ऋषिकेश पुलिस की कारवाई, नशा तस्कर महिला रेखा साहनी गिरफ्तार।। 📍 The Aman Times 🚨 ऋषिकेश में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कदम उठाते हुए एक आदतन महिला तस्कर को जेल भेज दिया है। 🔴 PIT NDPS एक्ट में निरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने महिला अभियुक्ता रेखा साहनी को PIT NDPS Act 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया। ⚠️ बार-बार जेल जाने के बाद भी जारी थी तस्करी अभियुक्ता के खिलाफ मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद भी वह लगातार इस अवैध धंधे में सक्रिय थी। 💰 अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई की तैयारी पुलिस अब तस्करी से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर रही है, जिसे जल्द जब्त किया जाएगा। 👉 एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चल रही इस मुहिम से साफ है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।
ऋषिकेश पुलिस की कारवाई, नशा तस्कर महिला रेखा साहनी गिरफ्तार।। 📍 The Aman Times 🚨 ऋषिकेश में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कदम उठाते हुए एक आदतन महिला तस्कर को जेल भेज दिया है। 🔴 PIT NDPS एक्ट में निरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने महिला अभियुक्ता रेखा साहनी को PIT NDPS Act 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया। ⚠️ बार-बार जेल जाने के बाद भी जारी थी तस्करी अभियुक्ता के खिलाफ मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद भी वह लगातार इस अवैध धंधे में सक्रिय थी। 💰 अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई की तैयारी पुलिस अब तस्करी से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर रही है, जिसे जल्द जब्त किया जाएगा। 👉 एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चल रही इस मुहिम से साफ है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।
- Post by Zeta News 24x71
- SC समाज अपने चालक मुकेश की पत्नी श्रीमती राधा के पुत्र शुभम के विवाह के अवसर पर आयोजित मढ़े समारोह में “भात भरकर” नवदंपति को आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान परिजनों व रिश्तेदारों से आत्मीय मुलाकात हुई। मातृशक्ति रानी देवयानी जी से भेंट कर खुशी जताई गई, वहीं छोटे बच्चों का स्नेह भी देखने को मिला, जो उत्साह के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचे।1
- गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम और कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नालों और नालियों में कूड़ा-कचरे के ढेर तथा उन पर किए गए अतिक्रमण को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर नालों और नालियों की सफाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएं। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का संज्ञान लेना सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी मौ. तारिक खान, तहसीलदार सचिन कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।2
- हरिद्वार में गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह अधोमानक शीतल-पेय का बाजार पट गया है। कुछ ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर बोतलें भी मोटे मुनाफे के लिए बाजार में बेची जा रही हैं। हरिद्वार ब्लड वालंटियर के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर सतीजा ने आज जब सहायक से जगजीतपुर बुड्ढी माता चौक के पास एक स्टोर से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल मंगाई तो उन्हें पीने में वह बेस्वाद लगी ।शक पर जब एक्सपायरी डेट चैक की तो पता चला कोल्डड्रिंक अक्टूबर में ही एक्सपायर हो चुकी है।जिसकी शिकायत उन्होंने जिला फूड सिक्योरिटी अधिकारी से की। कुछ दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक नामी स्टोर द्वारा भी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था।1
- Post by Kundan1
- बद्रीनाथ नेशनल हाईवे कौड़ियाला में हुआ हंगामा। झगड़ा मारपीट। जानकारी के मुताबिक यहां बन रहे एक रसूखदार के होटल में कार्य कर रहे लोगों द्वारा स्थानीय लोगों से अभद्रता ,गाली गलौज और मारपीट की गई ।जिसके बाद माहौल गर्म हो गया।1
- The Aman Times 📍 डोईवाला के ख़त्ता में स्कूली बच्चों को स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी की स्मृति में बांटी उपयोगी सामाग्री। खत्ता/डोईवाला_ खत्ता डोईवाला स्थित ग्रीन लैंड चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। जिला महामंत्री राहुल सैनी ने अपने स्वर्गीय नाना वैद्य रामसिंह जी की पावन स्मृति में बच्चों के हित में उपयोगी सामग्री वितरित करवाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के हाथों से 25 बच्चों को स्कूल ड्रेस, विद्यालय के लिए 3 पंखे और शारीरिक विकास हेतु पीटी ड्रम प्रदान किए गए। 🎯 इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय वैद्य रामसिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 🙏 अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। 👥 कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- आज दिनाँक 30-04-26 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस टीमे गठित कर हरकी पैडी क्षेत्र में घाटो पर आने जाने वाले यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांगते हुए एवं यात्रियों से बदसलूकी करते 20 भिखारियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध भिक्षुक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया सभी 20 भिखारियो को नियमानुसा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *पुलिस टीम-* 1- कुंदन राणा-प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली 2- व0उ0नि0 गोपाल भट्ट 3-उ0नि0 संजीत कण्डारी 4-उ0नि0 राधाकृष्ण रतूड़ी 5- का0 मान सिंह, 6- का0 भूपेन्द्र गिरी 7- का0 शिवशंकर 8- का0 नितिन रावत 9-का0 सतेंद्र1
- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात बदमाशों ने देवराज नाम के एक व्यक्ति से तमंचे की नोक पर लूटपाट की और उसे गोली मार दी। बदमाश करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश, पीड़ित और घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई है। फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।1