EO-RO भर्ती घोटाला: 7 लाख में ब्लूटूथ से नकल करने वाली महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, 3 साल से थी फरार राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने EO-RO भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने और पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना गांव निवासी 23 वर्षीय कोमल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित EO-RO भर्ती परीक्षा-2022 में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए संगठित तरीके से नकल करवाई गई थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पोरव कालेर और उसके चाचा तुलछाराम कालेर ने एक नकल गिरोह बनाया था, जिसने 14 मई 2023 को आयोजित परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से कई अभ्यर्थियों को नकल करवाई। जांच में पता चला कि कोमल ने भी परीक्षा पास कराने के लिए ₹7 लाख में सौदा किया था। नियुक्ति मिलने के बाद यह राशि देने की बात तय हुई थी। मामले का खुलासा होने के बाद वह फरार हो गई और गिरफ्तारी से बचने के लिए जोधपुर व नागौर में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छिपकर रह रही थी। एसओजी के अनुसार, इस मामले में अब तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कोमल वर्ष 2020 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। RPSC द्वारा परीक्षा निरस्त किए जाने के बाद से वह लगातार फरार थी। फिलहाल एसओजी आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। #newsfeed #newstoday #NewsUpdate #BreakingNews #BREAKING

- पिंडवाड़ा में आज भारी बरसात 2 घंटा तक मूसलाधार बरसा पानी1
- बहुत बारिश हुई बाड़मेर राजस्थान में इतनी बारिश पहली बार बाड़मेर राजस्थान में हुई आज हमारे गांव में बारिश हुई हम खेती कर रहे हैं बहुत बारिश हुई1
- Viksit Vibrant Village Program: MY Bharat Volunteer ने PM Modi से साझा किया अपना बड़ा अनुभव | Gen-Z #pmmodi #mybharat #genz #viksitbharat #vibrantvillage भारत1
- मोकलसर में मोकड़ मामाजी धाम पर मेले का हुआ आयोजन भक्तों ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की मोकलसर कस्बे के पहाड़ी पर स्थित मोकड़ मामाजी धाम पर आयोजित मेले का हुआ आयोजन। मेले में में भक्त भाविकों ने मामाजी धाम पर पहुंचकर मामाजी को नारियल ओर प्रसाद चढ़ाकर खुशी की कामना की । वहीं पर स्थानीय भजन कलाकारों ने भजनों के द्वारा माहौल को भक्तिमय बना दिया । इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पुरुष महिलाएं उपस्थित थे।2
- जोधपुर के जायके के दीवाने हुए मंत्री राठौड़, मिर्चीबड़े-लस्सी का लिया स्वाद, सेल्फी के लिए उमड़ा जनसैलाब एक दिवसीय दौरे के दौरान आमजन के बीच पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स्थानीय स्वाद की जमकर की तारीफ कहा :- जोधपुर आए और अगर यहां का मिर्ची बड़ा नहीं खाया तो फिर क्या किया जोधपुर, 28 जुलाई। राजस्थान सरकार के उद्योग, वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। सरकारी कार्यक्रमों के बीच उन्होंने कुछ समय निकालकर शहर की प्रसिद्ध मिर्चीबड़े और लस्सी का स्वाद लिया। जैसे ही उनके शहर की मशहूर दुकान पर पहुंचने की सूचना फैली, देखते ही देखते वहां लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक में मंत्री के साथ मुलाकात और सेल्फी लेने की होड़ मच गई।2
- डोडा पोस्त पर बड़ी कार्यवाही जोधपुर ने डोडा पोस्त पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया पुलिस ने करोड़ो के डोडा पोस्त बरामद किए जिसकी जानकारी डीसीपी वेस्ट ने दी1
- लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 आरोपी गिरफ्तार, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने लूणी नदी में चल रहे अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलाड़ा थाना क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम (DST) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों ओर से घेराबंदी की और अवैध खनन व परिवहन में लगी 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि राज्यभर में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन में DST प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को सूचना मिली थी कि बिलाड़ा क्षेत्र में लूणी नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बजरी का खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर DST और बिलाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर नदी क्षेत्र की चारों ओर से घेराबंदी की। अचानक पुलिस की मौजूदगी देखकर खनन में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब्त की गई सभी 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाने में खड़ा करवाया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एमएमआरडी (MMRD) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1
- जोधपुर में पहली बार भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी की प्रतिमा स्थापित, नर्मदा से प्राप्त पंचमुखी शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, पशुपतिनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब, जोधपुर में पहली बार भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी की प्रतिमा स्थापित, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे अद्भुत दृश्य, जोधपुर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 10 स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर1
- गोरम घाट इन दिनों काफी चर्चाओं में है, बारिश के दिनों में झरने देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ पहुंच रही है, वहीं मारवाड़ जंक्शन से कामलीघाट चलने वाली ट्रेन के ऊपर युवक चढ़े नजर आ रहे हैं, रील के चक्कर में नौजवान युवक अपनी जान जोखीम में डाल रहे हैं1