सोहना में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर आध्यात्मिक भाव से मनाया रक्षाबंधन सुदेश दीदी ने कहा—रक्षाबंधन केवल सूत का धागा नहीं, स्वयं को परमात्मा से जोड़ने और पवित्र रहने का संकल्प सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना के कायस्थवाड़ा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवाकेंद्र की मुख्य प्रभारी आदरणीय अलका दीदी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम से पधारीं मुख्य वक्ता श्रद्धेय सुदेश दीदी ने विशेष रूप से शिरकत की। रक्षाबंधन का बताया आध्यात्मिक महत्व सुदेश दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को रक्षाबंधन के वास्तविक और आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत के धागे का त्योहार नहीं है, बल्कि यह स्वयं को परमात्मा से जोड़ने तथा मन, वचन और कर्म से पवित्र रहने का दिव्य संकल्प है। जब व्यक्ति अपनी बुराइयों और व्यसनों को छोड़ने का संकल्प लेता है, तो परमात्मा हर परिस्थिति में उसकी रक्षा करते हैं। सकारात्मक सोच से तनाव से मिलेगी मुक्ति : डॉ. नीरू कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सोहना सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. नीरू भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार और आध्यात्मिक जीवनशैली आज के समय में तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से राहत पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज में सुख-शांति फैलाने का लिया संकल्प मुख्य आयोजक अलका दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को समाज में सुख, शांति और आपसी सौहार्द बढ़ाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सुदेश दीदी और अलका दीदी ने एसएमओ डॉ. नीरू सहित उपस्थित श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर पवित्र राखी बांधी तथा ईश्वरीय सौगात (प्रसाद) भेंट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाई-बहन मौजूद रहे। सभी ने व्यसनों और बुराइयों से दूर रहकर पवित्र एवं सकारात्मक जीवन जीने का सामूहिक संकल्प लिया।
सोहना में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर आध्यात्मिक भाव से मनाया रक्षाबंधन सुदेश दीदी ने कहा—रक्षाबंधन केवल सूत का धागा नहीं, स्वयं को परमात्मा से जोड़ने और पवित्र रहने का संकल्प सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना के कायस्थवाड़ा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवाकेंद्र की मुख्य प्रभारी आदरणीय अलका दीदी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम से पधारीं मुख्य वक्ता श्रद्धेय सुदेश दीदी ने विशेष रूप से शिरकत की। रक्षाबंधन का बताया आध्यात्मिक महत्व सुदेश दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को रक्षाबंधन के वास्तविक और आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत के धागे का त्योहार नहीं है, बल्कि यह स्वयं को परमात्मा से जोड़ने तथा मन, वचन और कर्म से पवित्र रहने का दिव्य संकल्प है। जब व्यक्ति अपनी बुराइयों और व्यसनों को छोड़ने का संकल्प लेता है, तो परमात्मा हर परिस्थिति में उसकी रक्षा करते हैं। सकारात्मक सोच से तनाव से मिलेगी मुक्ति : डॉ.
नीरू कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सोहना सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. नीरू भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार और आध्यात्मिक जीवनशैली आज के समय में तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से राहत पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज में सुख-शांति फैलाने का लिया संकल्प मुख्य आयोजक अलका दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को समाज में सुख, शांति और आपसी सौहार्द बढ़ाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सुदेश दीदी और अलका दीदी ने एसएमओ डॉ. नीरू सहित उपस्थित श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर पवित्र राखी बांधी तथा ईश्वरीय सौगात (प्रसाद) भेंट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाई-बहन मौजूद रहे। सभी ने व्यसनों और बुराइयों से दूर रहकर पवित्र एवं सकारात्मक जीवन जीने का सामूहिक संकल्प लिया।
- पलवल आगरा चौक स्थित शराब के ठेके पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी बताया गया कि ठेका सरकारी नियम व कानून का उल्लंघन कर रहा था जिसकी शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद ने पलवल आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की1
- नेहा सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना नेहा सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना1
- चालीस के बाद चीनी मत खाओ दाम बढ़ने दो- कैलाश विजयवर्गीय, ट्रिपल तलाक पर राहुल के यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, वंदेमातरम के लिए बांसुरी का राहुल को चैलेंज, पन्द्रह हज़ार ने सीखी मराठी, नेपाल में ऐसे आई बाढ़ और खेलो इंडिया पर मोदीजी का खिलाड़ियों से संवाद.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... चालीस के बाद चीनी मत खाओ दाम बढ़ने दो- कैलाश विजयवर्गीय, ट्रिपल तलाक पर राहुल के यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, वंदेमातरम के लिए बांसुरी का राहुल को चैलेंज, पन्द्रह हज़ार ने सीखी मराठी, नेपाल में ऐसे आई बाढ़ और खेलो इंडिया पर मोदीजी का खिलाड़ियों से संवाद.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- महंगी चीनी ने देश के त्योहारों की मिठास को कड़वा कर दिया है। देश में चीनी की कीमतें 45 रुपए से बढ़कर 75 रुपए तक पहुंच गई है। महंगी चीनी ने देश के त्योहारों की मिठास को कड़वा कर दिया है। देश में चीनी की कीमतें 45 रुपए से बढ़कर 75 रुपए तक पहुंच गई है। जनता को खुलेआम मुनाफाखोरों और कालाबाजारियों से लुटवाने का मोदी सरकार का ये नया मास्टरस्ट्रोक है। चीनी की बेतहाशा बढ़ी कीमतों और आम लोगों पर महंगाई पर पड़ी मार को BJP के नेता मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। BJP के नेता जनता को ज्ञान भी दे रहे हैं- मोदी जी ने डायबिटीज को भगाने के लिए चीनी महंगी कर दी और पेट्रोल में डाल दी है। नतीजा ये है कि गाड़ियां गराज में भर्ती हैं और लोगों की जेब खाली हो रही है। मोदी सरकार 👇 • पेट्रोल-डीजल महंगा कर लोगों का मोटापा घटा रही है • गैस के दाम बढ़ाकर कम खाने और स्लिम रहने का ज्ञान दे रही है • खाने का तेल महंगा कर लोगों को हार्ट अटैक से बचा रही है • बच्चों को तैयारी का मौका देने के लिए पेपर लीक करवा रही है • अब डायबिटीज से बचाने के लिए चीनी महंगी कर दी गई है1
- दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना दिल्ली की बहनों के साथ रक्षाबंधन पर धोखा BJP की रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना में 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया। लेकिन 1 सितंबर को सिर्फ 4,190 महिलाओं को ही पहली किस्त मिलेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की महिला योजना में 76 लाख महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें से 68 लाख महिलाओं को अब तक लाभ मिल चुका है। महिलाओं को 3 महीने की राशि एक साथ दी गई है। जनता सवाल पूछ रही है BJP चुनाव के समय झूठे वादे करती है 👇1
- दिल्ली पुलिस DCPSouthDelhi ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 300 से ज्यादा चुराए/खोये मोबाइल फ़ोन उनके मालिकों को लौटाया मोबाइल के साथ लौटाई चेहरों पर मुस्कान" दिल्ली पुलिस @DCPSouthDelhi ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 300 से ज्यादा चुराए/खोये मोबाइल फ़ोन उनके मालिकों को लौटाया ज़िले की सभी पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्वेलेंस व गहन जाँच के आधार पर इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया।1
- गांव सुलैला स्कूल के सामने जलभराव, पानी में चलने को मजबूर बच्चे और ग्रामीण फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव सुलैला में सरकारी स्कूल के सामने मुख्य रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गलियों और नालियों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों को रोज इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जबकि आए दिन बाइक फिसलने की घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जलभराव के कारण करीब 40 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं आ पाते। ग्रामीणों ने पंचायत या पीडब्ल्यूडी से जल्द जल निकासी और रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक, GTB अस्पताल का बदहाली से बुरा हाल है! दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक, GTB अस्पताल का बदहाली से बुरा हाल है! अस्पताल में स्थिति बेहद चिंताजनक है। दवाइयों की कमी: मरीजों को पूरी दवाइयां नहीं मिल रही हैं। जांच की सुविधा ठप: जरूरी टेस्ट और जांचें अस्पताल में नहीं हो रही हैं, मरीजों को मजबूरन बाहर से निजी लैब से जांच करानी पड़ रही है। इलाज कराने आए आम लोगों का दर्द साफ बयां कर रहा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की जमीनी हकीकत क्या है। देखिए पूरी रिपोर्ट1
- दिल्ली पुलिस लगातार फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से दिल्ली की सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है। हर कदम सतर्क, हर सड़क सुरक्षित। दिल्ली पुलिस लगातार फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से दिल्ली की सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है। क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता और निगरानी के साथ असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखी जा रही है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांति एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके1