को गिरफ्तार किया
    user_Sanjay Khan
    Sanjay Khan
    शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नंद के आनंद में मग्न भयो,जय कन्हैया लाल की । नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! नंदलाल के प्रकटोत्सव की यह पावन बेला प्रेम, भक्ति और आनंद से मन को अभिभूत करने वाली है। कान्हा की मुरली की मधुर धुन और राधा रानी की असीम कृपा से हर हृदय में श्रद्धा और शांति का संचार हो। जन्माष्टमी के इस पवित्र एवं भक्तिमय अवसर पर कोटला कलां, ऊना स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, बाबा बाल जी आश्रम में भगवान श्री कृष्ण जी के चरणों का वंदन कर उपस्थित सम्मानित संतों नमन किया। जय श्री राधे-कृष्ण! 🌸
    3
    हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नंद के आनंद में मग्न भयो,जय कन्हैया लाल की ।
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 
नंदलाल के प्रकटोत्सव की यह पावन बेला प्रेम, भक्ति और आनंद से मन को अभिभूत करने वाली है। कान्हा की मुरली की मधुर धुन और राधा रानी की असीम कृपा से हर हृदय में श्रद्धा और शांति का संचार हो।
जन्माष्टमी के इस पवित्र एवं भक्तिमय अवसर पर कोटला कलां, ऊना स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, बाबा बाल जी आश्रम में भगवान श्री कृष्ण जी के चरणों का वंदन कर उपस्थित सम्मानित संतों नमन किया।
जय श्री राधे-कृष्ण! 🌸
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिली बड़ी सौगात, रेखा गुप्ता ने किया ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन और वाहन फिटनेस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तेहखंड में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। नवंबर में इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था और कुछ ही महीनों में इसे पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया गया। तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के शुरू होने से हर साल करीब 72 हजार वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। ऑटोमेटेड व्यवस्था के जरिए वाहनों की फिटनेस जांच को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए परिवहन विभाग की पूरी टीम और इससे जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधुवाद दिया। इसी अवसर पर दिल्लीवासियों को सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी कई सौगातें भी दी गईं। दिल्ली की सड़कों पर 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गईं। इसके साथ ही दिल्ली–रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत की गई, जिससे दिल्ली और रेवाड़ी के बीच सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं हसनपुर और गाजीपुर डिपो में दो नए सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशन भी दिल्लीवासियों को समर्पित किए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि राजधानी का सार्वजनिक परिवहन इतना सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाए कि वह हर दिल्लीवासी की पहली पसंद बने। इस कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    2
    दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिली बड़ी सौगात, रेखा गुप्ता ने किया ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन
दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन और वाहन फिटनेस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तेहखंड में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। नवंबर में इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था और कुछ ही महीनों में इसे पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया गया।
तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के शुरू होने से हर साल करीब 72 हजार वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। ऑटोमेटेड व्यवस्था के जरिए वाहनों की फिटनेस जांच को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए परिवहन विभाग की पूरी टीम और इससे जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधुवाद दिया।
इसी अवसर पर दिल्लीवासियों को सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी कई सौगातें भी दी गईं।
दिल्ली की सड़कों पर 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गईं। इसके साथ ही दिल्ली–रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत की गई, जिससे दिल्ली और रेवाड़ी के बीच सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
वहीं हसनपुर और गाजीपुर डिपो में दो नए सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशन भी दिल्लीवासियों को समर्पित किए गए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि राजधानी का सार्वजनिक परिवहन इतना सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाए कि वह हर दिल्लीवासी की पहली पसंद बने।
इस कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Rajkamal
    Rajkamal
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    22 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश जनसेवा के संकल्प के साथ समृद्धि के सुपथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश जनसेवा के संकल्प के साथ समृद्धि के सुपथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
    user_Pro hindustan tv
    Pro hindustan tv
    प्रीत विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.