logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विष्णुगढ़ दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से आजसू पार्टी ने की शिकायत सिल्ली : हजारीबाग के विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीया बच्ची के साथ जघन्य दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में आजसू पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। 25 मार्च को हुई इस बर्बर घटना ने सबको दहला दिया था। पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने राष्ट्रीय महिला आयोग को आवेदन भेजकर शिकायत की है। आवेदन को राष्ट्रीय महिला आयोग ने पत्र संख्या 2014111772158 के तहत स्वीकार कर लिया है। आयोग ने इस प्रकरण में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी है। आजसू पार्टी ने इस जघन्य अपराध को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की है ताकि दोषियों को शीघ्रतम समय में कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। संजय मेहता ने कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसके अलावा, आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है और न्याय की लड़ाई में लगातार उनके साथ रहेगी। आजसू पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने कहा है की पूरे झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए पार्टी निरंतर संघर्षर करेगी किसी भी कीमत पर दोषियों को बचने नहीं दिया जाएगा। राज्य में नाजुक कानून व्यवस्था पर पार्टी ने चिंता व्यक्त की है। संजय मेहता ने बताया की यह घटना बहुत ही बर्बर है। आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के साथ परिवार को न्याय दिलाने के पार्टी प्रयासरत है। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन को सोचने की जरूरत है। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में फेल हो गयी है।

1 hr ago
user_TARKESHWAR MAHTO
TARKESHWAR MAHTO
Local News Reporter सिल्ली, रांची, झारखंड•
1 hr ago
119afcbe-70fe-45d7-af01-daed1c6ac535

More news from Ramgarh and nearby areas
  • रामगढ़ छात्र आक्रोश पैदल यात्रा
    1
    रामगढ़ छात्र आक्रोश पैदल यात्रा
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    7 hrs ago
  • Post by Gautam Raftaar media
    1
    Post by Gautam Raftaar media
    user_Gautam Raftaar media
    Gautam Raftaar media
    बुंडू, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Jharkhand News Feed
    1
    Post by Jharkhand News Feed
    user_Jharkhand News Feed
    Jharkhand News Feed
    Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
    11 hrs ago
  • #anjumanislamiyaranchi
    1
    #anjumanislamiyaranchi
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    Voice of people Namkum, Ranchi•
    1 hr ago
  • राँची के हर क्षेत्र में जोरों सोरों से मनाया गया राम नवमी का त्योहार #purasuchnews15
    1
    राँची के हर क्षेत्र में जोरों सोरों से मनाया गया राम नवमी का त्योहार #purasuchnews15
    user_Pura such news 15
    Pura such news 15
    पत्रकार Namkum, Ranchi•
    19 hrs ago
  • Post by Nation24 news
    1
    Post by Nation24 news
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • https://shuru.co.in/dl/tsLBNl
    1
    https://shuru.co.in/dl/tsLBNl
    user_Chandan Pathak
    Chandan Pathak
    Software Developer कांके, रांची, झारखंड•
    11 hrs ago
  • रामगढ़ छात्र आक्रोश पैदल यात्रा
    1
    रामगढ़ छात्र आक्रोश पैदल यात्रा
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.