त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील इटावा में आगामी चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जनपद के संभ्रांत नागरिकों, पुजारियों और धर्मगुरुओं की उपस्थिति में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न करने के निर्देश दिए गए। अंत में सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए शांति और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील इटावा में आगामी चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जनपद के संभ्रांत नागरिकों, पुजारियों और धर्मगुरुओं की उपस्थिति में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
की गई। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न करने के निर्देश दिए गए। अंत में सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए शांति और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
- इटावा के सैफई स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सैफई में डॉ. अरुण कुमार मिश्रा (एचओडी, मानसिक रोग विभाग) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, करीब 38 वर्षीय महिला जून 2025 से अस्पताल में भर्ती थी और मानसिक स्थिति के कारण संवाद करने में असमर्थ थी। 17 मार्च 2026 को चिकित्सीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मी रविन्द्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। इस मामले में धारा 64(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- *(RY) UP: महराजगंज में BJP के कार्यक्रम में एक महिला कार्यकर्ता ने पुरुष कार्यकर्ता का कॉलर पकड़ लिया, हाथापाई की, उसे चप्पल दिखाई। महिला कार्यकर्ता का आरोप था कि LIC पॉलिसी के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए लिए, लेकिन इस व्यक्ति ने वो पैसे खाते में जमा नहीं किए.....!!* रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा1
- Post by Rohit Kumar1
- mata rani 👑🙏🚩 devy darvar dhumanpura Etawah1
- 🏥 वन फिजियो फॉर यू – फिजियोथेरेपी सेंटर, 📍 राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने, आईसीआईसीआई बैंक के पास, जसवंतनगर ✨ यहां आधुनिक व विदेशी मशीनों तथा कुशल चिकित्सा पद्धति द्वारा विभिन्न रोगों का बेहतर इलाज किया जाता है। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार दिया जाता है। 🔹 कमर, गर्दन, कंधे व घुटनों का दर्द 🔹 स्लिप डिस्क, सियाटिका, एड़ी का दर्द 🔹 लकवा (फालिस) व चेहरे का फालिस 🔹 हाथ-पैरों में सुन्नपन व मांसपेशियों का खिंचाव 🔹 फ्रैक्चर/ऑपरेशन के बाद जोड़ों का जाम होना 🔹 अर्थराइटिस, गठिया व टेनिस एल्बो 🔹 डिप्रेशन व अन्य शारीरिक दर्द से राहत 👨⚕ डॉ. ए. एस. दुबे (फिजियोथेरेपिस्ट) डिप्लोमा व स्नातक – फिजियोथेरेपी (मणिपुर) 📞 संपर्क करें: 7060994027 👉 अगर आप लंबे समय से दर्द या शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो एक बार जरूर संपर्क करें। सही उपचार और बेहतर देखभाल के साथ स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाएं। ✨ आपकी सेहत हमारी प्राथमिकता – भरोसेमंद इलाज, बेहतर परिणाम। 📢 अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल प्रवेश विज्ञापन या प्रचार-प्रसार अथवा शुभकामनायें देना चाहते हैं तो संपर्क करें: 📞 मो. आसिफ खान – 94124 94354, जसवंतनगर1
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम किस्त के सामने हाईवे किनारे स्थित विराट होटल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई और टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- *(RY) इटावा-* *तेज रफ्तार लग्जरी कार का कहर.....!!* 3 को लग्जरी कार ने मारी टक्कर *हादसे का CCTV वीडियो आया सामने।* दो दुकानदार समेत 3 गंभीर घायल। लोगों ने चालक को पुलिस की सौंपा। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा दो साथी मौके से फरार तलाश जारी। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की घटना।1