logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सक्ती जिले के थाना सक्ती पुलिस ने एक बालक की हत्या कर उसके शव को खेत में गाड़ देने के गंभीर मामले का महज 40 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर आरोपी हेमंत कुमार केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक कपिल कुमार केंवट का शव बरामद कर लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया रापा भी जब्त कर लिया है। मामले के अनुसार, परसदा खुर्द निवासी सौखी कुमार केंवट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 13 साल 9 महीने का बड़ा बेटा कपिल कुमार केंवट 08.07.2026 को गांव के ही हेमंत कुमार केंवट के साथ गया था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इस गंभीर मामले पर पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर संदेही हेमंत कुमार केंवट को हिरासत में लिया गया। शुरुआत में आरोपी बार-बार अपना बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई कड़ी पूछताछ में उसने सच उगल दिया। पूछताछ में आरोपी हेमंत ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। करीब 6-7 महीने पहले ग्राम हरदा के लड़कों से उसका विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी कपिल कुमार केंवट ने दूसरों को दे दी थी। इस बात से नाराज होकर हेमंत बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था। वारदात की रात करीब 8:30 बजे वह चोरी का लोहा बेचने और पैसे देने का लालच देकर कपिल को अपने साथ बोर घर ले गया। वहां उसने गला दबाकर कपिल की हत्या कर दी और शव को बोर घर के पास ही खेत में रापा से गड्ढा खोदकर दफना दिया। बालक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से आरोपी ने उसके कपड़े 4 खेत दूर ले जाकर छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार केंवट के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, चिकित्सीय दल और फोरेंसिक टीम की उपस्थिति में जमीन खोदकर बालक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान कपिल के रूप में हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रापा और आरोपी के कपड़े जब्त कर लिए हैं। 22 वर्षीय आरोपी हेमंत कुमार केंवट के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

1 hr ago
user_Ravi shankar Rathore
Ravi shankar Rathore
Newspaper advertising department सक्ती, सक्ती, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
2063866d-9a11-4309-b609-efdf6bc3c81b

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला साहू समाज का शपथ ग्रहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस दौरान सत्यनारायण बाबा जयंती के अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला साहू समाज का शपथ ग्रहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस दौरान सत्यनारायण बाबा जयंती के अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर में अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेस ने अस्पताल प्रबंधन पर एक मरीज की शिफ्टिंग के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
    1
    बिलासपुर में अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेस ने अस्पताल प्रबंधन पर एक मरीज की शिफ्टिंग के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा में अपोलो अस्पताल के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेस की ओर से अस्पताल पर एक मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। मरीज की शिफ्टिंग के दौरान हुई इसी लापरवाही के विरोध में कांग्रेस द्वारा यह हंगामा किया गया।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा में अपोलो अस्पताल के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेस की ओर से अस्पताल पर एक मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। मरीज की शिफ्टिंग के दौरान हुई इसी लापरवाही के विरोध में कांग्रेस द्वारा यह हंगामा किया गया।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • महासमुंद जिला पुलिस ने एक सहकारी समिति के उपार्जन केंद्र का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बांट और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। इस संबंध में ठाकुरदियाखुर्द निवासी 46 वर्षीय लोचन पटेल (पिता सुखदेव) ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बरेकेल के उपार्जन केन्द्र डिघेपुर सोसायटी के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया था। चोरी गए सामानों में 4 नग इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, 10mm इलेक्ट्रॉनिक तार का 1 बंडल, 5 बंडल कैमरा केबल, 2 सीसी कैमरा, 20 किलोग्राम के 14 नग बांट, 1 नग 3-फेस इलेक्ट्रॉनिक केबल तार और 2 नग स्टील धान कटोरा शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹78,250 थी। शिकायतकर्ता ने पिथौरा निवासी मोहित नागर और शोभु देवार पर संदेह जताया था, जिन्हें मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 HP 5860 में चोरी का सामान लोड करके ले जाते हुए देखा गया था। इस रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305(a), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने चोरी गया सामान जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
    2
    महासमुंद जिला पुलिस ने एक सहकारी समिति के उपार्जन केंद्र का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बांट और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।

इस संबंध में ठाकुरदियाखुर्द निवासी 46 वर्षीय लोचन पटेल (पिता सुखदेव) ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बरेकेल के उपार्जन केन्द्र डिघेपुर सोसायटी के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया था। चोरी गए सामानों में 4 नग इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, 10mm इलेक्ट्रॉनिक तार का 1 बंडल, 5 बंडल कैमरा केबल, 2 सीसी कैमरा, 20 किलोग्राम के 14 नग बांट, 1 नग 3-फेस इलेक्ट्रॉनिक केबल तार और 2 नग स्टील धान कटोरा शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹78,250 थी। शिकायतकर्ता ने पिथौरा निवासी मोहित नागर और शोभु देवार पर संदेह जताया था, जिन्हें मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 HP 5860 में चोरी का सामान लोड करके ले जाते हुए देखा गया था।

इस रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305(a), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने चोरी गया सामान जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
    user_Kishor Kar Journalist
    Kishor Kar Journalist
    Media and information sciences faculty Saraipali, Mahasamund•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर में राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने NEET विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए मांग की है कि वह इस परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले और इसकी वजह से हुई 21 छात्रों की आत्महत्या की जवाबदेही तय करे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी पुरजोर मांग उठाई है। इमरान प्रतापगढ़ी ने ऐलान किया है कि इस कथित घोटाले का देशभर में प्रचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी युवाओं से अपना संवाद लगातार जारी रखेंगे और कांग्रेस का यह अभियान आगे भी बड़े स्तर पर जारी रहेगा।
    1
    बिलासपुर में राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने NEET विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए मांग की है कि वह इस परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले और इसकी वजह से हुई 21 छात्रों की आत्महत्या की जवाबदेही तय करे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी पुरजोर मांग उठाई है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने ऐलान किया है कि इस कथित घोटाले का देशभर में प्रचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी युवाओं से अपना संवाद लगातार जारी रखेंगे और कांग्रेस का यह अभियान आगे भी बड़े स्तर पर जारी रहेगा।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तपस्वी बाबा सत्यनारायण का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तपस्वी बाबा सत्यनारायण का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सारंगढ़ से रायगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर हरदी के गौटीन दाई मंदिर के पास एक बाइक और कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार सराईपाली क्षेत्र की है, जबकि घायल बाइक सवार युवक पास के ही कौवाताल गांव के रहने वाले हैं। हादसे के तत्काल बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों के उपचार के लिए एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। वहीं, इस घटना की असल वजह वाहनों की ओवर स्पीड और अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।
    1
    सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सारंगढ़ से रायगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर हरदी के गौटीन दाई मंदिर के पास एक बाइक और कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार सराईपाली क्षेत्र की है, जबकि घायल बाइक सवार युवक पास के ही कौवाताल गांव के रहने वाले हैं।

हादसे के तत्काल बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों के उपचार के लिए एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। वहीं, इस घटना की असल वजह वाहनों की ओवर स्पीड और अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.