Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्यामपुर-बी कोलियरी में केबल चोरी, 190 मीटर पावर केबल काटकर ले गए चोर। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रबंधक को दी गई।
Ranjan Mitra
श्यामपुर-बी कोलियरी में केबल चोरी, 190 मीटर पावर केबल काटकर ले गए चोर। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रबंधक को दी गई।
More news from झारखंड and nearby areas
- हिन्दू महासम्मेलन को लेकर भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत, सनातनियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील। (निरसा)।आगामी हिन्दू महासम्मेलन को सफल बनाने तथा सनातन समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से तालडांगा स्थित करनी सेना कार्यालय से भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने किया। रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान अखंड ज्योत स्थापित कर समाज की एकता, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रथ को रवाना किया गया। रथ के साथ मौजूद लोगों ने सनातन धर्म की एकता का संदेश देते हुए लोगों से हिन्दू महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।इस संबंध में जानकारी देते हुए करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने बताया कि यह रथ भ्रमण 45 दिनों तक निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, गांवों और मोहल्लों में घूमेगा। रथ के माध्यम से घर-घर जाकर सनातन समाज के लोगों को एकजुट होने तथा हिन्दू महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि रथ भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इस पूरे अभियान के दौरान वे स्वयं रथ के साथ प्रवास पर रहेंगे और क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क करेंगे। रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, युवा तथा सनातन धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बाइट: अमन सिंह5
- निरसा क्षेत्र स्थित श्यामपुर-बी कोलियरी में चोरों द्वारा पावर केबल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया।1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक समिति के सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर करौं निवासी दिवंगत लेखापाल शशि प्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व कार्यों को याद किया। 🌹💐🌺 #ShokSabha #LateShashiPrakashSingh #NetajiSmarakSamiti #Karon #tahalkaआवाज़1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार.). भारत के सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएसई (UPSC) को शानदार रेंक से पास करने वाले कोयला राजधानी धनबाद के बाघमारा प्रखंड के एक छोटे से गांव जमुआटाड़ के होनहार युवक शुभम कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर पुरे गांव में आज होली और दीपावली जैसा माहौल है. जैसे ही गांव के इस होनहार युवक का आगमन गांव की पगडंडी पर हुआ. ढ़ोल -नगाड़े बजने लगे. मौके पर उपस्थित जनों ने फूलों की बारिश कर अपने भाई, अपने बेटे का जोरदार स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीण और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद ने माहौल को भावुक कर दिया. शुभम बचपन से ही मेधावी थे. खेती-किसान परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों को बाधा नहीं बनने दिया. अपने संघर्ष के बदौलत आज इस सबसे बड़े पद व ओहदे को पाने में सफल हुआ. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद बताया. आज गांव के युवाओं के आई कोण बने शुभम की इस सफलता पर गाँव के बड़े बुजुर्गो ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा की "इस धरती पुत्र ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे पक्के हो, तो गाँव की कच्ची सड़कों से भी निकलकर देश की सेवा के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचा जा सकता है." स्वागत समारोह के दौरान आसपास के गाँवों के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे, जिन्हें सफल अभ्यर्थी ने सफलता के टिप्स दिए. इस समारोह में मुख्य रूप से संतोष गोराई तुलसी साव एन डी पांडे प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ महतो नवल किशोर महतो दीपक कुमार सुमन पाण्डेय मुखिया जीवनलाल महतो मुखिया विनोद महतो जगदीश साहू वीरेंद्र चौहान सरपंच नंदलाल रवानी भीम रवानी चंदन मिश्रा निरंजन गोप, ज़ालिम रजक, पाल चंद महतो एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए1
- Announcement of Schedule for #WestBengalElections2026 Number of ACs: 294 #Phase1 🗓️Date of Poll: 23-04-2026 #Phase2 🗓️Date of Poll: 29-04-2026 🗓️Date of Counting: 4-05-2026 #ECI #WestBengalAssemblyElections1
- गोविंदपुर उपर बाज़ार में ट्रैफिक पुलिस और बाइक सवार के बीच विवाद Govindpur। गोविंदपुर के उपर बाज़ार क्षेत्र में सोमवार को ट्रैफिक जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस और एक बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर कागजात की जांच की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कागजात मांगने को लेकर बाइक सवार और पुलिसकर्मी के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बाद में पुलिस ने बाइक सवार को आवश्यक कागजात दिखाने की सलाह दी और स्थिति को नियंत्रित किया गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by Niraj Kumar1