मनावर में भाजपा नवनियुक्त धार जिला ग्रामीण प्रभारी ने ली बैठकः राधेश्याम यादव बोले- संगठन का काम मजबूती से करें, ये न सोचें मंच पर कौन बैठा मनावर में भाजपा नवनियुक्त धार जिला ग्रामीण प्रभारी ने ली बैठकः राधेश्याम यादव बोले- संगठन का काम मजबूती से करें, ये न सोचें मंच पर कौन बैठा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मानवर न्यूज/मनावर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (धार ग्रामीण) के नवनियुक्त जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने कार्यकर्ताओं की पहली बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रथम आगमन पर राधेश्याम यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें 'तन और मन' समर्पित कर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य धार ग्रामीण जिले में भाजपा को सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर तक सक्रिय होने और कमजोर बूथों व शक्ति केंद्रों को मजबूत करने की अपील की। पद की चिंता छोड़ काम पर ध्यान दें बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भी अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन का काम पूरी मजबूती से करें और इस बात की चिंता न करें कि मंच पर कौन बैठा है। बैठक में जिला संगठन से मिले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई।वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया।बैठक में जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज और विनोद शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेशचंद धाड़ीवाल और डॉ. राज बरफा, जिला महामंत्री महेंद्र मेरती, सभी मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।
मनावर में भाजपा नवनियुक्त धार जिला ग्रामीण प्रभारी ने ली बैठकः राधेश्याम यादव बोले- संगठन का काम मजबूती से करें, ये न सोचें मंच पर कौन बैठा मनावर में भाजपा नवनियुक्त धार जिला ग्रामीण प्रभारी ने ली बैठकः राधेश्याम यादव बोले- संगठन का काम मजबूती से करें, ये न सोचें मंच पर कौन बैठा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मानवर न्यूज/मनावर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (धार ग्रामीण) के नवनियुक्त जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने कार्यकर्ताओं की पहली बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार
से चर्चा की। प्रथम आगमन पर राधेश्याम यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें 'तन और मन' समर्पित कर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य धार ग्रामीण जिले में भाजपा को सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर तक सक्रिय होने और कमजोर बूथों व शक्ति केंद्रों को मजबूत करने की अपील की। पद की चिंता छोड़ काम पर ध्यान दें बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भी अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन का काम पूरी मजबूती से
करें और इस बात की चिंता न करें कि मंच पर कौन बैठा है। बैठक में जिला संगठन से मिले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई।वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया।बैठक में जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज और विनोद शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेशचंद धाड़ीवाल और डॉ. राज बरफा, जिला महामंत्री महेंद्र मेरती, सभी मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।
- 'क्या करोगे जानकर, जो हो गया वो हो गया', गर्लफ्रेंड के मर्डर पर पूछा सवाल तो बेशर्मी से हंसा हत्यारा। इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पीयूष धामनोटिया नाम के युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मीडिया के सामने बेशर्मी से हंसता हुआ नज़र आया. मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मीडिया से बात कर रहा है और बेशर्मी से हंस रहा है, जैसे उसे इस हत्या का कोई पछतावा ही न हो. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पीयूष धामनोटिया है.1
- Post by रामकरण पटेल पाटीदार2
- विश्व पर्यटक नगरी मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की निकली बारात भक्त डीजे और ढोल पर झूमते नजर आए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई बाबा की बारात में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य पालकी के साथ भक्त डीजे ढोल ताशे पर झूमते हुवे चल रहे थे साथ ही मांडू के युवा के द्वारा अखाड़ा भी घुमाया जा रहा था वहीं भव्य झाकियां में मां पार्वती जी ओर ओर बाबा भोले नाथ की मनमोहक की प्रसूति हो रही थी बाबा मंडपेश्वर महादेव का मांडू में भक्तों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही सुबह से ही मांडू के मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर मंडपेश्वर मंदिर सेवा समिति के द्वारा सुबह से ही भक्तों को फरियाली ओर दूध वितरण क्या गया वही शाम होते ही नगर में भव्य बारात निकाली गई वही बारात मंडपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे मांडू नगर भ्रमण के बाद वापस मंडपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बात भव्य आरती की गई मंडपेश्वर महादेव समिति के विकास बिट्टू श्रीवास ने बताया कि लगातार 15 वर्ष से बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली जाती है जिसमें मांडू के साथ साथ मांडू से लगे क्षेत्र के भक्त भी बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात में शामिल होते हैं वहीं हमारी मंडपेश्वर महादेव समिति के द्वारा सुबह से ही फरियाल ओर ठंडाई दूध वितरण क्या जाता है वही इस मौके पर पूरे मांडू नगर ओर मांडू पुलिस प्रशासन का सहयोग हमारे साथ बना रहता है4
- देपालपुर में फर्जी तरीके से शहर काजी नियुक्त करने का आरोप1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- मध्य प्रदेश की कुक्षी तहसील का है या मामला1
- पश्चिम बंगाल के हल्दिया से एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। 12 फरवरी 2026 की शाम करीब 4 बजकर 24 मिनट पर हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि बैरिकेड के पास टैंकर ने पहले डिवाइडर पर चढ़कर ट्रैफिक सिग्नल को टक्कर मारी… और फिर सीधे एक दुकान में जा घुसा। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लोग सड़क पार कर रहे थे… और कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल दहशत में बदल गया। गनीमत रही कि बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या हाईवे पर सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी हैं? क्या ड्राइवर की लापरवाही थी या ब्रेक फेल? फिलहाल जांच जारी है।1
- गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर आत्मा से माफी के लिए काला जादू... इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड का खौफनाक सच घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी पीयूष 10 फरवरी को छात्रा के साथ आते हुए दिखाई दिया. लगभग ढाई घंटे बाद वह अकेले एक बैग लेकर जाते हुए नजर आया. इंदौर: मुंबई के पनवेल इलाके में एक सुनसान जगह, मोबाइल पर यूट्यूब खुला… “आत्माओं से कैसे बात करें?” जैसे वीडियो चल रहे थे. सामने अगरबत्ती, कुछ तांत्रिक जैसी क्रियाएं और एक युवक बुदबुदा रहा था “मुझे माफ़ कर दो…” पुलिस के अनुसार यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि इंदौर की MBA छात्रा की हत्या के आरोपी की हरकत थी जिसने पहले हत्या की, फिर शव के साथ दरिंदगी की, और बाद में कथित तौर पर लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश की. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में जो परतें खुल रही हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं.1