सिसई : योगगुरु के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरगांव, मकुंदा सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। 21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगगुरु गजराज महतो द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी के निमित सोमवार को योगगुरु द्वारा "करें योग रहें निरोग" के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास के माध्यम से ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, त्रिकोणासन सहित योग के विभिन्न आसन सिखाया गया। हाथ व पैरों की सुदृढता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास एवं बैठकर करने वाले आसनों में मंडुकासन, उष्ट्रासन, तितली आसन और पवन मुक्तासन का भी अभ्यास कराया गया। योगगुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश के ऋषि मुनियों द्वारा बनाये गए योग रूपी जीवन दायिनी परंपरा को अब सारा विश्व अपनाने लगा है इसी के निमित प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है इसके नियमित अभ्यास से 100 वर्षों से भी अधिक समय तक हमारे शरीर के बाहरी व अंदरूनी अंगों को क्रियाशील रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम के तीन अभ्यास भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम से श्वास नली से लेकर किडनी तक अपना कार्य निर्वाध रूप से करता है। अंत में ध्यान शक्ति के विकास हेतु हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित कराया गया और विश्व के कल्याण हेतु वसुधैव कुटुंबकम का नारा बुलंद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सिसई : योगगुरु के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरगांव, मकुंदा सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। 21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगगुरु गजराज महतो द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास कराया
जा रहा है। इसी के निमित सोमवार को योगगुरु द्वारा "करें योग रहें निरोग" के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास के माध्यम से ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, त्रिकोणासन सहित योग के विभिन्न आसन सिखाया गया। हाथ व पैरों की सुदृढता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास एवं बैठकर करने वाले आसनों में मंडुकासन, उष्ट्रासन, तितली आसन और पवन मुक्तासन का भी अभ्यास कराया गया। योगगुरु
ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश के ऋषि मुनियों द्वारा बनाये गए योग रूपी जीवन दायिनी परंपरा को अब सारा विश्व अपनाने लगा है इसी के निमित प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है इसके नियमित अभ्यास से 100 वर्षों से भी अधिक समय तक हमारे शरीर के बाहरी व अंदरूनी अंगों
को क्रियाशील रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम के तीन अभ्यास भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम से श्वास नली से लेकर किडनी तक अपना कार्य निर्वाध रूप से करता है। अंत में ध्यान शक्ति के विकास हेतु हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित कराया गया और विश्व के कल्याण हेतु वसुधैव कुटुंबकम का नारा बुलंद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
- फरार वारंटी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल चैनपुर थाना पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों के फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए दोपहर बारह बजे बताया गया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पहले मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य छह बटा तेरह, दिनांक चार अप्रैल दो हजार तेरह, एसटी नंबर दो सौ अट्ठानवे बटा दो हजार तेरह के इश्तहार वारंटी अभियुक्त बहुरा तुरी, उम्र लगभग पचास वर्ष, पिता स्वर्गीय बना तुरी, ग्राम तिगावल थाना चैनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं दूसरे मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य आठ बटा तेइस, एसटी नंबर एक सौ बानवे बटा दो हजार तेइस के वारंटी अभियुक्त अशोक एक्का, उम्र लगभग उनतीस वर्ष, पिता स्वर्गीय पीयूष एक्का, ग्राम जमगई थाना चैनपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के निष्पादन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी।1
- जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता पर गुमला में भव्य सम्मान समारोह आयोजित,माध्यमिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन से गुमला ने राज्य में लहराया परचम गुमला: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में गुमला जिले के विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने के उपलक्ष्य में सोमवार, 11 मई 2026 को नगर भवन, गुमला में भव्य सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।इस वर्ष गुमला जिले ने जैक बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए माध्यमिक स्तर पर राज्य में प्रथम स्थान, इंटर कला संकाय में प्रथम स्थान, विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान तथा वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो सहित जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान माध्यमिक परीक्षा में राज्य स्तरीय सेकेंड टॉपर रहे विद्यार्थियों, जिला स्तर पर टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 310 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला अंतर्गत टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 40 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें कला संकाय के 16 विद्यार्थी, वाणिज्य संकाय के 11 विद्यार्थी तथा विज्ञान संकाय के 13 विद्यार्थी शामिल रहे।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के मैट्रिक परीक्षा में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के विशेष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इन विद्यालयों में एकल अभिभावक, अनाथ, अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति, अभिवंचित वर्ग एवं सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।समारोह में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 100 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान में योगदान देने वाले लगभग 70 शिक्षकों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय मॉनिटरिंग टीम, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों तथा विभिन्न स्तरों पर कार्यरत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने अपने संबोधन में कहा कि गुमला जैसे अति दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत गर्व की बात है और यह उपलब्धि एक दिन की नहीं बल्कि वर्षों के सतत प्रयास, सुनियोजित रणनीति और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पूर्व उपायुक्तों के नेतृत्व में "शिक्षा कर भेंट अभियान" एवं "बोर्ड परीक्षा विजयी अभियान" के तहत प्रारंभिक स्तर पर मंथन कर रणनीति तैयार की गई थी , जिसके अंतर्गत अनुभवी शिक्षकों एवं अधिकारियों की कोर टीम का गठन कर निरंतर मॉनिटरिंग, विद्यालयों का निरीक्षण, मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाएं तथा संचालित किया गया।उन्होंने आगे कहा कि इस सफलता में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासन सभी की समान भूमिका रही है और अब सबसे बड़ी चुनौती इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखना है। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि यही तीन गुण जीवन में सफलता सुनिश्चित करते हैं।अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन के वास्तविक नायक छात्र-छात्राएं हैं, जिनकी मेहनत के कारण आज पूरा जिला गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, किंतु उसे बनाए रखना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा कहा कि हर बच्चा प्रतिभाशाली होता है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन की होती है। सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है और निरंतर परिश्रम तथा अनुशासन ही वास्तविक सफलता की पहचान है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य जागरूकता के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन की जानकारी भी दी।डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभवों से सीख लेकर बेहतर रणनीति बनाई गई, जिसका परिणाम इस वर्ष सामने है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान होता है, अंतर केवल सोच और पढ़ाई के तरीके में होता है तथा सही लक्ष्य निर्धारण और दिशा मिलने पर कोई भी छात्र सफलता प्राप्त कर सकता है।एसडीओ सदर राजीव नीरज ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने वर्तमान में सफलता प्राप्त की है, उसी प्रकार भविष्य में भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास जारी रखें।एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि सभी की सामूहिक मेहनत और सटीक रणनीति का परिणाम है और आगे भी इसी प्रकार प्रयास जारी रखे जाएंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको ने कहा कि गुमला जिले की यह सफलता किसी संयोग का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाएं, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, प्रश्नपत्र निर्माण तथा कोर कमिटी द्वारा दैनिक अभ्यास जैसे प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास से ही प्राप्त हुई है।कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन गुमला, डीसीएलआर, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।यह सम्मान समारोह गुमला जिले की सामूहिक प्रतिबद्धता, रणनीतिक योजना और शिक्षा के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और समन्वित प्रयासों से उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।1
- चैनपुर पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए चैनपुर थाना पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वारंटी धर-पकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।1
- गुमला जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि - भव्य सम्मान समारोह पूरे झारखंड की वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गुमला जिले को बहुत-बहुत बधाई! इस शानदार सफलता के उपलक्ष्य में मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।3
- 26 साल बाद भी विकास से दूर केचकी गांव, सड़क और राशन की समस्या बरकरार 26 साल बाद भी विकास से दूर केचकी गांव, सड़क और राशन की समस्या बरकरार 26 साल बाद भी बदहाल सड़कें, योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान बरवाडीह प्रखंड के केचकी एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में आज भी सड़क, राशन और सरकारी योजनाओं की बदहाल स्थिति से लोग जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी क्षेत्र की सड़कें पत्थरों और गड्ढों से भरी हुई हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और मरीजों को खटिया पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं कई पात्र परिवार राशन कार्ड, अबुआ आवास योजना और पेंशन जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव तक नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।1
- रांची में सात दिवसीय शिव महापुराण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान अमृत रस की कथा का वाचन होगा, जिससे हजारों भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलेगी।1
- खुंटी जिले के मूरहू में श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में मदर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्रों ने केक काटकर, ग्रीटिंग कार्ड बनाकर और कविता-भाषणों से अपनी माताओं के प्रति प्रेम व सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने माताओं का आदर करने और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।1
- रांची जिले में 'भादवा रानी' नाम की एक नई कविता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय साहित्य प्रेमियों में इस रचना को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।1
- गुमला के गरई गांव में उपायुक्त ने महिला किसान रेशमा केरकेट्टा की ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। महिला किसान डेढ़ एकड़ में 515 पौधे लगाकर सालाना 6 से 7 लाख रुपये की आय कर रही हैं। उपायुक्त ने इस सफल पहल की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ऐसी उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।2