logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली यूथ पार्लियामेंट में हनुमान चौधरी निभाएंगे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की भूमिका बालोतरा। जिले के युवा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक हनुमान चौधरी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। आगामी 1 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दिल्ली यूथ पार्लियामेंट में हनुमान चौधरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। इस मंच पर देशभर से चयनित युवा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर संसदीय शैली में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। हनुमान चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री की भूमिका में "विकसित भारत 2047", कृषि क्षेत्र में नवाचार, किसानों की आय वृद्धि, प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, युवा सहभागिता तथा ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का पक्ष प्रभावशाली ढंग से रखेंगे। हनुमान चौधरी इससे पूर्व भी विभिन्न युवा संसद एवं नेतृत्व कार्यक्रमों में अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके चयन से बालोतरा जिले सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का वातावरण है। सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं युवा साथियों ने उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। हनुमान चौधरी ने कहा कि युवा संसद केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण की प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे इस अवसर पर किसानों, युवाओं एवं देशहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। उनके चयन उपरांत चिमनाराम आसू, हनुमान नामा, भोमाराम परमार,भैराराम बांगड़वा, रविंद्र सिंह महेचा,कृष्ण कुमार प्रजापत,श्रवण भाकर, दमाराम सहित अन्य युवा साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

5 hrs ago
user_Pukhraj soni
Pukhraj soni
Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
5 hrs ago
03aedf30-f8b7-4cba-83bd-880bdcbbaaa1

दिल्ली यूथ पार्लियामेंट में हनुमान चौधरी निभाएंगे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की भूमिका बालोतरा। जिले के युवा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक हनुमान चौधरी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। आगामी 1 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दिल्ली यूथ पार्लियामेंट में हनुमान चौधरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। इस मंच पर देशभर से चयनित युवा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर संसदीय शैली में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। हनुमान चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री की भूमिका में "विकसित भारत 2047", कृषि क्षेत्र में नवाचार, किसानों की आय वृद्धि, प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, युवा सहभागिता तथा ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का पक्ष प्रभावशाली ढंग से रखेंगे। हनुमान चौधरी

64c43a64-f9ee-425c-8e93-1542fde4e950

इससे पूर्व भी विभिन्न युवा संसद एवं नेतृत्व कार्यक्रमों में अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके चयन से बालोतरा जिले सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का वातावरण है। सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं युवा साथियों ने उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। हनुमान चौधरी ने कहा कि युवा संसद केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण की प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे इस अवसर पर किसानों, युवाओं एवं देशहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। उनके चयन उपरांत चिमनाराम आसू, हनुमान नामा, भोमाराम परमार,भैराराम बांगड़वा, रविंद्र सिंह महेचा,कृष्ण कुमार प्रजापत,श्रवण भाकर, दमाराम सहित अन्य युवा साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाड़मेर कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी के साथ दहेज को लेकर कुरता एवं पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद बायतू(बाड़मेर) एडीजे संख्या-02 न्यायालय, बाड़मेर की न्यायाधीश मीनाक्षी मीणा ने राज्य बनाम जेहाराम उर्फ देवीलाल निवासी हुडोकी ढाणी, अकदड़ा, तहसील बायतू मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को धारा 302 व 498A भादंसं के तहत आजीवन कठोर कारावास तथा 70 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। मामले के अनुसार आरोपी ने दहेज को लेकर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की तथा अपने पुत्र की हत्या कर उसे टांके में डाल दिया था। न्यायालय ने पीड़ित पक्ष को राहत देते हुए परिवादिनी सुगणी देवी पुत्री लिषमणाराम हुड्डा निवासी हुडोकी ढाणी, तहसील बाटाडू को उचित पीड़ित प्रतिकर राशि प्रदान करने के आदेश भी जारी किए। रिवादीनी की तरफ़ से पैरोकारी दामोदर कुमार चौधरी एडवोकेट द्वारा की गई
    1
    बाड़मेर कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी के साथ दहेज को लेकर कुरता एवं पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद
बायतू(बाड़मेर)
एडीजे संख्या-02 न्यायालय, बाड़मेर की न्यायाधीश मीनाक्षी मीणा ने राज्य बनाम जेहाराम उर्फ देवीलाल निवासी हुडोकी ढाणी, अकदड़ा, तहसील बायतू मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को धारा 302 व 498A भादंसं के तहत आजीवन कठोर कारावास तथा 70 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
मामले के अनुसार आरोपी ने दहेज को लेकर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की तथा अपने पुत्र की हत्या कर उसे टांके में डाल दिया था। न्यायालय ने पीड़ित पक्ष को राहत देते हुए परिवादिनी सुगणी देवी पुत्री लिषमणाराम हुड्डा निवासी हुडोकी ढाणी, तहसील बाटाडू को उचित पीड़ित प्रतिकर राशि प्रदान करने के आदेश भी जारी किए।
रिवादीनी की तरफ़ से पैरोकारी दामोदर कुमार चौधरी एडवोकेट द्वारा की गई
    user_Rakesh Jain
    Rakesh Jain
    बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जूते बनाने वाले को मिला 6.79 करोड़ का जीएसटी नोटिस:अकाउंट बंद होने पर बैंक पहुंचे तो पता चला, महीने के 15 हजार कमाते हैं जूते बनाने वाले को मिला 6.79 करोड़ का जीएसटी नोटिस:अकाउंट बंद होने पर बैंक पहुंचे तो पता चला, महीने के 15 हजार कमाते हर महीने 15 हजार रुपए कमाने वाले बालोतरा जिले के जूती (जूते) कारीगर को तमिलनाडु से 6.79 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला है। नोटिस मिलते ही गुड़ामालानी जीनगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र महादेवराम जीनगर के पैरों तले जमीन खिसक गई।
    1
    जूते बनाने वाले को मिला 6.79 करोड़ का जीएसटी नोटिस:अकाउंट बंद होने पर बैंक पहुंचे तो पता चला, महीने के 15 हजार कमाते हैं


जूते बनाने वाले को मिला 6.79 करोड़ का जीएसटी नोटिस:अकाउंट बंद होने पर बैंक पहुंचे तो पता चला, महीने के 15 हजार कमाते
हर महीने 15 हजार रुपए कमाने वाले बालोतरा जिले के जूती (जूते) कारीगर को तमिलनाडु से 6.79 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला है। नोटिस मिलते ही गुड़ामालानी जीनगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र महादेवराम जीनगर के पैरों तले जमीन खिसक गई।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हमारी मांगे पूरी करो करन आज़ाद नई दिल्ली से जंतर-मंतर पहुंचे श्री राहुल गांधी से मिले
    1
    हमारी मांगे पूरी करो करन आज़ाद नई दिल्ली से जंतर-मंतर पहुंचे श्री राहुल गांधी से मिले
    user_किरण कुमार
    किरण कुमार
    Farmer फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जालोर । रोडला में ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का हुआ निस्तारण एसडीएम व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुआ शिविर
    1
    जालोर । रोडला में ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का हुआ निस्तारण
एसडीएम व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुआ शिविर
    user_छगन रैडशाह
    छगन रैडशाह
    Local News Reporter Jalor, Jalore•
    6 hrs ago
  • जालौर शुक्रवार को सवेरे से ही आसमान में छाए रहे बादल गर्मी व उमस से शहर वासी परेशान जालौर शुक्रवार को सवेरे से आसमान में बादल छाए रहे वही गर्मी वह उमस होने के कारण शहर वासी परेशान हो गई किसानों को भी बारिश का इंतजार है लेकिन अभी तक जालौर में औसत से कम मात्रा में ही बारिश हुई है गर्मी के बीच ए घोषित विद्युत कटौती से शहर वासी परेशान हो रहे हैं कई बार हेल्पलाइन पर फोन लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है
    3
    जालौर शुक्रवार को सवेरे से ही आसमान में छाए रहे बादल गर्मी व उमस से शहर वासी परेशान 
जालौर शुक्रवार को सवेरे से आसमान में बादल छाए रहे वही गर्मी वह उमस होने के कारण शहर वासी परेशान हो गई किसानों को भी बारिश का इंतजार है लेकिन अभी तक जालौर में औसत से कम मात्रा में ही बारिश हुई है गर्मी के बीच ए घोषित विद्युत कटौती से शहर वासी परेशान हो रहे हैं कई बार हेल्पलाइन पर फोन लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बी ऐन सी चौराहा बाड़मेर का नजारा बायतु बालोतरा जोधपुर चौराहा
    1
    बी ऐन सी चौराहा बाड़मेर का नजारा बायतु बालोतरा जोधपुर चौराहा
    user_सोनडी़ बिशाला बाड़मेर की अवाज
    सोनडी़ बिशाला बाड़मेर की अवाज
    Photographer बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.