logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव संपन्न: विधायक पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को दिया शिक्षा और संस्कार का मंत्र उन्नाव। स्थानीय आदर्श पुरम सरोसी स्थित 'आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय' में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक माननीय पंकज गुप्ता जी ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि ये तीनों तत्व ही एक विद्यार्थी को योग्य नागरिक और सफल व्यक्ति बनाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में शिक्षक एमएलसी राज बहादुर चंदेल जी, विष्णु प्रकाश बाजपेई जी, विद्यालय प्रबंधक अरुण बाजपेई जी और प्रधान सुरेंद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे। साथ ही दुर्गेश दीक्षित जी, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला जी सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनकी उपस्थित अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

4 hrs ago
user_Thakur Amit Partap Singh
Thakur Amit Partap Singh
Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
4 hrs ago
90825c67-d9d1-4fb0-a9ad-0c702c0db606

आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव संपन्न: विधायक पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को दिया शिक्षा और संस्कार का मंत्र उन्नाव। स्थानीय आदर्श पुरम सरोसी स्थित 'आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय' में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक माननीय पंकज गुप्ता जी ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि ये तीनों तत्व ही एक विद्यार्थी को योग्य नागरिक और सफल

e5d7a7ee-48f3-42b4-b4da-baf757ec891a

व्यक्ति बनाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में शिक्षक एमएलसी राज बहादुर चंदेल जी, विष्णु प्रकाश बाजपेई जी, विद्यालय प्रबंधक अरुण बाजपेई जी और प्रधान सुरेंद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे। साथ ही दुर्गेश दीक्षित जी, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला जी सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनकी उपस्थित अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मैहर सहित अमरपाटन में तेज आंधी तूफान के साथ शुरू हुई जोरदार बारिश
    1
    मैहर सहित अमरपाटन में तेज आंधी तूफान के साथ शुरू हुई जोरदार बारिश
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जेरुआ गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरा पक्ष भी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद नाली के पानी के निकास को लेकर काफी समय से चल रहा था, जो इस दिन अचानक उग्र हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जेरुआ गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरा पक्ष भी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद नाली के पानी के निकास को लेकर काफी समय से चल रहा था, जो इस दिन अचानक उग्र हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 112 यूपी पुलिस की एक नई पहल #news #latestnews #viral
    1
    112 यूपी पुलिस की एक नई पहल #news #latestnews #viral
    user_Kartikey Bajpai
    Kartikey Bajpai
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • flair creative 12 shades art marker colours pens #shortsvideo #stationarycollection
    1
    flair creative 12 shades art marker colours pens #shortsvideo #stationarycollection
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर नगर में गर्मी के कारण जाम की समस्या , नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 30 मार्च दिन सोमवार समय लगभग शाम 6 बजकर 2 मिनट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगले से हरजिंदर नगर तक रोड पर अत्यधिक गर्मी होने के कारण जाम की समस्या किसी राहगीर ने जाम से परेशान होकर एक वीडियो प्रकाशित कर दिया और यह बताने का प्रयास किया है कि जाम के कारण यातायात विभाग के कुछ अधिकारी चौकि में बैठे नजर आए और कहीं-कहीं अधिकांश अधिकारी गर्मी के कारण हो सकता है बीमार पड़ गए हो या कोई समस्या आ गई हो या दवा खाकर के बैठे हो जिसके कारण जाम की समस्या देखी जा रही है ऐसा ही एक वीडियो कुछ महीने पहले प्रकाशित किया गया था जिसमें ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के द्वारा के ट्विटर पर वीडियो प्रकाशित करने पर धमकी भरे शब्द कहे गए थे की वीडियो बनाने से पहले एक बार हमसे आकर संपर्क करें मैं यातायात विभाग के उच्च अधिकारियों से निवेदन करना चाहूंगा की जब जाम की समस्या हो तब वीडियो प्रकाशित करें या दुर्घटना हो जाए उसके बाद आकर के वीडियो बनाने के लिए ट्रैफिक सस्पेक्टर से संपर्क करें अतः माननीय यातायात विभाग अधिकारी से निवेदन करना चाहूंगा कि यातायात विभाग के अधिकारियों का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे कि गर्मी से उन्हें निजात मिल सके कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि वीडियो प्रकाशित करने पर चौकिया थाने में बुलाया जाता है और वीडियो न प्रकाशित करने के लिए कहा जाता है अतः माननीय यातायात विभाग से विभाग से निवेदन करना चाहूंगा कि किसी भी पत्रकार को या किसी भी पीड़ित व्यक्ति को परेशान ना किया जाए क्योंकि पत्रकार वह आइना है जो जनता की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करता है माननीय उच्च अधिकारी से निवेदन करना चाहूंगा कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगले में ठेले वालों की मनमानी जो की बीच रोड पर ठेला खड़े करके नगर निगम के अधिकारियों को अंगूठा दिखाते हुए बार-बार शासन प्रशासन जाम को खुलवाने का प्रयास करता है किंतु कुछ समय बाद जैसे कि वैसे ही समस्या सामने देखी जा सकती है अतः यातायात विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करना चाहूंगा कोई रोड पर अवैध रूप से जो बैटरी रिक्शे और ठेले खड़े होते हैं जिसके कारण जाम की समस्या होती है जनता और रहागीरों को निजात दिलाया जाए जिससे कि यातायात में व्यवधान ना पैदा हो सके कानपुर से समस्त यातायात विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जाता है
    1
    कानपुर नगर में गर्मी के कारण जाम की समस्या ,
नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 30 मार्च दिन सोमवार समय लगभग शाम  6 बजकर 2 मिनट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगले से हरजिंदर नगर  तक रोड पर अत्यधिक गर्मी होने के कारण जाम की समस्या किसी राहगीर ने जाम से परेशान होकर एक वीडियो प्रकाशित कर दिया और यह बताने का प्रयास किया है कि जाम के कारण यातायात विभाग के कुछ अधिकारी चौकि में बैठे नजर आए और कहीं-कहीं अधिकांश अधिकारी गर्मी के कारण हो सकता है बीमार पड़ गए हो या कोई समस्या आ गई हो या दवा खाकर के बैठे हो जिसके कारण जाम की समस्या देखी जा रही है ऐसा ही एक वीडियो कुछ महीने पहले प्रकाशित किया गया था जिसमें ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के द्वारा  के ट्विटर पर वीडियो प्रकाशित करने पर धमकी भरे शब्द कहे गए थे की वीडियो बनाने से पहले एक बार हमसे आकर संपर्क करें मैं यातायात विभाग के उच्च अधिकारियों से निवेदन करना चाहूंगा की जब जाम की समस्या हो तब वीडियो प्रकाशित करें या दुर्घटना हो जाए उसके बाद आकर के वीडियो बनाने के लिए ट्रैफिक सस्पेक्टर से संपर्क करें अतः माननीय यातायात विभाग अधिकारी से निवेदन करना चाहूंगा कि यातायात विभाग के अधिकारियों का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे कि गर्मी से उन्हें निजात मिल सके कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि वीडियो प्रकाशित करने पर चौकिया थाने में बुलाया जाता है और वीडियो न प्रकाशित करने के लिए कहा जाता है अतः माननीय यातायात विभाग से विभाग से निवेदन करना चाहूंगा कि किसी भी पत्रकार को या किसी भी पीड़ित व्यक्ति को परेशान ना किया जाए क्योंकि पत्रकार वह आइना है जो जनता की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करता है  माननीय उच्च अधिकारी से निवेदन करना चाहूंगा कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगले में ठेले वालों की मनमानी जो की बीच रोड पर ठेला खड़े करके नगर निगम के अधिकारियों को अंगूठा दिखाते हुए बार-बार शासन प्रशासन जाम को खुलवाने का प्रयास करता है किंतु कुछ समय बाद जैसे कि वैसे ही समस्या सामने देखी जा सकती है अतः यातायात विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करना चाहूंगा कोई रोड पर अवैध रूप से जो बैटरी रिक्शे  और ठेले खड़े होते हैं जिसके कारण जाम की समस्या होती है   जनता और रहागीरों को निजात दिलाया जाए जिससे कि यातायात में व्यवधान ना पैदा हो सके कानपुर से समस्त यातायात विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जाता है
    user_Sri Dinkar jee
    Sri Dinkar jee
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बागेश्वर धाम छतरपुर से ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग
    1
    बागेश्वर धाम छतरपुर से ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग
    user_संजय कुमार मिश्र
    संजय कुमार मिश्र
    Court reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 112 यूपी पुलिस
    1
    112 यूपी पुलिस
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
  • पूर्व विधायक संजय यादव द्वारा, कार्रवाई न होने पर थाना घेराव की चेतावनी जबलपुर - बरगी नगर क्षेत्र में बीते 22 मार्च को बरगी नगर स्थित सिंचाई विभाग के पुराने भवन की दीवार गिरने से मजदूर धनीराम झारिया की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी मुन्नी बाई द्वारा बताया गया कि धनीराम रोजाना सिंचाई विभाग के कर्मचारी नरहर पटेल के ट्रैक्टर से मजदूरी करने जाता था। घटना वाले दिन भी वह दीवार तोड़ने का कार्य कर रहा था, तभी अचानक दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद से परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव पीड़ित परिवार से मिलने मनखेड़ी पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी नरहर पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संजय यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाना घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    3
    पूर्व विधायक संजय यादव द्वारा, कार्रवाई न होने पर थाना घेराव की चेतावनी
जबलपुर - बरगी नगर क्षेत्र   में बीते 22 मार्च को बरगी नगर स्थित सिंचाई विभाग के पुराने भवन की दीवार गिरने से मजदूर धनीराम झारिया की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतक की पत्नी मुन्नी बाई द्वारा बताया गया कि धनीराम रोजाना सिंचाई विभाग के कर्मचारी नरहर पटेल के ट्रैक्टर से मजदूरी करने जाता था। घटना वाले दिन भी वह दीवार तोड़ने का कार्य कर रहा था, तभी अचानक दीवार  गिर गई, जिसके नीचे दबने से उसकी जान चली गई।
घटना के बाद से परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, 
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव पीड़ित परिवार से मिलने मनखेड़ी पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी नरहर पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
संजय यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाना घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.