Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहरावंडा कलां में जिला कलक्टर काना राम ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं आमजन की समस्याएं* जिला कलक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही दिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी वर्षा मीना , तहसीलदार पुष्कर सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मित्तल , सरपंच जुगल किशोर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Uttam Kumar Meena
बहरावंडा कलां में जिला कलक्टर काना राम ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं आमजन की समस्याएं* जिला कलक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही दिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी वर्षा मीना , तहसीलदार पुष्कर सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मित्तल , सरपंच जुगल किशोर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- गंगापुर सिटी पहुंचे भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद बिश्नोई, कोतवाली थाने में चल रही जनसुनवाई के दौरान समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी नरेश दुबे पहुंचे और उन्होंने कहा कि गंगापुर सिटी में जिस तरह से कोई भी कार्यक्रम हो किन्नर जबरदस्ती पैसे मांगते हैं अगर नहीं देते तो वह लोगों को बेइज्जत करते हैं1
- कोतवाली थाने में की जनसुनवाई; बामनवास की घटना पर जल्द खुलासे का आश्वासन भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद विश्नोई का गुरुवार को गंगापुर सिटी दौरा प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। दोपहर में शहर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर भी मौजूद रहे। कोतवाली थाने में जनसुनवाई, सुनी गईं फरियादें आईजी ने सीधे आमजन से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कोतवाली थाने में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। भूमि विवाद, मारपीट, लंबित प्रकरणों की जांच और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर आईजी ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बामनवास के जाहिरा गांव की दर्दनाक घटना भी उठी जनसुनवाई में बामनवास क्षेत्र के जाहिरा गांव में महिला के पैर काटने की गंभीर घटना का मामला भी प्रमुखता से उठा। पीड़ित पक्ष ने घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर आईजी कैलाश चंद विश्नोई ने आश्वस्त किया कि मामले की गहन जांच कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश जनसुनवाई के बाद आईजी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की रणनीति, संवेदनशील मामलों की मॉनिटरिंग और आमजन में विश्वास बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। आईजी ने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार जनहितकारी और जवाबदेह होना चाहिए, ताकि आमजन बिना भय के अपनी बात रख सके। इस दौरे को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और लंबित मामलों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा1
- गंगापुर सिटी मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की बैठक संपन्न। धर्मशाला निर्माण की चर्चा हुई जनरल मीटिंग मार्च माह में रखने का निर्णय। गंगापुर सिटी मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति कार्यकारिणी एवं धर्मशाला निर्माण कमेटी की एक संयुक्त मीटिंग बुधवार शाम 7:00 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित इंदरगढ़ दरबार में समिति अध्यक्ष देवी चरण गर्ग की अध्यक्षता में रखी गई मीटिंग में मां इंदरगढ़ दरबार जिला बूंदी में गंगापुर वालों की निर्माणधीन धर्मशाला की प्रगति रिपोर्ट की चर्चा के साथ कोषाध्यक्ष मनीष सिंघल द्वारा निर्माण में अब तक के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने जानकारी देते हुए कहा की धर्मशाला का 80% कार्य पूर्ण हो चुका है धर्मशाला में माता रानी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की यात्राएं विश्राम के लिए ठहरने लगी है शेष कार्य के लिए बजट की आवश्यकता है बैठक में सभापति शिवरतन अग्रवाल पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंघल नरदेव गुप्ता डॉ, सीताराम बली प्रसाद भोड बाबूलाल जीवद दिनेश करणपुर कैलाश चंद रामावतार सत्यनारायण पटवारी द्वारा धर्मशाला पुर्ण निर्माण हेतु आगे के कार्य के लिए सुझाव रखें एवं धर्मशाला के ट्रस्टी सदस्य बनाने पर जोर दिया मीटिंग में समिति की जनरल बैठक मार्च माह में रखना का निर्णय लिया इस मौके पर सुनील गर्ग मनसुख मेडी आकाश गर्ग अशोक आदि सदस्य गण उपस्थित रहे1
- राजस्थान विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक हरनाम सिंह ने तीन विधायकों के भ्रष्टाचार एवं नशीले पदार्थो की बिक्री को लेकर की प्रेस वार्ता। हिंडौन मुंशीप कोर्ट के पास एक रिसॉर्ट में प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश महासचिव लाखन सिंह लहकोडिया, सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह मौजूद रहे।1
- करौली, पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीणा ने हिंडौन मुख्यालय पर विनीता नर्सिंग होम स्थित सोनोग्राफी सेंटर, आशा नर्सिंग होम स्थित सोनोग्राफी सेंटर, अमायरा अस्पताल स्थित सोनोग्राफी सेंटर और राजगिरीश सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सोनोग्राफी पंजिका व एफ फॉर्म की जांच की और संचालको को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्ती से पालना के लिए पाबन्द किया। सीएमएचओ ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने के कार्य में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मुखबिर योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण की सत्य सूचना पर तीन लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। सेन्टर पर मुखबीर योजना का प्रचार प्रसार टोल फ्री नंबर 104 व 108 एवं व्हाट्सएप नंबर 9799997795 के प्रदर्शन का सत्यापन किया। सेन्टर संचालक को पीसीपीएनडीटी एक्ट के अनुरूप कार्य करने को पाबन्द किया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक- पीसीपीएनडीटी नगीना शर्मा ने एक्टिव ट्रेकर की जानकारी जुटाकर मुखबिर योजना के प्रदर्शन की आवश्यकता जताई।1
- इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन प्लेटफार्म आईएचआईपी का एक दिवसीय प्रशिक्षण* करौली 12 फरवरी। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन प्लेटफार्म का एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय पैलेस में प्रदान किया गया। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि आईएचआईपी पोर्टल पर प्रतिदिन रिपोर्टिंग की जाती है यह रीयल टाइम इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रणाली है जो भारत सरकार के ई गवर्नेंस मानकों सूचना प्रौद्योगिकी डाटा और मेटा डाटा मानकों के साथ -साथ रोग के प्रकोप और सम्बन्धित संसाधनों के प्रबंधन के लिए भौगोलिक सूचनाओं की जानकारी देता है। डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ ओम प्रकाश महावर ने बताया कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य और कर्तव्यों से अवगत कराकर कार्य को बेहतर करने के लिए तरीके बताएं जाते हैं। उन्होंने एक्टिव सर्विसेज और पेसिव सर्विसेज के बारे में विस्तृत रूप से बात कर काउंसलिंग और परामर्श पक्ष को मजबूत करने की प्रक्रिया समझाई जाती है। प्रशिक्षक जेएसए अंकुर सिंघल ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत अपनायी जाने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा कर कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में आमजन को बीमारियों से बचाने और जागरूक करने कर्तव्य का पालन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है जागरूकता परक और बचाव गतिविधियों को पूर्ण ईमानदारी से करें । इस दौरान उन्होंने टेमी फोर्स सॉल्यूशन और एमएलओ बनाने की विधि से अवगत कराकर समय-समय पर एंटी लार्वल, एंटी एडल्ट और सोर्स रिडक्शन गतिविधियों का आयोजन निश्चित समय के अंतराल पर करने की आवश्यकता जताई। इस दौरान डीईओ राजेश जैन द्वारा प्रतिभागियों को लैब में होने वाली जांचों की ऑनलाइन प्रक्रिया मौसमी बीमारियों से सम्बन्धित मरीजों का ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण प्रक्रिया और ओपीडी में आने वाले मरीजों की ऑनलाइन रिपोर्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया।2
- Post by Hanis Sheikh1
- गंगापुर सिटी के सदर थाना इलाके के उदेई कला का मामला, जहां पर दुकानदार रिहान खान के साथ 5 से 6 लोगों ने की मारपीट, रियान हुआ घायल जिसका इलाज जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी में जारी,अभी पुलिस में नहीं हुआ है मुकदमा दर्ज, रिहान ने कहा था कि मेरा है फर्नीचर की दुकान, फर्नीचर के पैसे मांगने पर मेरे साथ की थी मारपीट1