logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजयगढ़ क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पंचायत भवन का लोकार्पण अजयगढ़:-पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस दौरान ग्राम पंचायत सीलोना में नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को सौंपा।ग्राम पंचायत सीलोना में पहुंचने से पहले एक छोटी से रेली डी जे के माध्यम से निकाली गई।पंचायत में पहुंचने के बाद नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण से जनपद स्तर पर संचालित होने वाले प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिलेगी।ये भवन एक क्लस्टर के रूप में कार्य करेगा जहां से कई अन्य ग्राम पंचायतों से संपर्क किया जा सकता हैं।यह भवन अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क मद से 37.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। पंचायत भवन के बनने से ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।इस अवसर पर विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली,सड़क,पेयजल,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांवों का समग्र विकास किया जा रहा है,जिससे ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।जब मैं पहली बार इस विधानसभा में आया था तो यह कि सबसे बड़ी समस्या वोल्टेज की थी जिसे हमने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा जिसे लाकर आज क्षेत्र में वोल्टेज समस्या का हल हुआ है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,भाजपा जिला मंत्री अवध तिवारी,वरिष्ठ हीरालाल गुप्ता,प्रमोद सिंह,सरपंच सीलोना सूरजदीन अहिरवार,सरपंच जैतूपुर अरविंद पटेल,सरपंच बरकोला अवध यादव ,सरपंच फारसवाहा हेतराम यादव,राम प्यारे पटेल,रामचंद्र यादव,जनक यादव सीईओ जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी,एसडीओ प्रशांत नायक,एसडीओ (आरईएस) धीरेन्द्र चौधरी,थानाप्रभारी हरिसिंह ठाकुर,एपीओ अमित यादव,ठेकेदार राजेंद्र सिंह,सचिव गजेंद्र सिंह,कालीचरण यादव,रोजगार सहायक राजपाल सिंह,सुरेंद्र पांडे,हीरालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक श्री सिंह का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी।

13 hrs ago
user_Anil gupta
Anil gupta
computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
13 hrs ago

अजयगढ़ क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पंचायत भवन का लोकार्पण अजयगढ़:-पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस दौरान ग्राम पंचायत सीलोना में नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को सौंपा।ग्राम पंचायत सीलोना में पहुंचने से पहले एक छोटी से रेली डी जे के माध्यम से निकाली गई।पंचायत में पहुंचने के बाद नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण से जनपद स्तर पर

संचालित होने वाले प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिलेगी।ये भवन एक क्लस्टर के रूप में कार्य करेगा जहां से कई अन्य ग्राम पंचायतों से संपर्क किया जा सकता हैं।यह भवन अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क मद से 37.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। पंचायत भवन के बनने से ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।इस अवसर पर विधायक बृजेन्द्र

706c1a9c-f5be-4c41-8681-104598407915

प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली,सड़क,पेयजल,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांवों का समग्र विकास किया जा रहा है,जिससे ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।जब मैं पहली बार इस विधानसभा में आया था तो यह कि सबसे बड़ी समस्या वोल्टेज की थी जिसे हमने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा जिसे लाकर आज क्षेत्र में वोल्टेज समस्या का हल हुआ है। कार्यक्रम में जिला पंचायत

उपाध्यक्ष संतोष यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,भाजपा जिला मंत्री अवध तिवारी,वरिष्ठ हीरालाल गुप्ता,प्रमोद सिंह,सरपंच सीलोना सूरजदीन अहिरवार,सरपंच जैतूपुर अरविंद पटेल,सरपंच बरकोला अवध यादव ,सरपंच फारसवाहा हेतराम यादव,राम प्यारे पटेल,रामचंद्र यादव,जनक यादव सीईओ जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी,एसडीओ प्रशांत नायक,एसडीओ (आरईएस) धीरेन्द्र चौधरी,थानाप्रभारी हरिसिंह ठाकुर,एपीओ अमित यादव,ठेकेदार राजेंद्र सिंह,सचिव गजेंद्र सिंह,कालीचरण यादव,रोजगार सहायक राजपाल सिंह,सुरेंद्र पांडे,हीरालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक श्री सिंह का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • युवा समाज सेवी अंकित पाठकओर ग्रामीण ओ के माननीय कलेक्टर महोदय पन्ना के निर्देशानुसार जेके सीमेंट में चल रही अवैध माइनिंग की जांच माइनिंग अधिकारी श्री रवि पटेल जी एवं उनकी टीम द्वारा मौके पर जाकर की गई जेके सीमेंट द्वारा अवैध माइनिंग करते हुए पाया गया अगर उनकी संपूर्ण माइनिंग की जांच की जाए तो अरबो रुपए की अवैध माइनिंग पाई जाएगी मेरा शासन प्रशासन से आग्रह है कि उनकी संपूर्ण माइनिंग की जांच की जाए और जो किसानों की जबरदस्ती बिना किसी प्रशासनिक कार्रवाई के जमीनों में उत्खनन कर रहे हैं स्कूलों की जगह कोतवाल की जगह संपूर्ण किसानों की जगह में उत्खनन किया गया है उसका किसानों को मुआवजा एवं उनके ऊपर वैधानिक कार्रवाई की जाए #जेकेसीमेट #कलेक्टरपन्ना
    1
    युवा समाज सेवी अंकित पाठकओर ग्रामीण ओ के माननीय कलेक्टर महोदय पन्ना के निर्देशानुसार जेके सीमेंट में चल रही अवैध माइनिंग की जांच माइनिंग अधिकारी श्री रवि पटेल जी एवं उनकी टीम द्वारा मौके पर जाकर की गई जेके सीमेंट द्वारा अवैध माइनिंग करते हुए पाया गया अगर उनकी संपूर्ण माइनिंग की जांच की जाए तो अरबो रुपए की अवैध माइनिंग पाई जाएगी मेरा शासन प्रशासन से आग्रह है कि उनकी संपूर्ण माइनिंग की जांच की जाए और जो किसानों की जबरदस्ती बिना किसी प्रशासनिक कार्रवाई के जमीनों में उत्खनन कर रहे हैं स्कूलों की जगह कोतवाल की जगह संपूर्ण किसानों की जगह  में उत्खनन किया गया है उसका किसानों को मुआवजा एवं उनके ऊपर वैधानिक कार्रवाई की जाए 
#जेकेसीमेट  #कलेक्टरपन्ना
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पनवाड़ी में टिकैत किसान यूनियन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग फसल बीमा, पेयजल, सड़क और बिजली मुद्दों पर प्रशासन को चेतावनी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की तैयारी
    1
    पनवाड़ी में टिकैत किसान यूनियन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
फसल बीमा, पेयजल, सड़क और बिजली मुद्दों पर प्रशासन को चेतावनी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की तैयारी
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अवैध वसूली पर विद्युत उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,पनवाड़ी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बना सिरदर्द
    1
    अवैध वसूली पर विद्युत उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,पनवाड़ी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बना सिरदर्द
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आखिर कब इन व्हाइट रखने वाले लोगों पर होगी कार्यवाही। रोडवेज कर्मियों के साथ-साथ दुकानदार भी रखते हैं यहां पर अपनी बाइक। धूप और पानी से बचने के लिए करोड़ों खर्च करके रोडवेज महोबा डिपो मैं यात्रियों के लिए हॉल बनाया गया था परंतु इस हाल का मजा अब गाड़ियां ले रही हैं
    2
    आखिर कब इन व्हाइट रखने वाले लोगों पर होगी कार्यवाही। रोडवेज कर्मियों के साथ-साथ दुकानदार भी रखते हैं यहां पर अपनी बाइक।
धूप और पानी से बचने के लिए करोड़ों खर्च करके रोडवेज महोबा डिपो मैं यात्रियों के लिए हॉल बनाया गया था परंतु इस हाल का मजा अब गाड़ियां ले रही हैं
    user_Ramlakhan Namdev
    Ramlakhan Namdev
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मालथौन थाना क्षेत्र के देवपुरा ग्राम में नाबालिक लड़की के घर जाकर दो लड़कों ने धमकाया तो लड़की ने खुद को किया आग के हवाले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
    1
    मालथौन थाना क्षेत्र के देवपुरा ग्राम में नाबालिक लड़की के घर जाकर दो लड़कों ने धमकाया तो लड़की ने खुद को किया आग के हवाले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रकरण में प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि संबंधित युवक शराब का आदी है तथा बीती रात्रि वह अपनी बुआ के घर, जनपद बांदा, कथित रूप से गया था। वहां से आज दोपहर के पश्चात वह कहीं चला गया है। * परिजनों द्वारा इस संबंध में एक तहरीर दी गई है, जिसमें गुमशुदगी अंकित कराई गई है। युवक की तलाश हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही युवक को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    प्रकरण में प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि संबंधित युवक शराब का आदी है तथा बीती रात्रि वह अपनी बुआ के घर, जनपद बांदा, कथित रूप से गया था। वहां से आज दोपहर के पश्चात वह कहीं चला गया है।
* परिजनों द्वारा इस संबंध में एक तहरीर दी गई है, जिसमें गुमशुदगी अंकित कराई गई है। युवक की तलाश हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही युवक को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अजयगढ़ में जय स्तंभ से माधोगंज तक अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों ने किया निरीक्षण अजयगढ़: नगर के मुख्य मार्गों पर लगातार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम आलोक मार्को के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। बीते दिवस जय स्तंभ से लेकर तहसील तिराहे तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया, जिसमें अस्थाई अतिक्रमण के साथ-साथ कुछ पक्के निर्माणों को भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। विरोध के बीच आज एसडीएम आलोक मार्को, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले और नायब तहसीलदार डी.आर. बौद्ध ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुर्गा मंडी तथा मछली और मीट की दुकानों को शहर के मिनचुन सागर क्षेत्र में स्थानांतरित करने की बात कही गई। अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा अस्थाई अतिक्रमण पर आगे ठोस कार्रवाई की जाती है या यह मामला केवल निरीक्षण और आश्वासनों तक ही सीमित रह जाता है।
    3
    अजयगढ़ में जय स्तंभ से माधोगंज तक अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अजयगढ़: नगर के मुख्य मार्गों पर लगातार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम आलोक मार्को के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।
बीते दिवस जय स्तंभ से लेकर तहसील तिराहे तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया, जिसमें अस्थाई अतिक्रमण के साथ-साथ कुछ पक्के निर्माणों को भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।
विरोध के बीच आज एसडीएम आलोक मार्को, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले और नायब तहसीलदार डी.आर. बौद्ध ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुर्गा मंडी तथा मछली और मीट की दुकानों को शहर के मिनचुन सागर क्षेत्र में स्थानांतरित करने की बात कही गई।
अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा अस्थाई अतिक्रमण पर आगे ठोस कार्रवाई की जाती है या यह मामला केवल निरीक्षण और आश्वासनों तक ही सीमित रह जाता है।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    13 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर को लेकर पनवाड़ी के ठकुरासपुरा में हंगामा, मोहल्लेवासियों ने सुपरवाइजर को दो घंटे बैठाया
    1
    स्मार्ट मीटर को लेकर पनवाड़ी के ठकुरासपुरा में हंगामा, मोहल्लेवासियों ने सुपरवाइजर को दो घंटे बैठाया
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पनवाड़ी में 14 सूत्रीय मांगों पर गरजा टिकैत संगठन, दी आंदोलन की चेतावनी
    1
    पनवाड़ी में 14 सूत्रीय मांगों पर गरजा टिकैत संगठन, दी आंदोलन की चेतावनी
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.