logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय संभल में कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए रामपुर की जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर हुई कार्रवाई और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संभल की शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय विधायक के कामकाज पर भी सवाल उठाए। वीओ:- कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने कहा कि कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और संगठन को मजबूत करने का काम तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहले ही हो जाना चाहिए था और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। साथ ही संभल में शिक्षा, विकास और सरकारी संस्थानों के मुद्दे उठाते हुए स्थानीय विधायक पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। बाइट- मुशीर खां तरीन, कांग्रेस नेता सम्भल

3 hrs ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय संभल में कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए रामपुर की जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर हुई कार्रवाई और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संभल की शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय विधायक के कामकाज पर भी सवाल उठाए। वीओ:- कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने कहा कि कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव

की तैयारियों में जुटी है और संगठन को मजबूत करने का काम तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहले ही हो जाना चाहिए था और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। साथ ही संभल में शिक्षा, विकास और सरकारी संस्थानों के मुद्दे उठाते हुए स्थानीय विधायक पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। बाइट- मुशीर खां तरीन, कांग्रेस नेता सम्भल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामपुर ब्रेकिंग जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर डीएम से मिले छात्र,, यूनिवर्सिटी मामले पर छात्रों ने रामपुर डीएम को सौपा ज्ञापन,,,, रामपुर ब्रेकिंग जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर डीएम से मिले छात्र,, यूनिवर्सिटी मामले पर छात्रों ने रामपुर डीएम को सौपा ज्ञापन,,,, पूर्व बार अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू और पूर्व सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान के नेतृत्व में मिले छात्र,,,, छात्रों ने डीएम को शिकायत की हमारे परिवार वालो को धमकाया जा रहा है,,, डीएम ने छात्रों से धरना खत्म करने की अपील की,,, *बाइट: छात्रा इकरा एवं छात्र साजिद बेग* *विसुअल: छात्र- छात्राएं डीएम से मिलने जाते हुए, कार्यालय जिलाधिकारी*
    1
    रामपुर ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर डीएम से मिले छात्र,,

यूनिवर्सिटी मामले पर छात्रों ने रामपुर डीएम को सौपा ज्ञापन,,,,
रामपुर ब्रेकिंग
जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर डीएम से मिले छात्र,,
यूनिवर्सिटी मामले पर छात्रों ने रामपुर डीएम को सौपा ज्ञापन,,,,
पूर्व बार अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू और पूर्व सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान के नेतृत्व में मिले छात्र,,,,
छात्रों ने डीएम को शिकायत की हमारे परिवार वालो को धमकाया जा रहा है,,,
डीएम ने छात्रों से धरना खत्म करने की अपील की,,,
*बाइट: छात्रा इकरा एवं छात्र साजिद बेग*
*विसुअल: छात्र- छात्राएं डीएम से मिलने जाते हुए, कार्यालय जिलाधिकारी*
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी। एंकर: जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी। वी/ओ: भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन नया अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है इसका लाभ उन परिवारों को दिया जाएगा जो भूमिहीन है जिन परिवारों के पास घर नहीं है उनको आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा और जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। जनपद की तीनों तहसीलों में ऐसे परिवारों को पट्टे आवंटित किए जाएंगे। इस भूमि पर ऐसे लोगों को पट्टे दिए जाएंगे जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं है उनको आवश्यक भूमि का पट्टा दिया जाएगा और जिन परिवारों के पास घर है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ ही भूमिहीन है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है जिसके आधार पर प्रत्येक गांव में जहां-जहां ऐसी आवश्यकता है वहां आवश्यकता अनुसार आवंटन किया जाएगा साथ ही साथ हमारी जितनी सरकारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत भूमि उपलब्धता आवश्यक होती है उसको लेकर भी बिल्कुल सूची बनवाई जा रही है प्रत्येक विभाग से डाटा मांगा जा रहा है कि वहां पर कोई भूमि की आवश्यकता अगर है तो उसको आवंटन करते हुए राशि शासन से स्वीकृत कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। यह लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है जिसके तहत यह सारी चीज की जा रही हैं जिसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही प्रयोजन के लिए भूमि आवंटन करने की योजना है। बाइट: अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी संभल
    1
    जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी।
एंकर: जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी।
वी/ओ: भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन नया अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है इसका लाभ उन  परिवारों को दिया जाएगा जो भूमिहीन है जिन परिवारों के पास घर नहीं है उनको आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा और जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा।
जनपद की तीनों तहसीलों में ऐसे परिवारों को पट्टे आवंटित किए जाएंगे।
इस भूमि पर ऐसे लोगों को पट्टे दिए जाएंगे जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं है उनको आवश्यक भूमि का पट्टा दिया जाएगा और जिन परिवारों के पास घर है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ ही भूमिहीन है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। 
इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है जिसके आधार पर प्रत्येक गांव में जहां-जहां ऐसी आवश्यकता है वहां आवश्यकता अनुसार आवंटन किया जाएगा साथ ही साथ हमारी जितनी सरकारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत भूमि उपलब्धता आवश्यक होती है उसको लेकर भी बिल्कुल सूची बनवाई जा रही है प्रत्येक विभाग से डाटा मांगा जा रहा है कि वहां पर कोई भूमि की आवश्यकता अगर है तो उसको आवंटन करते हुए राशि शासन से स्वीकृत कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।
यह लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है जिसके तहत यह सारी चीज की जा रही हैं जिसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही प्रयोजन के लिए भूमि आवंटन करने की योजना है। 
बाइट: अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी संभल
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संवाददाता इस्लाम अली संभल 8006267683 संभल में मकान की छत गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, एक 5 साल के बच्चे की मौके पर हुई मौत संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मलबे में दबने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। *घटना कैसे हुई?* जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। पुरानी छत बारिश और कमजोर होने के कारण अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। *बचाव और इलाज* स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं 5 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। *प्रशासन का रुख* सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
    1
    संवाददाता इस्लाम अली संभल 
8006267683
संभल में मकान की छत गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, एक 5 साल के बच्चे की मौके पर हुई मौत
संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मलबे में दबने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
*घटना कैसे हुई?*  
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। पुरानी छत बारिश और कमजोर होने के कारण अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
*बचाव और इलाज*  
स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं 5 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
*प्रशासन का रुख*  
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमरोहा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्री वासुदेव तीर्थ पहुंचकर दिए जरूरी निर्देश अमरोहा। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और सुचारु आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर तक के मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल जल निकासी कराते हुए अगले दिन तक पूरे मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाइट: डॉ. नितिन गौड़, जिलाधिकारी अमरोहा
    3
    अमरोहा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्री वासुदेव तीर्थ पहुंचकर दिए जरूरी निर्देश
अमरोहा। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और सुचारु आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शास्त्री नगर से श्री वासुदेव मंदिर तक के मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल जल निकासी कराते हुए अगले दिन तक पूरे मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही डीएम ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट: डॉ. नितिन गौड़, जिलाधिकारी अमरोहा
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग
    1
    हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग
हमीरपुर : पति से फोन में बात करने के बाद पत्नी ने लगाई आग
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण। मथुरा। ब्रज की आस्था के प्रतीक मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य और एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं की समीक्षा की तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए BDDS टीम, डॉग स्क्वाड, ATS कमांडो, CCTV कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार व खोया-पाया केंद्रों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण।
मथुरा। ब्रज की आस्था के प्रतीक मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य और एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं की समीक्षा की तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए BDDS टीम, डॉग स्क्वाड, ATS कमांडो, CCTV कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार व खोया-पाया केंद्रों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    user_UJALA SPEED NEWS
    UJALA SPEED NEWS
    Newspaper advertising department अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ / LIVE मारपीट का वीडियो वायरल हमीरपुर :- पति - पत्नी और सास का मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बेतवा तटबंध पर पति - पत्नी और सास के बीच जमकर हुई मारपीट - लोग तमाशबीन बने देखते रहे, पति - पत्नी के बीच मारपीट के दौरान लड़की की मां ( सास ) ने दामाद के सर पर मारी जोरदार लात - दामाद सड़क पर गिरा, मां अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए आई थी - घर ना भेजने को लेकर हुआ घरेलू विवाद - बीच सड़क पर आया, पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर युवक की जमकर की पिटाई, हाल ही में युवक युवती ने किया था प्रेम विवाह, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेटवा तटबंध का मामला ।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ / LIVE मारपीट का वीडियो वायरल 

हमीरपुर :- पति - पत्नी और सास का मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

बेतवा तटबंध पर पति - पत्नी और सास के बीच जमकर हुई मारपीट - लोग तमाशबीन बने देखते रहे,

पति - पत्नी के बीच मारपीट के दौरान लड़की की मां ( सास ) ने दामाद के सर पर मारी जोरदार लात - दामाद सड़क पर गिरा,

 मां अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए आई थी - घर ना भेजने को लेकर हुआ घरेलू विवाद - बीच सड़क पर आया,

पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर युवक की जमकर की पिटाई, 

हाल ही में युवक युवती ने किया था प्रेम विवाह,

सदर कोतवाली क्षेत्र के बेटवा तटबंध का मामला ।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.