खेसारीलाल के कार्यक्रम से पूर्व बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, गिरने से कई लोग घायल मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार शाम भारी अफरा-तफरी मच गई. भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना औराई क्षेत्र के गरहा थाना इलाके की है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, मेले में खेसारी लाल यादव के आने की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग स्टेज की ओर दौड़ पड़े. भीड़ को संभालने में आयोजकों और सुरक्षा बलों की असफलता के चलते हालात बिगड़ गए. मौके पर तैनात पुलिस बल को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि "लाठीचार्ज के दौरान कई लोग गिर पड़े और घायल भी हुए." हालांकि गंभीर चोट या जानमाल की हानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. "भगदड़ के दौरान कई लोग गिर पड़े. हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जानहानि की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है."-प्रत्यक्षदर्शी खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम प्रभावित: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले हुई इस भगदड़ ने पूरे आयोजन को प्रभावित कर दिया. कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण स्टेज क्षेत्र को खाली कराना पड़ा. कई दर्शक इस घटना से डरकर मेले से लौट गए, जबकि कुछ लोग वहां मौजूद रहें. वहीं खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: यह पहली बार नहीं है जब राम सूरत राय के आयोजित पशु मेले में अव्यवस्था देखी गई है. इससे पहले मेले के थिएटर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसने आयोजन की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और व्यवस्था नहीं की गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी का इस्तेमाल कर रही है, जबकि लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है और कई लोगों ने आयोजकों तथा प्रशासन की तैयारी पर नाराजगी जताई है. पूर्व मंत्री राम सूरत राय का आयोजन: पूर्व विधायक और मंत्री रहे राम सूरत राय द्वारा आयोजित यह पशु मेला स्थानीय स्तर पर काफी चर्चित था. मेले में पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए थे, जिसमें खेसारी लाल यादव मुख्य आकर्षण थे. हजारों की संख्या में लोग मेले में पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा और प्रबंधन की कमी ने पूरे आयोजन की छवि को धूमिल कर दिया.

- मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन! DREAMSUNSHINE एजेंट गिरफ्तार – अब क्या होगा?" #DREAMSUNSHINE #todaybharat1
- मुंबई, महाराष्ट्र: एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का कहना है, "...मेरी व्यक्तिगत राय है कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए। गुंडागर्दी भी खत्म होनी चाहिए। और ये विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोग जो मासूम मुसलमानों को पकड़ते हैं और कहते हैं कि यह मत कहो, वह मत कहो, जो उन्हें पीटते हैं और मार देते हैं, जो उनकी लिंचिंग करते हैं, हमारे देश से ये सभी चीजें खत्म होनी चाहिए। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। वे लोग जो खुद को बड़े गुंडे समझते हैं और निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं, वे आतंकवाद और नक्सलवाद से कम क्या हैं? उसे भी खत्म किया जाना चाहिए। गृह मंत्री को उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए..."1
- सदन में Sanjay Singh ने जोरदार सवाल उठाते हुए Gautam Adani और संजय सिंह के पासपोर्ट जब्ती के मुद्दे पर हंगामा किया। विपक्ष के सवालों पर सरकार घिरी नजर आई और संसद का माहौल गरमा गया।1
- Post by Lokhit Hindi1
- Maundy Thursday Special Video From Mi Marathi India Please Subscribe 🙏🙏1
- चोरी की है धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट, आदित्य धर ने चुराई साउथ के राइटर की कहानी? कौन हैं संतोष कुमार क्या है मामला Dhurandhar 2 की कहानी चोरी की है? आदित्य धर ने अपने फायदे के लिए चुरा ली किसी और की कहानी? राइटर फिल्म मेकर के दावे ने पब्लिक को किया हैरान. धुरंधर 2 की कहानी चोरी की है? आदित्य धर ने फिल्म बनाने के लिए चोरी कर ली किसी और की कहानी? ये दावा हम नहीं बल्कि संतोष कुमार आरएस नाम के एक राइटर और फिल्ममेकर ने किया है. संतोष ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज' उनकी 2023 में लिखी गई ओरिजनल स्क्रिप्ट से काफी हद तक मिलती जुलती है. संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी कहानी को एंटरटेनमेंट के मकसद से तैयार किया था, लेकिन इसे चुराकर एक प्रोपेगेंडा और राजनीतिक प्रचार वाली फिल्म में बदल दिया गया. उन्होंने साफ किया कि वे जल्द ही कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं और सभी सबूत पेश करेंगे.1
- Youtube Per subscribe kare 👇 Bollywood Tamancha1
- हनुमान नगर, कांदिवली पूर्व स्थित पाल स्कूल के आसपास अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री1