Shuru
Apke Nagar Ki App…
VIP दर्शन के नाम पर ठगी पुलिस ने लौटाए 4000 श्रद्धालु को कराई निशुल्क बाबा विश्वनाथ के दर्शन वाराणसी। सावन के पावन माह में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार के बीच कर्नाटक की एक महिला से वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने ऑनलाइन 4 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के पूरे 4 हजार रुपये वापस कराए। इतना ही नहीं, महिला को बिना किसी शुल्क के बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी कराए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की श्रद्धालुओं ने सराहना की, वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस से शिकायत करें।
पत्रकार पांडे
VIP दर्शन के नाम पर ठगी पुलिस ने लौटाए 4000 श्रद्धालु को कराई निशुल्क बाबा विश्वनाथ के दर्शन वाराणसी। सावन के पावन माह में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार के बीच कर्नाटक की एक महिला से वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने ऑनलाइन 4 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के पूरे 4 हजार रुपये वापस कराए। इतना ही नहीं, महिला को बिना किसी शुल्क के बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी कराए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की श्रद्धालुओं ने सराहना की, वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस से शिकायत करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर में निकला चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस, मौलाना असकरी बोले-अरबाईन पर करोड़ों लोग पहुंचे ईराक के शहर कर्बला सुलतानपुर शहर के शाहगंज मोहल्ले में स्थित मरहूम हाजी दिलशाद हुसैन के इमामबाड़े से चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमनों ने नौहा-मातम करके हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। सोमवार शाम 4 बजे जुलूस की शुरुआत हुई, जहां मौलाना असकरी खान ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन दुनिया के ऐसे अकेले बादशाह हैं जिन्हें पूरी दुनिया श्रद्धा से याद करती है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदुस्तान में मुसलमान ही नहीं, बल्कि हिंदू भाई भी इमाम हुसैन के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। मौलाना असकरी ने कहा कि यजीद इमाम हुसैन, इमाम अली और इस्लाम का नाम मिटाना चाहता था, लेकिन आज यजीद के नाम पर जमा होने वाला कोई नहीं है, जबकि इमाम हुसैन के नाम पर पूरी दुनिया में लोग मौजूद हैं। उन्होंने इसे दीन और मजहब की जीत बताया। उन्होंने आगे कहा कि यजीद को मानने वाले भी उसकी कब्र का पता नहीं जानते, जबकि जिस इमाम हुसैन को यजीद ने बेगुनाह कत्ल कराया, उनका रौजा इराक के कर्बला में सजा हुआ है। हर साल अरबाईन चेहल्लुम के अवसर पर करोड़ों लोग वहां जमा होते हैं, जो एक रिकॉर्ड बनाता है। इस वर्ष भी दुनिया भर से करोड़ों जायरीन कर्बला पहुंच चुके हैं, यह तब हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव है, इराक के हालात भी खराब हैं और हवाई जहाज के टिकट काफी महंगे हो गए हैं। जुलूस में अंजुमन जीनतुल अजा रजिस्टर्ड अलीगढ़ अमहट और अंजुमन गुन्चए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर ने नौहे पढ़े और मातम किया। यह जुलूस गभड़िया स्थित इमामबाड़ा हादी साहब में समाप्त हुआ। नगर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखी। मजलिस से पूर्व शफाअत हुसैन ने सोजखानी की, जबकि शेर अली और जिया मेहदी ने पेशखानी की। इस मौके पर हाशिम रजा, आबिद रजा, शबीह हैदर, शाहिद हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।2
- कुछ ऐसी चूक जो भी है अधिकारी उसको नज़र अंदाज किया करते है बात धर्म से जुड़ी है घाट पर यह नज़ारा देखने को मिला देखने योग्य है गोमती के उस घाट पर जहाँ से जल उठाना है भक्तों को वहाँ यह बाराह अवतार का भाई खुले आम टहलता नज़र आ रहा है4
- *श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति* श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति सुल्तानपुर। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन (SHBSF) की मासिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं एडिशनल डायरेक्टर्स की बैठक रविवार को संस्था के रजिस्टर्ड कार्यालय, सैदपुर (K.N.I.T.) सुल्तानपुर में चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान वित्तीय प्रबंधन, संगठन विस्तार, विभागीय जिम्मेदारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा परियोजनाओं, बजट, अनुशासन एवं कंपनी अधिनियम-2013 के अंतर्गत संस्था के संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा भविष्य की कार्ययोजना साझा की। बैठक में विनोद कुमार उपाध्याय, अमित कुमार अग्रहरी, राम प्यारे मिश्रा, राम चन्द्र मौर्य, प्रवीन्द्र कुमार, गोविन्द, धीरेंद्र कुमार शर्मा, परमतमदीन रामसुमेर गुप्ता, शशिकला यादव, श्यामकली, श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. आशीष कुमार यादव, अच्छेलाल नाविक, मनीराम निषाद, अशोक कुमार यादव, राम आधार गौतम, कपूरचंद सोनी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, कमल अग्रहरी, प्रशांत कुमार यादव, सुधामा देवी, रामजी शुक्ला तथा ऋषभ कुमार सहित अनेक बोर्ड एवं एडिशनल डायरेक्टर्स तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में आगामी सेवा अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।4
- लंभुआ विधानसभा में शिक्षक श्यामलाल निषाद के द्वारा आयोजित हुई पी डी ए चौपाल *खसड़े में राजेश पाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ पीडीए चौपाल* *_सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा : शिक्षक श्यामलाल निषाद_* *लम्भुआ।* आज दिनांक 02-08-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय राजेश पाल के नेतृत्व में खसड़े में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा। उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, सपा नेता नरेंद्र यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1
- धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम में 2 आरोपी गिरफ्तार, CO नितीश कुमार की बाइट #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- करोड़ों की संपत्ति लेकिन सेवा सबसे बड़ी पहचान कांवड़ियों की झूठी पत्तल उठाने वाले योगराज सिंह बने मिशाल हरदोई। समाज में कुछ लोग अपने धन से नहीं, बल्कि अपने सेवा भाव से पहचान बनाते हैं। पिहानी-हरदोई मार्ग स्थित बाबा मैरिज हॉल (गेट संख्या 3-4) के संस्थापक जोगराज सिंह और उनके भाई मनदीप सिंह ऐसे ही समाजसेवी हैं, जिन्होंने "नर सेवा ही नारायण सेवा" को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। श्रावण मास में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर और विशाल भंडारे में दोनों भाई स्वयं कांवड़ियों के बीच रहकर सेवा करते हैं। वे केवल व्यवस्थाओं की निगरानी ही नहीं करते, बल्कि कुर्सियां लगाने, भोजन परोसने और भंडारे के बाद श्रद्धालुओं की जूठी पत्तल व गिलास उठाने में भी बिना किसी संकोच के भाग लेते हैं। आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद उनकी सादगी और विनम्रता हर किसी को प्रभावित करती है। उनकी सेवा केवल सावन तक सीमित नहीं है। क्षेत्र में किसी गरीब या बीमार व्यक्ति को इलाज की आवश्यकता होने पर वे आर्थिक व सामाजिक सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते हैं। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी जरूरतमंदों के लिए भोजन, राहत सामग्री और ठहरने की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश कर चुके हैं। इतना ही नहीं, समाज में पारिवारिक और सामाजिक विवादों को सुलझाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बाबा मैरिज हॉल में दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद के माध्यम से कई विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। उनका मानना है कि अदालत और थाने तक बात पहुंचने से पहले बातचीत से समाधान निकलना समाज के हित में है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जोगराज सिंह का दरवाजा हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खुला रहता है। बिना किसी प्रचार-प्रसार और स्वार्थ के वर्षों से समाज सेवा में जुटे जोगराज सिंह और मनदीप सिंह आज इलाके में विश्वास, सहयोग और मानव सेवा के पर्याय बन चुके हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि सच्ची पहचान धन से नहीं, बल्कि मानवता और सेवा भाव से बनती है।1
- सुलतानपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा; दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नगदी बरामद सुलतानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई। कोतवाली देहात पुलिस को यह सफलता जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। पुलिस टीम ने 3 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे इस्लामगंज रोड स्थित अहिरौली मोड़ से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह मामला 18/19 जुलाई की रात का है, जब वादी राम लाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद, निवासी मलिकपुर अहिरौली, थाना कोतवाली देहात के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर रविंद्र पुत्र राजेंद्र (लगभग 21 वर्ष) और नरेश पुत्र शिव प्रसाद (लगभग 25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, हेड कांस्टेबल शिव शंकर और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल थे।1
- दरखा पंचायत की दोबारा जांच में बढ़े अनियमितताओं के सवाल, महिला प्रधान की गैरहाजिरी पर भड़के ग्रामीण 11 जून की शिकायत के बिंदुओं पर हुआ दोबारा सत्यापन, 18 लाख के विकास कार्यों, आवास, स्ट्रीट लाइट और मजदूरी भुगतान को लेकर दर्ज हुए बयान अमेठी। विकासखंड अमेठी की ग्राम पंचायत दरखा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच एक बार फिर विवादों के घेरे में रही। 11 जून 2026 को शिकायतकर्ता राम हेत पाल की ओर से की गई शिकायत पर दूसरी बार जांच के लिए पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन शिकायतों की जांच हो रही है, उनमें नामित ग्राम प्रधान पूनम यादव स्वयं मौके पर मौजूद नहीं थीं, जबकि उनके पति के माध्यम से जवाब देने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जांच के दौरान बीएसए ने शिकायत पत्र के सभी बिंदुओं पर शिकायतकर्ता और ग्रामीणों से अलग-अलग जानकारी ली। पूर्व में की गई जांच से जुड़े तथ्यों का भी मिलान कराया गया, लेकिन कई मामलों में मौके पर स्पष्ट अभिलेख और संतोषजनक जवाब नहीं मिल सके। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। शिकायत में करीब 18 लाख रुपये के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। इसमें नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, चौकी निर्माण, ह्यूम पाइप, पंचायत भवन परिसर में बने दिव्यांग शौचालय, फर्नीचर खरीद तथा अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरों की मजदूरी निकाले जाने तथा मनरेगा कार्यों में भी अनियमितता का आरोप लगाया। बीएसए ने पंचायत सचिव हेमंत से सभी कार्यों की फाइलें, पत्रावलियां, फोटोग्राफ और अन्य अभिलेख तलब किए। साथ ही शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।ग्रामीणों ने जांच पूरी कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। जांच के दौरान सत्यदेव तिवारी, रमेश पाल, बाबूराम कोरी, विजय कुमार उपाध्याय, शेर सिंह यादव, जितेंद्र कोरी, जितेंद्र दुबे, शंभू दुबे, राम अचल पाल, अजय पांडेय, विनोद पांडेय, धर्मवीर, राजकमल, त्रिजुगी पांडेय, मनोज शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, अनुजेंद्र मिश्रा, रविंद्र मिश्रा और शीतला प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- सैफुल्ला गंज के पास तेज रफ्तार कार ने मारी दो युवती को टक्कर , इलाज के दौरान हुई मौत सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैफुल्ला गंज के पास एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर जोरदार दो युवती को टक्कर मार दी, जहां पर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने कि पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी की बाइट1