logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इलाज के दौरान चौकीदार जितेंद्र पासवान की मौत, पुलिस महकमे में शोक पकरीबरावा(नवादा) पकरीबरावां प्रखंड के अंतर्गत धमौल थाना में पदस्थापित तुर्कबन निवासी चौकीदार जितेंद्र पासवान की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह पीएमसीएच पटना में मौत हो गई। सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस महकमे एवं गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, धमौल थाना के पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण इस घटना से काफी मर्माहत हैं।जानकारी के अनुसार रविवार की संध्या करीब सवा आठ बजे चौकीदार जितेंद्र पासवान थाना से पैदल तुर्कबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला इतना भयावह था कि उनकी आंत पेट से बाहर आ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विम्स पावापुरी रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच पटना भेज दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।चौकीदार को चाकू घोंपने की घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान रविवार की देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। उन्होंने धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार से पूरी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में पुलिस कैंप कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- मृतक चौकीदार जितेंद्र पासवान अपने पीछे पत्नी रेणु देवी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी नीतू कुमारी (20 वर्ष) की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी निशा कुमारी (18 वर्ष) की शादी आगामी 26 जून को तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इसके अलावा आशा कुमारी (16 वर्ष), अंजली कुमारी तथा 12 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रेणु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह सुध-बुध खो बैठी हैं। वहीं बेटियां, बेटा एवं अन्य परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है। गांव के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। शव पहुंचते ही मचा कोहराम- मृतक चौकीदार जितेंद्र पासवान का शव पोस्टमार्टम के बाद तुर्कबन स्थित उनके घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। शव देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पत्नी रेणु देवी, बेटियां एवं पुत्र शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों की चीत्कार सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के लोग एवं रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे, लेकिन परिवार के सदस्यों का दुख कम नहीं हो रहा था। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन बना रहा और हर कोई इस दर्दनाक घटना से आहत दिखा।परिजन एक स्वर में हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न कर सके। एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार- चौकीदार जितेंद्र पासवान की हत्या मामले में धमौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के भाई दिलीप पासवान के आवेदन पर आनंदी यादव के पुत्र रामपत यादव सहित छह नामजद एवं दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस- चौकीदार जितेंद्र पासवान की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। जिला परिषद प्रतिनिधि पंकज सिंह, उप प्रमुख धर्मराज सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद साव, सरपंच इंद्रजीत सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह, सतीश अग्रवाल सहित अन्य ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ है। साथ ही मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी एवं अन्य सरकारी लाभ दिलाने की प्रशासन से मांग की है।

1 hr ago
user_Dharmajeet Kumar sinha
Dharmajeet Kumar sinha
Court reporter नवादा, नवादा, बिहार•
1 hr ago
1b690ee1-6933-4c58-ac3f-035aedfa867a

इलाज के दौरान चौकीदार जितेंद्र पासवान की मौत, पुलिस महकमे में शोक पकरीबरावा(नवादा) पकरीबरावां प्रखंड के अंतर्गत धमौल थाना में पदस्थापित तुर्कबन निवासी चौकीदार जितेंद्र पासवान की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह पीएमसीएच पटना में मौत हो गई। सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस महकमे एवं गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, धमौल थाना के पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण इस घटना से काफी मर्माहत हैं।जानकारी के अनुसार रविवार की संध्या करीब सवा आठ बजे चौकीदार जितेंद्र पासवान थाना से पैदल तुर्कबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला इतना भयावह था कि उनकी आंत पेट से बाहर आ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विम्स पावापुरी रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच पटना भेज दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।चौकीदार को चाकू घोंपने की घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान रविवार की देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। उन्होंने धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार से पूरी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में पुलिस कैंप कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- मृतक चौकीदार जितेंद्र पासवान अपने पीछे पत्नी रेणु देवी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी नीतू कुमारी (20 वर्ष) की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी निशा कुमारी (18 वर्ष) की शादी आगामी 26 जून को तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इसके अलावा आशा कुमारी (16 वर्ष), अंजली कुमारी तथा 12 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत के बाद

072251cb-d259-40ca-a0ff-5f4e49c44e9a

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रेणु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह सुध-बुध खो बैठी हैं। वहीं बेटियां, बेटा एवं अन्य परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है। गांव के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। शव पहुंचते ही मचा कोहराम- मृतक चौकीदार जितेंद्र पासवान का शव पोस्टमार्टम के बाद तुर्कबन स्थित उनके घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। शव देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पत्नी रेणु देवी, बेटियां एवं पुत्र शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों की चीत्कार सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के लोग एवं रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे, लेकिन परिवार के सदस्यों का दुख कम नहीं हो रहा था। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन बना रहा और हर कोई इस दर्दनाक घटना से आहत दिखा।परिजन एक स्वर में हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न कर सके। एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार- चौकीदार जितेंद्र पासवान की हत्या मामले में धमौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के भाई दिलीप पासवान के आवेदन पर आनंदी यादव के पुत्र रामपत यादव सहित छह नामजद एवं दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस- चौकीदार जितेंद्र पासवान की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। जिला परिषद प्रतिनिधि पंकज सिंह, उप प्रमुख धर्मराज सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद साव, सरपंच इंद्रजीत सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह, सतीश अग्रवाल सहित अन्य ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ है। साथ ही मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी एवं अन्य सरकारी लाभ दिलाने की प्रशासन से मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के कुछ 'छिपे हुए राजों' का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।
    1
    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के कुछ 'छिपे हुए राजों' का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    1
    नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Sumit kumar
    Sumit kumar
    Boot Shop शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • नालंदा के बिहार शरीफ में एडुजेन वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे का उत्सव यादगार बन गया। इस मौके पर विराट कोहली के हमशक्ल ने अपने देसी बॉयज़ स्टाइल में एंट्री कर सभी को चौंका दिया। उनकी फुल स्वैग एंट्री ने ऑडिटोरियम में खूब धमाल मचाया।
    1
    नालंदा के बिहार शरीफ में एडुजेन वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे का उत्सव यादगार बन गया। इस मौके पर विराट कोहली के हमशक्ल ने अपने देसी बॉयज़ स्टाइल में एंट्री कर सभी को चौंका दिया। उनकी फुल स्वैग एंट्री ने ऑडिटोरियम में खूब धमाल मचाया।
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    22 hrs ago
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने गृह क्षेत्र बिहारशरीफ, नालंदा पहुंचे। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास और जनसरोकारों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    1
    पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने गृह क्षेत्र बिहारशरीफ, नालंदा पहुंचे। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास और जनसरोकारों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत कर उनका स्वागत किया। वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, पर्यावरण एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए हमारे चैनल को Like, Subscribe, Share एवं Comment अवश्य करें। आपका सहयोग और समर्थन हमें निष्पक्ष एवं जनहित की खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है।
    1
    Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत कर उनका स्वागत किया।
वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, पर्यावरण एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया।
वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए हमारे चैनल को Like, Subscribe, Share एवं Comment अवश्य करें।
आपका सहयोग और समर्थन हमें निष्पक्ष एवं जनहित की खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • #ख़बरेTv : बिहार का नजारा है थोड़ा हटकर...पटना के दानापुर में एक अनोखा 'एटीएम' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना ... पटना के दानापुर में एक अनोखा 'एटीएम' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है, पहले यहां बैंक का एटीएम था, जिसे बंद होने के बाद इस जगह को किराये पर दे दिया गया, अब लोग यहां नकदी निकालने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं...
    1
    #ख़बरेTv : बिहार का नजारा है थोड़ा हटकर...पटना के दानापुर में एक अनोखा 'एटीएम' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना ...
पटना के दानापुर में एक अनोखा 'एटीएम' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बाहर SBI का बोर्ड और पूरा एटीएम सेटअप जस का तस है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन नहीं बल्कि हेयर कटिंग सैलून चल रहा है, पहले यहां बैंक का एटीएम था, जिसे बंद होने के बाद इस जगह को किराये पर दे दिया गया, अब लोग यहां नकदी निकालने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं...
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    5 hrs ago
  • बिहार शरीफ के एजुजेन वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। विराट कोहली के हमशक्ल की देसी बॉयज़ स्टाइल एंट्री ने सबका दिल जीत लिया, जिससे ऑडिटोरियम में खूब धमाल मचा।
    1
    बिहार शरीफ के एजुजेन वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। विराट कोहली के हमशक्ल की देसी बॉयज़ स्टाइल एंट्री ने सबका दिल जीत लिया, जिससे ऑडिटोरियम में खूब धमाल मचा।
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    23 hrs ago
  • बंगाल चुनाव जीतने के बाद मोदी जी ने नतमस्तक हो कर सभी बंगाल वाशियो को धन्यवाद किए 🤗😊🥱😱
    1
    बंगाल चुनाव जीतने के बाद मोदी जी ने नतमस्तक हो कर सभी बंगाल वाशियो को धन्यवाद किए 🤗😊🥱😱
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.