एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को एटीएम मशीन बंद मिलने और उसमें तोड़फोड़ के निशान दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को एटीएम मशीन बंद मिलने और उसमें तोड़फोड़ के निशान दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) भारत की संसद द्वारा सितंबर 2023 में पारित एक ऐतिहासिक कानून है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करता है। इस कानून का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें नीति निर्माता बनाना है, जो 2029 के चुनावों से प्रभावी होने की संभावना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की मुख्य विशेषताएं: 33% आरक्षण: लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी। अवधि: यह आरक्षण 15 वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। लागू करने की प्रक्रिया: परिसीमन (Delimitation) के बाद यह कानून लागू होगा, जिसके 2029 तक प्रभावी होने की उम्मीद है। सीटों का रोटेशन: प्रत्येक परिसीमन के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट (बदलना) किया जाएगा। SC/ST आरक्षण: आरक्षित सीटों में से ही अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए भी आरक्षण शामिल है। अधिनियम का महत्व: यह भारतीय राजनीति में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व (वर्तमान में लोकसभा में लगभग 14-15%) को सीधे संबोधित करता है। यह अधिनियम मातृशक्ति को सम्मानित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक साहसिक कदम है। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य केवल महिलाओं का विकास नहीं, बल्कि महिला-नेतृत्व में विकास सुनिश्चित करना है जागरूकता अभियान: इस अधिनियम के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 'नारी शक्ति पदयात्रा' और अन्य जागरूकता कार्यक्रम, जैसे कि Instagram और YouTube पर प्रचार, चलाए जा रहे हैं।1
- जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़) दिनांक – 15/04/2026 📰 आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना कवर्धा एवं साइबर टीम ने यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में ग्राम दुल्लापुर के पास आरोपी अंकित गोस्वामी (23 वर्ष) को पकड़ा गया, जो मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहा था। उसके पास से Vivo V27 मोबाइल जब्त किया गया, जिसमें व्हाट्सएप चैट और सट्टा लिंक के साक्ष्य मिले। दूसरी कार्रवाई में रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा क्षेत्र से दीपक कश्यप (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल से भी ऑनलाइन सट्टा साइट और संबंधित आईडी के प्रमाण मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कवर्धा में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 👉 पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और जुआ से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।3
- Post by Hed office Cg news1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- *कवर्धा में नारी शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन* *महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर* कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कबीरधाम जिले में “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र तथा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धुर्वे, जनपद सदस्य श्रीमती बिमला साहू, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा केशरवानी, श्रीमती द्रोपती मानिमपुरी, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्रीमती मधु तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, परियोजना अधिकारी रीना ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, नारी शक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में राजनीति में भी उन्हें समान अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव होगा। *पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत दिलाई शपथ* कार्यक्रम के दौरान पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। *विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी* पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित कर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार की गई खेल सामग्री की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी शैक्षणिक एवं मनोरंजक सामग्रियों को प्रस्तुत किया ।2
- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक-22 सासाहोली स्थित अटल निवास में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन), 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू सहित कुल करीब 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी। मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई जारी रखी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर उड़ीसा निवासी दो आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रणब कुमार नाईक (उम्र 29 वर्ष, जिला कालाहांडी) और सफीकुल रहमान खान (उम्र 35 वर्ष, जिला नुवापाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।2
- तिल्दा-नेवरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल तिल्दा नेवरा की छात्राओं ने स्थानीय पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरणा प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे काउंटर, मालखाना, बंदी गृह, लॉकअप, कंप्यूटर रूम और थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही हथियारों, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच तथा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने छात्राओं को पुलिस के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अनैतिक व्यापार अधिनियम, महिला डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र, ऊर्जा डेस्क और निर्भया पेट्रोलिंग जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। साथ ही POCSO Act के तहत नाबालिगों के खिलाफ अपराधों—जैसे घूरना या लगातार पीछा करना—को भी संज्ञेय अपराध बताया और इसकी शिकायत थाने में करने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और उन्हें कानून, महिला अधिकारों व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार की प्रताड़ना होने पर वे निर्भीक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में शिकायत दर्ज कर सकती हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के भ्रमण से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें नई चीजें सीखने की जागरूकता पैदा होती है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक तोरण चक्रधारी, वेद प्रकाश साहू सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।5
- प्रलोभन व दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठी मांग1
- माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में बालाघाट की बेटी अक्षरा घोड़ेश्वर पिता अनिल घोड़ेश्वर ने इतिहास रच दिया है। छोटे से ग्राम टुईयापार की निवासी और शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छतेरा की छात्रा अक्षरा ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेरिट सूची जारी करते हुए अक्षरा की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की। माता पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन में अक्षरा ने अपनी मेहनत से अपने ग्राम एंव विद्यालय सहित पुरे जिले का नाम रोशन किया है। एक छोटे से गाँव से निकलकर प्रदेश स्तर पर मुकाम पाने वाली अक्षरा की इस सफलता पर जिले वासियों ने शुभकामनायें प्रेषित की है1