logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुआँ थानाधिकारी मनोज कुमार को हर खबर वागड़ न्यूज एवं क्षेत्र वासियो की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं कुआँ थानाधिकारी मनोज कुमार को हर खबर वागड़ न्यूज एवं क्षेत्र वासियो की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके क्षेत्र की जन समस्याएं जल, बिजली , सड़क , सहित धार्मिक आयोजन सामाजिक आयोजन की खबरे प्रसारित करने के लिए सम्पर्क करे 8769002733 हर खबर वागड़ न्यूज राकेश कलाल कुआं

5 hrs ago
user_राकेश कलाल रिपोर्टर
राकेश कलाल रिपोर्टर
Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
5 hrs ago
ab7e7c39-06f9-4af4-b2ad-7b8f99f295ad

कुआँ थानाधिकारी मनोज कुमार को हर खबर वागड़ न्यूज एवं क्षेत्र वासियो की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं कुआँ थानाधिकारी मनोज कुमार को हर खबर वागड़ न्यूज एवं क्षेत्र वासियो की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके क्षेत्र की जन समस्याएं जल, बिजली , सड़क , सहित धार्मिक आयोजन सामाजिक आयोजन की खबरे प्रसारित करने के लिए सम्पर्क करे 8769002733 हर खबर वागड़ न्यूज राकेश कलाल कुआं

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे के दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीठ जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान महावीर के पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसका लाभ चंद्रकांत शाह द्वारा प्राप्त किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकाल भगवान महावीर की गंधकुटी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे में धार्मिक वातावरण बन गया। रात्रिकालीन कार्यक्रमों में पालना झुलाने की परंपरा निभाई गई तथा भक्तामर स्तोत्र के साथ दीप अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर हसमुख कोठारी, मनोज कोठारी, आशीष भूता, कुलदीप कोठारी, बृजेश भूता, विशाल कोठारी, दीपक डेचिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने पीठ कस्बे में धर्म और भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। इस दौरान तहसीलदार अशोक शाह,धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल सहित मौजूद रहे।
    3
    सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे के दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पीठ जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान महावीर के पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसका लाभ चंद्रकांत शाह द्वारा प्राप्त किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सायंकाल भगवान महावीर की गंधकुटी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे में धार्मिक वातावरण बन गया।
रात्रिकालीन कार्यक्रमों में पालना झुलाने की परंपरा निभाई गई तथा भक्तामर स्तोत्र के साथ दीप अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर हसमुख कोठारी, मनोज कोठारी, आशीष भूता, कुलदीप कोठारी, बृजेश भूता, विशाल कोठारी, दीपक डेचिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने पीठ कस्बे में धर्म और भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। इस दौरान तहसीलदार अशोक शाह,धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल सहित मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोल निवासी शंकरलाल जोशी अपनी बाइक से आसपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल जोशी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रविवार देर रात शंकरलाल जोशी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। इधर, मृतक के पुत्र ने आसपुर थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोल निवासी शंकरलाल जोशी अपनी बाइक से आसपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल जोशी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रविवार देर रात शंकरलाल जोशी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।
इधर, मृतक के पुत्र ने आसपुर थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डुंगरपुर । अपने मामा के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 से डूंगरपु जिल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिया रैफर किया गया।
    1
    डुंगरपुर । अपने मामा के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 से डूंगरपु जिल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिया रैफर किया गया।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • समाज के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन ​ रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, फिजूलखर्ची पर रोक और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार महासभा के तत्वावधान में उदयपुर संभाग के नरणिया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में प्रथम संभाग स्तरीय चिंतन शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। कांठल बैठक की मेजबानी में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संभाग की 16 बैठकों से आए पंचों एवं महासभा के पदाधिकारियों का पारंपरिक पगड़ी व उपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। ​चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष रमेश जी ने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए समाज में फिजूलखर्ची रोकने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। रूपजी गुडेल ने महिला सशक्तिकरण, सुरेश जी ने राजनीतिक भागीदारी और भंवर जी मोवाई ने व्यावसायिक शिक्षा को समाज की उन्नति के लिए आवश्यक बताया। वहीं, विजयकृष्ण जी झालावाड़ ने सामाजिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा भगवान जी रंदेला ने समाज की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। ​सामाजिक अनुशासन और युवा विकास पर चर्चा करते हुए शंकर जी माकडसीमा ने बैठकों में उपस्थिति बढ़ाने व बेटी के सम्मानजनक व्यवहार का मार्गदर्शन दिया, जबकि युवा संयोजक छोटू पुनाली ने करियर गाइडेंस, सरकारी योजनाओं और रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। मोगजी थड़ा ने उदयपुर में निर्माणाधीन छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट साझा की। कार्यक्रम के अंत में आगामी योजनाओं पर समीक्षा बैठक की गई और आयोजक कांठल बैठक के अध्यक्ष अमृतलाल जी व अन्य सदस्यों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    समाज के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन
​
रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, फिजूलखर्ची पर रोक और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार महासभा के तत्वावधान में उदयपुर संभाग के नरणिया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में प्रथम संभाग स्तरीय चिंतन शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। कांठल बैठक की मेजबानी में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संभाग की 16 बैठकों से आए पंचों एवं महासभा के पदाधिकारियों का पारंपरिक पगड़ी व उपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
​चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष रमेश जी ने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए समाज में फिजूलखर्ची रोकने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। रूपजी गुडेल ने महिला सशक्तिकरण, सुरेश जी ने राजनीतिक भागीदारी और भंवर जी मोवाई ने व्यावसायिक शिक्षा को समाज की उन्नति के लिए आवश्यक बताया। वहीं, विजयकृष्ण जी झालावाड़ ने सामाजिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा भगवान जी रंदेला ने समाज की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
​सामाजिक अनुशासन और युवा विकास पर चर्चा करते हुए शंकर जी माकडसीमा ने बैठकों में उपस्थिति बढ़ाने व बेटी के सम्मानजनक व्यवहार का मार्गदर्शन दिया, जबकि युवा संयोजक छोटू पुनाली ने करियर गाइडेंस, सरकारी योजनाओं और रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। मोगजी थड़ा ने उदयपुर में निर्माणाधीन छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट साझा की। कार्यक्रम के अंत में आगामी योजनाओं पर समीक्षा बैठक की गई और आयोजक कांठल बैठक के अध्यक्ष अमृतलाल जी व अन्य सदस्यों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_संतोष व्यास पत्रकार
    संतोष व्यास पत्रकार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ​डूंगरपुर जिले के माडा गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी दिक्षांत पटेल आगामी 2 से 6 अप्रैल तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 'ऑल इंडिया रग्बी नेशनल प्रतियोगिता' में अपना दम दिखाएंगे। सुरेश कुमार पटेल के पुत्र दिक्षांत इस राष्ट्रीय स्पर्धा में भूपाल नोबल्स (बीएन) संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व में कबड्डी के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे दिक्षांत ने वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन और शारीरिक क्षमता के बल पर रग्बी की राष्ट्रीय टीम में यह स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
    1
    ​डूंगरपुर जिले के माडा गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी दिक्षांत पटेल आगामी 2 से 6 अप्रैल तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 'ऑल इंडिया रग्बी नेशनल प्रतियोगिता' में अपना दम दिखाएंगे। सुरेश कुमार पटेल के पुत्र दिक्षांत इस राष्ट्रीय स्पर्धा में भूपाल नोबल्स (बीएन) संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व में कबड्डी के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे दिक्षांत ने वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन और शारीरिक क्षमता के बल पर रग्बी की राष्ट्रीय टीम में यह स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (खानापाडा तालाब में नहाने गए बुजुर्ग की मौत) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के राजस्व गांव खानापाडा तालाब में नहाने गए पंजाब पुत्र मानजी आदिवासी जाती कटारा की पानी में डुबने से मौत हो गई, ग्रामीणों की मदद से पंजाब के शव को निकाला गया, समाचार लिखे जाने तक पंजाब के परिजनों ने पुलिस कार्यवाही नहीं करने व दाह संस्कार करने की बात सामने आई है
    3
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(खानापाडा तालाब में नहाने गए  बुजुर्ग की मौत)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के राजस्व गांव खानापाडा तालाब में नहाने गए पंजाब पुत्र मानजी आदिवासी जाती कटारा की पानी में डुबने से मौत हो गई, ग्रामीणों की मदद से पंजाब के शव को निकाला गया, समाचार लिखे जाने तक पंजाब के परिजनों ने पुलिस कार्यवाही नहीं करने व दाह संस्कार करने की बात सामने आई है
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कुशलगढ़ कृषि विभाग से भारत सिंह कुमावत जी आए नागदा बड़ी में भूमि पूजन का आयोजन किया इससे प्रेरणा मिली की जैविक खेती का बढ़ावा देते हुए संदेश दिया और पर्यावरण को बचाओ पानी बताओ गौ माता की सेवा करो और सब्जियों का बीज किसानों को दिया निशुल्क
    4
    कुशलगढ़ कृषि विभाग से भारत सिंह कुमावत जी आए नागदा बड़ी में भूमि पूजन का आयोजन किया इससे प्रेरणा मिली की जैविक खेती का बढ़ावा देते हुए संदेश दिया और पर्यावरण को बचाओ पानी  बताओ गौ माता की सेवा करो और सब्जियों का बीज किसानों को दिया निशुल्क
    user_Ramchand  maida
    Ramchand maida
    Aggregate supplier कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। कस्बे में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे किए जा रहे अतिक्रमण से आमजन और वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर कर रहे हैं, जिनके साथ तहसीलदार अशोक शाह, डिप्टी मदनलाल विश्नोई एवं थानाधिकारी देवेंद्र देवल की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान को हटाएं और सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे कस्बे में व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इसी बीच सोमवार को कस्बे के व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और अतिक्रमण हटाने में सहयोग भी कर रहे हैं, लेकिन रोजाना पुलिस कर्मियों की बार-बार दुकानों पर पहुंचने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की कि जो दुकानदार प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन नियमों का पालन कर रहे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। इस पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने स्पष्ट किया कि व्यापार अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर आती है, इसलिए नियमों का पालन अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवर लाल बंजारा, विश्वास भोई, सवाई सिंह, जीशान डमरी, इमरान पटेल, मुकेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    2
    सीमलवाड़ा। कस्बे में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे किए जा रहे अतिक्रमण से आमजन और वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर कर रहे हैं, जिनके साथ तहसीलदार अशोक शाह, डिप्टी मदनलाल विश्नोई एवं थानाधिकारी देवेंद्र देवल की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्रशासन की ओर से सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान को हटाएं और सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे कस्बे में व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इसी बीच सोमवार को कस्बे के व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और अतिक्रमण हटाने में सहयोग भी कर रहे हैं, लेकिन रोजाना पुलिस कर्मियों की बार-बार दुकानों पर पहुंचने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की कि जो दुकानदार प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन नियमों का पालन कर रहे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए।
इस पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने स्पष्ट किया कि व्यापार अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर आती है, इसलिए नियमों का पालन अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवर लाल बंजारा, विश्वास भोई, सवाई सिंह, जीशान डमरी, इमरान पटेल, मुकेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.