* न्यूज़ हेडलाइंस: बिहार में अब खुला नहीं बिकेगा मांस , विजय सिन्हा का सख्त निर्देश, यूपी की तर्ज पर मानक तय.. पढ़े पूरी डिटेल.. * खबर विस्तार से.. *बिहार न्यूज़ :पटना: बिहार की नीतीश सरकार भी अब यूपी की राह पर चल पड़ी है। यूपी तरह बिहार में मांस की बिक्री को लेकर बेहद एनडीए सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब राज्य में सड़कों पर या खुले में मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इतना ही नहीं, यूपी की तर्ज पर बिहार में भी मांस बिक्री करने वाली दुकानों के लिए मानक तय किए गए हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं डिटेल.. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि मांस की बिक्री केवल नियमों के दायरे में रहकर ही की जा सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कठोर दंडात्मक कार्रवाई करेगा। भावनाओं को आहत करना बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम विधान परिषद की दूसरी पाली में राजस्व, भूमि सुधार और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए विजय सिन्हा ने कहा, ‘सड़क पर कोई भी खुले में मांस बेचकर लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करेगा।’ सरकार ने निर्देश दिया है कि जिनके पास लाइसेंस है, वे भी नियमों के अनुकूल ही व्यापार करेंगे। डिप्टी सीएम ने जोर देकर कहा कि यह सरकार ‘भौकाल’ नहीं बनाती, बल्कि ‘सरोकार’ से समस्याओं का समाधान करती है। विजय सिन्हा ने बताया- क्यों लिया मांस ब्रिकी पर ये फैसला? इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां एक जनसंवाद के दौरान यह बात सामने आई थी कि खुले में मांस बिकने के कारण लोगों ने उस रास्ते से गुजरना ही बंद कर दिया था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से तुरंत पत्र जारी कर निर्देशित किया गया कि बिहार में अब किसी भी तरह की नियम विरुद्ध व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानों पर काला पर्दा या शीशा लगाना होगा अनिवार्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी मांस की दुकानों के लिए मानक तय किए गए हैं। नए नियमों के मुताबिक- दुकान के बाहर मांस को लटकाना या प्रदर्शित करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दुकानदारों को सामने की तरफ काला शीशा या गहरा पर्दा लगाना अनिवार्य होगा। राहगीरों को दुकान के अंदर रखा मांस दिखाई नहीं देना चाहिए। पटना में व्यापारियों में हलचल डिप्टी सीएम की मांस की बिक्री पर सख्ती की खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि पटना नगर निगम और स्थानीय प्रशासन जल्द ही सघन छापेमारी अभियान शुरू करेगा, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और दुकान सील करने जैसी कार्रवाई हो सकती है।

- पटना सिटी के मोगलपुरा टीओपी पुलिस द्वारा गस्ती के दौरान दुरूखी इलाके से स्कूटी सवार को 30 लीटर देशी शराब के साथ ओम प्रकाश यादव नामक तस्कर गिरफ्तार, मोगलपुरा टीओपी प्रभारी चुन्नू कुमार के नेतृत्व में हुई कारवाई, बताया जाता है कि गिरफ्तार तस्कर पत्थर घाट से शराब लेकर अगमकुआं डिलीवरी देने जा रहा था।3
- दिनांक 12.02.2026 को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत एम्स गोलंबर के समीप एक बच्ची की छत से गिरने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में आज दिनांक 17.02.2026 को वैज्ञानिक अनुसंधान की दृष्टि से विशेषज्ञों की राय के आधार पर मृतका के वजन के अनुपात में 04 डमी तैयार कर घटनास्थल पर क्राइम सीन का पुनर्निर्माण (Crime Scene Recreation) किया गया है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का वस्तुनिष्ठ परीक्षण किया जा सके। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of Bihar District Administration PatnaAIR Nev PATNADDNewsLive #Biharpolice #Patnapolice1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- 1.450 किलोग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ! दिनांक 14.02.26 की रात्रि में भगवानगंज को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खरौना में एक व्यक्ति अपने घर में गांजा का भंडारण कर बिक्री करते है। प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष भगवानगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त व्यक्ति के घर पर विधिवत छापामारी किया गया । छापामारी के क्रम में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं घर की तलाशी के क्रम में 1.450 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए जब्त किया गया है। इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा दी गई बाइट ... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNADD News Bihar Prohibition, Excise & Registration Department, Bihar #arrested #Patna Police #biharpolice #Bagwanganjps1
- #मांलसलामी_थाना छेत्र 3 लाख लूट कांड मे 4 अपराधी घंटो मे पकड़ा गया रोहन कुमार, कुंदन कुमार, सतीश कुमार, साहिल कुमार दिनांक 16.02.2026 को मालसलामी थानांतर्गत मंसूरगंज स्थित गांधी आर्य कन्या स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 03 लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए 02 लाख 110 रुपये नगद, 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड बरामद किया गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट… #BiharPolice #PatnaPolice #ManslamiThana #ApnaCityTakNews VairlNews1
- राजद विधायक स्वर्गीय राम विलास पासवान कि बिहार में मूर्ति स्थापना करने के लिए करेंगे आं'दोलन ? #TejashwiYadav #RahulGandhi #ChiragPaswan #RamVilasPaswan #LaluYadav #Congress #RJD #BiharSarkar #VijaySinha #samratchoudhary1
- Post by Bharat news point1
- पटना_पुलिस का #ऑपरेशन_मुस्कान, ढूंढ कर वापस ला रहा है लोगों की मुस्कान... #ऑपरेशन_मुस्कान के तहत आज दिनांक 17.02.2026 को श्री कार्तिकेय के. शर्मा, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा गुम/चोरी हुए मोबाइल को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस द्वारा बरामद किये गए कुल #100_मोबाइल फोन (लगभग 20 लाख मूल्य) उनके वास्तविक धारकों के सुपुर्द किया गया। इस संबंध में श्री कार्तिकेय के. शर्मा, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा की गई प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश :- Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural Patna Patna Traffic policeAIR News PATNAAIR News PATNA@#Bihar Police #Patna Police #PatnaNews #Opration_muskan1