Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद के गोबिंदपुर में एक पूर्व जिला परिषद सदस्य पर पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि पूर्व जिला परिषद सदस्य द्वारा उससे जबरन 50 हजार रुपये की मांग की गई है, जिसके बाद इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी गई है।
मो० फारुख (पत्रकार)
धनबाद के गोबिंदपुर में एक पूर्व जिला परिषद सदस्य पर पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि पूर्व जिला परिषद सदस्य द्वारा उससे जबरन 50 हजार रुपये की मांग की गई है, जिसके बाद इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी गई है।
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद में निचितपुर स्टेशन और तेतुलमारी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव डाउन लाइन पर पोल संख्या 284/18 के समीप गया पुल के पास बीच ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों और मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।1
- जामताड़ा के एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर को एसडीओ ने सम्मानित किया है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बेहतर कार्य प्रदर्शन करने पर इन बीएलओ और सुपरवाइजरों को यह सम्मान दिया गया।1
- बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) और निर्णय पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था, ताकि पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और डिजिटल सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने विभिन्न पंचायतों से आए VLEs को GPDP और निर्णय पोर्टल के संचालन, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्ट तैयार करने तथा पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लाइव डेमो के माध्यम से त्रुटिरहित डेटा दर्ज करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। समापन के अवसर पर बोकारो के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित शुक्ला ने कहा कि यह प्रशिक्षण VLEs की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में ग्राम स्तरीय उद्यमियों की भूमिका को बेहद अहम बताया। अमित शुक्ला ने VLEs को पंचायत भवनों में अधिक से अधिक समय देकर ग्रामीणों को सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दो दिवसीय आयोजन में प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, CSC के पदाधिकारी और चंदनकियारी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे बड़ी संख्या में VLEs उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं के संचालन में दक्षता आएगी और ग्राम पंचायत विकास योजना के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।2
- दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस ने बोकारो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी विशेष रूप से शामिल हुए।1
- जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए तीन सुपरवाइजर और सात बीएलओ (BLO) को सम्मान के लिए चुना गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में एसडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनंत कुमार ने सभी चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।1
- बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पिंटू महतो ने सभी असंगठित मजदूरों से झारखंड सरकार की असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जल्द से जल्द श्रमिक कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य, खेतिहर मजदूरी, दैनिक मजदूरी या अन्य असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले 18 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के ऐसे मजदूर जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन कराकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। श्रमिक कार्डधारियों को मृत्यु एवं दुर्घटना सहायता, मातृत्व सहायता, अंत्येष्टि सहायता, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, उपचार एवं आजीविका सहायता, मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता, साइकिल सहायता, सिलाई मशीन सहायता और विवाह सहायता योजना जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। पात्र लाभुकों को आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। श्रमिकों का पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा नामिनी का आधार कार्ड आवश्यक है। मजदूर स्वयं ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं या आवश्यकता पड़ने पर संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।1
- जामताड़ा में छात्र हितों की मांगों को लेकर जामताड़ा युवा मंच ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिला और पूरा शहर 'पेपर लीक बंद करो' के नारों से गूंज उठा।1