सीतापुर के सिधौली में आरएसएस का नगर भ्रमण, लोगों ने किया स्वागत सीतापुर के सिधौली नगर में आरएसएस द्वारा नगर भ्रमण किया गया। यह भ्रमण महमूदाबाद चौराहे से शुरू होकर NH24 से होकर तहसील होते हुए मिश्रिख रोड तक चला। इस दौरान आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पदयात्रा की और लोगों ने उनका स्वागत किया। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने कहा कि संघ की शक्ति बड़ी होती है और इस कलयुग में संघ मजबूत होगा तो देश मजबूत बना रहेगा। उन्होंने लोगों से संगठन के साथ जुड़ने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। आरएसएस के नगर भ्रमण का उद्देश्य लोगों को संगठन के बारे में जागरूक करना और उन्हें संगठन के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान आरएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें संगठन के बारे में जानकारी दी। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने आरएसएस के स्वयंसेवकों का स्वागत किया और उनका समर्थन किया। लोगों ने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है जो देश के विकास के लिए काम करता है और लोगों की सेवा करता है।
सीतापुर के सिधौली में आरएसएस का नगर भ्रमण, लोगों ने किया स्वागत सीतापुर के सिधौली नगर में आरएसएस द्वारा नगर भ्रमण किया गया। यह भ्रमण महमूदाबाद चौराहे से शुरू होकर NH24 से होकर तहसील होते हुए मिश्रिख रोड तक चला। इस दौरान आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पदयात्रा की और लोगों ने उनका स्वागत किया। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने कहा कि
संघ की शक्ति बड़ी होती है और इस कलयुग में संघ मजबूत होगा तो देश मजबूत बना रहेगा। उन्होंने लोगों से संगठन के साथ जुड़ने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। आरएसएस के नगर भ्रमण का उद्देश्य लोगों को संगठन के बारे में जागरूक करना और उन्हें संगठन के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना
था। इस दौरान आरएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें संगठन के बारे में जानकारी दी। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने आरएसएस के स्वयंसेवकों का स्वागत किया और उनका समर्थन किया। लोगों ने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है जो देश के विकास के लिए काम करता है और लोगों की सेवा करता है।
- मार्च-अप्रैल आते ही प्राइवेट स्कूलों की 'दुकानें' सज जाती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके बच्चे के बेहतर भविष्य के नाम पर आपकी जेब कैसे काटी जा रही है? इस विशेष रिपोर्ट में #DDTodayNews ने प्राइवेट स्कूलों के उस काले सच का पर्दाफाश किया है, जिसका शिकार आज हर आम और मिडिल क्लास इंसान हो रहा है। एक पत्रकार और वकील होने के नाते, मेरा मकसद आपको जागरूक करना है। अगर आपके बच्चों के स्कूल में भी यही खेल चल रहा है, तो कमेंट बॉक्स में उस स्कूल का नाम और अपना अनुभव बेखौफ होकर लिखें। DD Today News आपकी आवाज़ बनेगा! 📢 वीडियो को हर उस माता-पिता तक शेयर करें जो अपने बच्चों की फीस भरते-भरते थक चुका है! 🔔 सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करने के लिए DD Today News को Subscribe/Follow ज़रूर करें। #PrivateSchools #EducationScam #SchoolFees1
- प्रताड़ना से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप 0 कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का मामला 0 पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या न मानते हुए प्रताड़ना के चलते हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला कुछ दिन पहले एक युवक के साथ फरार हो गई थी। इस घटना के बाद महिला के परिजनों द्वारा संबंधित युवक के पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि मृतक को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते अधेड़ ने अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही तालग्राम थाना प्रभारी विनय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई 2027 के विधानसभा चुनाव में नितिन अग्रवाल की लहर,2027 के विधानसभा चुनाव में विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देगी ये लहर,ये भीड़ किराये पर जमा की हुई नहीं हैं ये जनाधार हैं संकेत हैं आगामी विधानसभा चुनाव का यही लहर तय करेगी मंत्री नितिन अग्रवाल की प्रचंड जीत,नितिन अग्रवाल के होली मिलन कार्यक्रम में गांव गांव गली गली से उमड़ रही भारी भीड़,जैसा मंत्री नितिन अग्रवाल हमेशा कहते हैं ये भीड़ नहीं उनका परिवार हैं,परिवार का प्यार और आशीर्वाद उनके साथ हैं जिसके साथ परिवार का प्यार और आशीर्वाद हो उसे कौन हरा सकता हैं,विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम लोग चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन केवल घोषणा से चुनाव जीता नहीं जाता चुनाव जनता के भरोसे और आशीर्वाद के दम पर जीता जाता हैं सदर विधानसभा की जनता ने हमेशा नरेश अग्रवाल के परिवार पर भरोसा जताया हैं सदर की जनता मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ हैं होली मिलन कार्यक्रमों में जो भीड़ मंत्री जमा हो रही हैं उतनी भीड़ चुनाव लड़ने वाले लोग जमा करके दिखा दे,विपक्षी नेताओं ने भी सदर विधानसभा में गांव गांव जाकर होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की लेकिन चंद लोगों के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है जिस गांव में गये उस गांव के लोगों को एकजुट नहीं कर पाये ये उन नेताओं की जमीनी हकीकत हैं जो 2027 के विधानसभा में जीत का दावा ठोक रहे हैं दावा करना बहुत आसान हैं कोई भी कर सकता हैं लेकिन दावों से चुनाव नहीं जीते जा सकतें,5 साल तक गायब रहे चुनाव नजदीक आते ही उनकी जनता से नजदीकी बढ़ने लगी ऐसे नेताओं को जनता ताज नहीं पहनातीं बल्कि उनको चुनाव में करारा जबाब देती हैं जैसा की सदर विधानसभा में सदियों से होता आया है,पब्लिक बोलती हैं हरदोई का लाल नरेश अग्रवाल और नरेश का लाल नितिन अग्रवाल सोशल मीडिया पर बयान बाजी करने वाले नेताओं की इस समय बाढ़ आई हैं ऐसा लगता हैं वो चुनाव अभी से जीत गए हों नरेश अग्रवाल के किले को भेदना फिल्हाल अभी तो नामुमकिन हैं 2027 के चुनाव में कुछ की जमानतें जब्त होगी कुछ पहले की तरहां हार का आंकलन करेंगे,सदर विधानसभा में आज भी नरेश अग्रवाल के परिवार का जलवा कायम हैं,ये भीड़ तो अभी एक छोटा सा ट्रेलर हैं फिल्म तो 2027 में रिलीज होंना बाकी हैं Nitin Agrawal1
- शाहाबाद में गैस वितरण को लेकर बड़ा घोटाला सामने आता दिख रहा है। एक ओर सप्ताह भर पहले एसडीएम अंकित तिवारी ने निरीक्षण के दौरान दावा किया था कि “पर्याप्त गैस उपलब्ध है, लोग निश्चिंत रहें”, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इस दावे की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता के आरोपों ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। गुप्ता का कहना है कि उन्हें 14 तारीख से अब तक गैस सिलेंडर का टोकन तक नहीं मिला, जबकि अन्य लोगों को लगातार टोकन जारी किए जा रहे हैं। इससे वितरण में भेदभाव और मिलीभगत की आशंका गहराती जा रही है। सवाल यह उठता है कि जब “पर्याप्त गैस” थी, तो फिर आम उपभोक्ता दर-दर क्यों भटक रहा है? आरोप सिर्फ टोकन तक सीमित नहीं हैं। इंडेन गैस एजेंसी पर अभद्रता, मनमानी और बिचौलियों के जरिए गैस बेचने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सिलेंडर खुलेआम 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं—जो साफ तौर पर ब्लैक मार्केटिंग का संकेत है। यहां तक कि चर्चा है कि प्रति गाड़ी एक लाख रुपये तक की अवैध कमाई की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की चुप्पी पर खड़ा हो रहा है। जब आरोप इतने गंभीर हैं, तो अब तक कोई जांच क्यों नहीं? क्या एसडीएम का निरीक्षण सिर्फ औपचारिकता था या जमीनी सच्चाई को नजरअंदाज किया गया? अब जनता पूछ रही है— “अगर सब ठीक था, तो ये हड़कंप क्यों?” स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला जनआक्रोश का बड़ा रूप ले सकता है।1
- खूनी 'रिश्तेदारी' बेटी की आबरू पर उठी उंगली,तो चंडी बन गई 'साली अनारकली' ने बहनोई को उतार दिया मौत के घाट,गिरफ्तार......... #CrimeNews #BreakingNews #Awareness #SocialJustice #Justice #PoliceUpdate #SafetyFirst #Alert #PublicAwareness #LegalNews #SocialIssues #CrimePrevention #CurrentAffairs #CommunitySafety #LawAndOrde1
- शाहाबाद पुलिस ने 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार.. हरदोई। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शाहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में जुआ, सट्टा व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्तों को अवैध रूप से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवचरन लाल, आकिल, रवि, इरशाद, शानू, नन्हे, दिलशाद और जीशान शामिल हैं, जो सभी थाना शाहाबाद क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों व ग्रामों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते तथा 20,910 रुपये नगद बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 156/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Jaago News Hardoi Police UP Police1
- *हरपालपुर में आग का कहर: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, 21 हजार रुपये की नकदी और सामान जलकर राख, पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल* हरपालपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में रविवार शाम एक घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित अमर सिंह पुत्र चुन्नू का भारी नुकसान हुआ है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत पर गए हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे अचानक घर से आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी 21 हजार रुपये की नकदी, राई, गेहूं व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने में मदद की और पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पीड़ित अमर सिंह ने बताया कि उनकी पूरी जमा पूंजी जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया कि वे लोग गरीब हैं और इस नुकसान से उन्हें बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सरकार से मदद की अपील की है।1
- मार्च-अप्रैल आते ही प्राइवेट स्कूलों की 'दुकानें' सज जाती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके बच्चे के बेहतर भविष्य के नाम पर आपकी जेब कैसे काटी जा रही है? इस विशेष रिपोर्ट में #DDTodayNews ने प्राइवेट स्कूलों के उस काले सच का पर्दाफाश किया है, जिसका शिकार आज हर आम और मिडिल क्लास इंसान हो रहा है। एक पत्रकार और वकील होने के नाते, मेरा मकसद आपको जागरूक करना है। अगर आपके बच्चों के स्कूल में भी यही खेल चल रहा है, तो कमेंट बॉक्स में उस स्कूल का नाम और अपना अनुभव बेखौफ होकर लिखें। DD Today News आपकी आवाज़ बनेगा! 📢 वीडियो को हर उस माता-पिता तक शेयर करें जो अपने बच्चों की फीस भरते-भरते थक चुका है! 🔔 सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करने के लिए DD Today News को Subscribe/Follow ज़रूर करें। #PrivateSchools #EducationScam #SchoolFees1
- बहनोई की गला दबाकर हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार हरदोई (शाहाबाद)। थाना शाहाबाद क्षेत्र में बहनोई की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 157/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला लोथू निवासी वादी विमलेश कुमार ने 22 मार्च 2026 को थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई अखिलेश कुमार 19 मार्च को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन सूचना मिली कि उनका शव ग्राम सहोरा स्थित उनके साढ़ू लालाराम के घर चारपाई पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वादी की तहरीर के आधार पर सूरज, अनारकली व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान थाना शाहाबाद पुलिस ने नामजद अभियुक्ता अनारकली पत्नी स्व. लालाराम निवासी ग्राम सहोरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हुआ खुलासा पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि मृतक अखिलेश उसका बहनोई था और उसका घर आना-जाना रहता था। 20 मार्च को जब वह खेत पर काम करने गई थी, तभी अखिलेश ने उसकी बड़ी पुत्री के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। घर लौटने पर बेटी से घटना की जानकारी मिलने पर वह आक्रोशित हो गई और गला दबाकर अखिलेश की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मामले में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक सूर्यमणि यादव, कांस्टेबल राहुल चौधरी व महिला कांस्टेबल अंजलि शर्मा की टीम ने गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।3