logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ससुराल में रहकर की तैयारी, बनी हिमाचल की टॉपर टीजीटी मेडिकल परीक्षा में सविता देवी ने किया प्रदेश में पहला स्थान हासिल ससुराल में रहकर की तैयारी, बनी हिमाचल की टॉपर टीजीटी मेडिकल परीक्षा में सविता देवी ने किया प्रदेश में पहला स्थान हासिल मंडी, 31 मार्च। जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल की बेटी और जोगिंद्रनगर की बहू सविता देवी ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी मेडिकल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सविता ने 84.59 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की। सविता देवी सरकाघाट क्षेत्र के गांव चेली निवासी व्यास देव की बेटी हैं। उनका विवाह जोगिंद्रनगर की लांगणा पंचायत निवासी नरेश बिष्ट के साथ हुआ है। ससुराल में रहकर की गई उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी गर्व महसूस किया है। सविता की उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिली है। सविता देवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सविता देवी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

2 hrs ago
user_BHK News Himachal
BHK News Himachal
Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago
fc355ddd-c7d8-4d34-a502-85c860cfcfcf

ससुराल में रहकर की तैयारी, बनी हिमाचल की टॉपर टीजीटी मेडिकल परीक्षा में सविता देवी ने किया प्रदेश में पहला स्थान हासिल ससुराल में रहकर की तैयारी, बनी हिमाचल की टॉपर टीजीटी मेडिकल परीक्षा में सविता देवी ने किया प्रदेश में पहला स्थान हासिल मंडी, 31 मार्च। जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल की बेटी और जोगिंद्रनगर की बहू सविता देवी ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी मेडिकल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सविता ने 84.59 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की। सविता देवी सरकाघाट क्षेत्र के गांव चेली निवासी व्यास देव की बेटी हैं। उनका विवाह जोगिंद्रनगर की लांगणा पंचायत निवासी नरेश बिष्ट के साथ हुआ है। ससुराल में रहकर की गई उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी गर्व महसूस किया है। सविता की उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिली है। सविता देवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सविता देवी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • 🥇 गर्व का पल! 🥇 खेलो इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में मंडी के रिवालसर क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी पियूष गुर्जर ने 87 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 💪 घियूंधार गांव के इस युवा खिलाड़ी ने सभी मुकाबले जीतकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिला मंडी और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 🌟 पियूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा नारायण जी और गुरु बलबीर जी को दिया। उनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। 🙌 👉 रिवालसर और मंडी में खुशी की लहर, हर कोई कर रहा है इस चैंपियन पर गर्व!
    1
    🥇 गर्व का पल! 🥇
खेलो इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में मंडी के रिवालसर क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी पियूष गुर्जर ने 87 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 💪
घियूंधार गांव के इस युवा खिलाड़ी ने सभी मुकाबले जीतकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिला मंडी और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 🌟
पियूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा नारायण जी और गुरु बलबीर जी को दिया। उनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। 🙌
👉 रिवालसर और मंडी में खुशी की लहर, हर कोई कर रहा है इस चैंपियन पर गर्व!
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Hamari wife Anjali Ghar se chale gaye hai Ham apni wife Anjali Ko Bulana Chahte Hain Hamari wife Anjali Hamare Sath 11 mahine rahi hai Hamare wife Anjali ke Garv per Hamari Pyar Ke Nishani Thi unhone Apne Hathon Se Hi Maar Diya Fir Bhi Ham apni wife Anjali ko ghar per Bulana Chahte Hain kripya Karke Aapko Hamari wife Anjali Mile To unko batana ki aapka patidev Ghar per bula raha hai aur aapko Apni Jaan Se Bhi Jyada Pyar Karta Hai
    3
    Hamari wife Anjali Ghar se chale gaye hai Ham apni wife Anjali Ko Bulana Chahte Hain Hamari wife Anjali Hamare Sath 11 mahine rahi hai Hamare wife Anjali ke Garv per Hamari Pyar Ke Nishani Thi unhone Apne Hathon Se Hi Maar Diya Fir Bhi Ham apni wife Anjali ko ghar per Bulana Chahte Hain kripya Karke Aapko Hamari wife Anjali Mile To unko batana ki aapka patidev Ghar per bula raha hai aur aapko Apni Jaan Se Bhi Jyada Pyar Karta Hai
    user_Papu ram Papu ram
    Papu ram Papu ram
    भुंतर, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    40 min ago
  • Turn your bedroom into a calm, aesthetic escape. Soft tones, clean lines, and cozy vibes that feel like a dream every day. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Turn your bedroom into a calm, aesthetic escape. Soft tones, clean lines, and cozy vibes that feel like a dream every day.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    3
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रिपोर्ट 31 मार्च सैंज (बुद्धि सिंह ठाकुर ): शिक्षा के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का समय न्यौछावर करने वाले राजेंद्र शर्मा 31 मार्च को अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक का भावपूर्ण स्वागत किया। ​विद्यार्थियों और प्रबंधन द्वारा यादगार विदाई ​समारोह की शुरुआत में स्कूल के पूर्व व वर्तमान प्रबंधन और विद्यार्थियों द्वारा राजेंद्र शर्मा जी का भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं और गीतों के साथ अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूल प्रशासन ने उनके 40 वर्षों के सेवाकाल को संस्थान के लिए एक 'स्वर्ण युग' बताया और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। ​शून्य से शिखर तक का सफर ​सैंज घाटी की रैला पंचायत के जीवा गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे राजेंद्र शर्मा की यात्रा प्रेरणादायक रही है: ​शिक्षा: प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय शरण-II से करने के बाद उन्होंने सैंज स्कूल से ही अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद प्रभाकर, स्नातक, एमए (हिंदी), जेबीटी और बीएड जैसी उच्च शिक्षा मेरिट के साथ हासिल की। ​करियर की शुरुआत: वर्ष 1987 में जेबीटी अध्यापक के रूप में नियुक्ति हुई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मझाण और खुन्न जैसे अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दीं। ​पदोन्नति: जेबीटी से सफर शुरू कर वे भाषा अध्यापक और टीजीटी हिंदी के पद तक पहुँचे। ​सेवा के मुख्य केंद्र ​राजेंद्र शर्मा ने अपने 40 वर्ष 03 माह के कार्यकाल में कई विद्यालयों को सींचा, जिनमें मुख्य रूप से: ​प्रारंभिक चरण: राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय सैंज, मंगलौर, पुखरी, करटाह और शरण-II। ​वरिष्ठ चरण: वराण, ढालपुर कुल्लू, खल्याणी और अंत में पीएम श्री सैंज। ​भविष्य का संकल्प और आभार ​विदाई के क्षणों में भावुक होते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा, "मैंने जीवन भर कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया है और मेरा प्रयास हमेशा विद्यार्थियों की भलाई रहा है। सरकारी सेवा भले ही समाप्त हो रही हो, लेकिन समाज की भलाई के लिए मैं आगे भी सक्रिय रहूँगा।" ​उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में सहयोग देने के लिए सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। अपनी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने पैतृक गांव जीवा (सिउंड) में सभी शुभचिंतकों के लिए धाम (पारंपरिक भोज) का आयोजन भी किया है।
    1
    रिपोर्ट 31 मार्च 
सैंज (बुद्धि सिंह ठाकुर ): शिक्षा के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का समय न्यौछावर करने वाले राजेंद्र शर्मा 31 मार्च को अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक का भावपूर्ण स्वागत किया।
​विद्यार्थियों और प्रबंधन द्वारा यादगार विदाई
​समारोह की शुरुआत में स्कूल के पूर्व व वर्तमान प्रबंधन और विद्यार्थियों द्वारा राजेंद्र शर्मा जी का भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं और गीतों के साथ अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूल प्रशासन ने उनके 40 वर्षों के सेवाकाल को संस्थान के लिए एक 'स्वर्ण युग' बताया और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
​शून्य से शिखर तक का सफर
​सैंज घाटी की रैला पंचायत के जीवा गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे राजेंद्र शर्मा की यात्रा प्रेरणादायक रही है:
​शिक्षा: प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय शरण-II से करने के बाद उन्होंने सैंज स्कूल से ही अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद प्रभाकर, स्नातक, एमए (हिंदी), जेबीटी और बीएड जैसी उच्च शिक्षा मेरिट के साथ हासिल की।
​करियर की शुरुआत: वर्ष 1987 में जेबीटी अध्यापक के रूप में नियुक्ति हुई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मझाण और खुन्न जैसे अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दीं।
​पदोन्नति: जेबीटी से सफर शुरू कर वे भाषा अध्यापक और टीजीटी हिंदी के पद तक पहुँचे।
​सेवा के मुख्य केंद्र
​राजेंद्र शर्मा ने अपने 40 वर्ष 03 माह के कार्यकाल में कई विद्यालयों को सींचा, जिनमें मुख्य रूप से:
​प्रारंभिक चरण: राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय सैंज, मंगलौर, पुखरी, करटाह और शरण-II।
​वरिष्ठ चरण: वराण, ढालपुर कुल्लू, खल्याणी और अंत में पीएम श्री सैंज।
​भविष्य का संकल्प और आभार
​विदाई के क्षणों में भावुक होते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा, "मैंने जीवन भर कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया है और मेरा प्रयास हमेशा विद्यार्थियों की भलाई रहा है। सरकारी सेवा भले ही समाप्त हो रही हो, लेकिन समाज की भलाई के लिए मैं आगे भी सक्रिय रहूँगा।"
​उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में सहयोग देने के लिए सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। अपनी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने पैतृक गांव जीवा (सिउंड) में सभी शुभचिंतकों के लिए धाम (पारंपरिक भोज) का आयोजन भी किया है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    4 hrs ago
  • Post by Himachal Ab Tak
    1
    Post by Himachal Ab Tak
    user_Himachal Ab Tak
    Himachal Ab Tak
    Welder चाच्योट, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुजानपुर हिमाचल प्रदेश में वाहनों पर प्रवेश कर के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारा हमला बोला है। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रवेश कर में बढ़ोतरी से बाहरी राज्यों से हिमाचल में रोजमर्रा का सामान लाने वाले व्यापारियों पर भारी बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा असर आम जनता पर होगा और प्रदेश में जरूरत का सामान और महंगा मिलेगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के लिए वित्तीय सहायता के रूप में ₹3,920 करोड़ जारी किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ हिमाचल सरकार पेट्रोल और डीजल पर पाँच रुपये बढ़ाने और करों में वृद्धि कर जनता को निचोड़ने की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जिद के आगे प्रदेश की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है और प्रवेश कर बढ़ाने का फैसला तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से हिमाचल प्रदेश की छवि पहले ही खराब हो चुकी है और अब बची-खुची कसर भी पूरी हो जाएगी। फर्क केवल आम जनता को पड़ता है, लेकिन यह बात मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं। राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 में 72 घंटे तक वह क्या कर रहे थे। यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो इस बारे में जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। इस मुद्दे पर उनकी खामोशी से जनता के बीच मुख्यमंत्री की छवि और खराब हो रही है और यदि जल्द जवाब नहीं दिया गया तो स्थिति और गंभीर होगी।
    1
    सुजानपुर
हिमाचल प्रदेश में वाहनों पर प्रवेश कर के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारा हमला बोला है। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रवेश कर में बढ़ोतरी से बाहरी राज्यों से हिमाचल में रोजमर्रा का सामान लाने वाले व्यापारियों पर भारी बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा असर आम जनता पर होगा और प्रदेश में जरूरत का सामान और महंगा मिलेगा।
राजेंद्र राणा ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के लिए वित्तीय सहायता के रूप में ₹3,920 करोड़ जारी किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ हिमाचल सरकार पेट्रोल और डीजल पर पाँच रुपये बढ़ाने और करों में वृद्धि कर जनता को निचोड़ने की नीति अपना रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जिद के आगे प्रदेश की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है और प्रवेश कर बढ़ाने का फैसला तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से हिमाचल प्रदेश की छवि पहले ही खराब हो चुकी है और अब बची-खुची कसर भी पूरी हो जाएगी। फर्क केवल आम जनता को पड़ता है, लेकिन यह बात मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं।
राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 में 72 घंटे तक वह क्या कर रहे थे। यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो इस बारे में जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। इस मुद्दे पर उनकी खामोशी से जनता के बीच मुख्यमंत्री की छवि और खराब हो रही है और यदि जल्द जवाब नहीं दिया गया तो स्थिति और गंभीर होगी।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • SPU Mandi Admission 2026-27 | 26 मई से एंट्रेंस एग्जाम शुरू | Application Date, Exam Schedule Full Details
    1
    SPU Mandi Admission 2026-27 | 26 मई से एंट्रेंस एग्जाम शुरू | Application Date, Exam Schedule Full Details
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.