महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिष्ठा यादव और जिलाध्यक्ष श्री किशोर चौधरी ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल को लेकर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर जनता के बीच भ्रमजाल फैला रही है और यह बिल केवल आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए लाया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने बताया कि 2023 में कानून बनने के बावजूद परिसीमन और जनगणना की शर्तों के कारण महिलाओं को उनका हक मिलने में सालों का इंतज़ार करना पड़ेगा, जो सीधे तौर पर वादाखिलाफी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि इस आरक्षण के भीतर ओबीसी (OBC) वर्ग की महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए और इसे बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इस वीडियो में देखें कि कैसे ब्यावर कांग्रेस ने मोदी सरकार के दावों की पोल खोली और महंगाई व बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के प्रयासों पर कटाक्ष किया। #BeawarNews #CongressPressConference #WomenReservationBill #ModiSarkar #KishorChoudhary #PratishthaYadav #RajasthanPolitics #OBCReservation #DelimitationTruth #PoliticalExpose #BeawarCongress #DigitalJournalism #WomenRights #Election2026 #JanGanna #JhuthKaPardafash

- जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए आज कलक्ट्रेट परिसर में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सायरन की गूंज के साथ शुरू हुई इस ड्रिल ने पूरे परिसर को अलर्ट मोड में ला दिया। मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसमें आग लगने और अन्य आपदाओं से निपटने के तरीके दिखाए गए। जैसे ही सायरन बजा, टीमों ने तत्काल एक्शन लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नागरिक सुरक्षा, पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने मिलकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्क रहने और सही कदम उठाने की जानकारी दी गई।4
- Post by Kailash Fulwari1
- नागौर के किरो की ढाणी (रोहिसा) में महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें जनता के मुद्दों से भटककर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए लाए गए नियमों पर भी सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा कि इन नियमों का उपयोग केवल चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वोटों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। उन्होंने किरो की ढाणी क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। बेनीवाल ने कहा कि यह क्षेत्र नदी बहाव क्षेत्र है, इसलिए यहां पुलिया का निर्माण बेहद आवश्यक है, जिससे आमजन को राहत मिल सके। बेनीवाल ने क्षेत्र में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायक और भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 12 मार्च को स्थानीय प्रशासन द्वारा बजरी से भरे ट्रकों को छोड़ने के मामले का भी जिक्र किया। बेनीवाल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत चुनावों को लेकर भी बेनीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी मनमानी से चुनाव कराना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बेनीवाल ने निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से सजग रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, कुंभराज चोयल, विजयपाल राव, रमेश कमेडिया, पुखराज गवाला, चेना राम गोदारा, बालूराम माली, चेना राम किर, भैया राम, आवला राम, रामपाल सोमरवाल और रामनिवास सोमरवाल सहित बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया।1
- Post by CITY PRESS RIYAN BARI1
- एक हैरान कर देन े वाली और दिल छू लेने वाली घटना सामन े आई है, जहा ं एक बंदर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक छोटे बच्चे की जान बचा ली। बच्चा छत से गिरने ही वाला था, तभी बंदर ने तुरंत उस े पकड़ लिया और सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ha, एक हैरान कर देन े वाली और दिल छू लेने वाली घटना सामन े आई है, जहा ं एक बंदर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक छोटे बच्चे की जान बचा ली। बच्चा छत से गिरने ही वाला था, तभी बंदर ने तुरंत उस े पकड़ लिया और सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- अजमेर में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर शातिर ठगों ने युवक को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने फॉर्म भरने के नाम पर एक लिंक भेजा, जिसे जैसे ही पीड़ित मुकेश ने ओपन किया, उसके बैंक अकाउंट से चार बार में कुल ₹3.66 लाख की रकम कट गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ⚠️ सावधान रहें: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। 📢 ऐसी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share करें।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ठेकेदार की लापरवाही या सिस्टम की अनदेखी? सुकड़ी नदी रपट अधर में मेगड़दा में सुकड़ी नदी में पिछले साल बारिश के मौसम से पहले नदी में रपट बनाने को लेकर कार्य शुरू किया गया था । मगर आज दिन तक कार्य अधूरा ही पड़ा है । इस अधूरे पड़े कार्य को लगभग एक साल होने को है लेकिन संबंधित ठेकेदार ने अधूरे पड़े रपट के निर्माण कार्य को पूरा करने की कोई सुध नहीं ली । वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी इस तरफ ध्यान नहीं देने की उदासीनता साफ झलक रही है । सोचने वाली बात यह है कि जनता की समस्या को दूर करने हेतु सरकार द्वारा राशि और कार्य स्वीकृत किया जाता है । मगर इस तरफ से महीनों से कार्य पूरा नहीं होना । इसका मुख्य जिम्मेदार कौन हैं । इसमें संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के साथ साथ कार्यकारी एजेंसी भी अनदेखी साबित जाहिर हो रही है । जिसकी वजह से कार्य अधूरा पड़ा हैं ।1
- Post by Kailash Fulwari1
- खींवसर में अतिक्रमण हटाकर नया रास्ता खुलवाया, काश्तकार परिवार को राहत, नागौर,, जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन मे खींवसर तहसील के ग्राम भादुओ की ढाणी में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से न्यायालय उपखण्ड अधिकारी द्वारा धारा 251 ए के तहत जारी आदेश की अनुपालना में अतिक्रमण हटान की कार्रवाई करते हुए नया गैर मुमकिन रास्ता खुलवाया। यह कार्रवाई लगभग 5 घंट तक चली, जिसमे जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से रास्ते मे बने अवरोधों को हटाया गया और कब्जा राज लिया गया। कार्रवाई के परिणामस्वरूप स्थानीय काश्तकार लालाराम के परिवार को आवागमन में आ रही परेशानी से राहत मिली। यह अभियान राज्य सरकार के रास्ता खोलो अभियान के तहत काश्तकारों को राहत पहुंचान े के उद्देश्य से संचालित किया गया। कार्रवाई में तहसीलदार सुरेश चौधरी, हल्का आरआई हरकाराम, पटवारी श्रीराम तथा थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस अदिति राजस्व एवं अधिकारी मौजूद रहे1