logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरोपी अभियुक्त को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर पीडित ने कहा दिलसाद का गलती से लिखवाया था नाम रियल न्यूज हरदोई-जनपद में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर हुई कथित ठगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस दिलशाद के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया था, वही शुक्रवार को शिकायतकर्ता अशोक अपने साथ अभियुक्त दिलशाद को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गया। यहां अशोक ने शपथ पत्र देकर कहा कि उसने बहकावे में आकर दिलशाद का नाम शिकायत में शामिल करा दिया था, जबकि इस मामले से दिलशाद का कोई संबंध नहीं है। मामले में टड़ियावां थाना पुलिस ने 29 जुलाई 2026 को ग्राम सरदापुर निवासी अशोक पुत्र मोहन लाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर उनसे और गांव के आठ अन्य लोगों से रुपये लिए गए थे। आरोप हैं कि लोन की प्रक्रिया और सरकारी शुल्क के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 5-5 हजार रुपये आरोपी सत्यम बाजपेई के द्वारा वसूले गए। एक साल बीतने के बाद भी लोन नहीं मिला तो रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हलफनामा देकर पीड़ित व्यक्ति ने कहा- सिर्फ सत्यम को दिए थे रुपये बीते शुक्रवार को वादी पक्ष अशोक आरोपी दिलशाद के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और शपथ पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि लोन के नाम पर जो भी रुपये दिए गए थे, वे केवल सत्यम वाजपेयी को दिए गए थे और दिलशाद का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित अशोक ने यह भी कहा कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से यह हलफनामा दिया है और उसने पुलिस अधीक्षक से जांच में तथ्यों को शामिल करते हुए निर्दोष दिलशाद का नाम मुकदमे से हटाने की मांग की है। अब जांच के आधार पर होगा फैसला वही मामले में अब पुलिस हलफनामे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही दिलशाद ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत जिले के उच्च स्तरीय अधिकारियों से की थी जिसकी जाँच होने पर ग्राम पंचायत सरदापुर में हुए विकास कार्यों की पोल खुलकर सभी के सामने आ गई। अब भ्रष्टाचार खुलने से गाँव के दबंग राजनीतिक लोग उसे फर्जी मुकदमे में फसा रहे हैं। विपक्षी गण आये दिन उसको गाली गलौज व जान माल की धमकी सहित फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी देते हैं।।

1 hr ago
user_राम सागर
राम सागर
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
cffe020c-99d5-4099-85a2-753cabbb9729

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।* *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*
    1
    *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*

    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    3 hrs ago
  • मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान. मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान कन्नौज। मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता आरिफ जमा खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु या सार्वजनिक व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे समाज में वैमनस्य या तनाव का माहौल पैदा हो। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। आरिफ जमा खान ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी विवादित बयान पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक या धार्मिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि यदि किसी बयान से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। आरिफ जमा खान ने अंत में कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की आपसी भाईचारे, शांति और एकता से ही संभव है।
    1
    मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान.
मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान
कन्नौज। मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता आरिफ जमा खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु या सार्वजनिक व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे समाज में वैमनस्य या तनाव का माहौल पैदा हो।
उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। आरिफ जमा खान ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी विवादित बयान पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक या धार्मिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि यदि किसी बयान से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए।
आरिफ जमा खान ने अंत में कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की आपसी भाईचारे, शांति और एकता से ही संभव है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजयुमो ने फूंका मौलाना का पुतला, किया प्रदर्शन आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजयुमो ने फूंका मौलाना का पुतला, किया प्रदर्शन कन्नौज। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर मौलाना द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया और प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की। शनिवार की दोपहर कन्नौज शहर के फूलमती चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़े संख्या में एकत्र हुए। उन्होंने यहां मौलाना जार्जिस अंसारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उपरोक्त लोगों ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला भी जलाया। पदाधिकारियों का कहना था कि, मौलाना की भगवान / हिन्दू देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर मौलाना के खिलाफ रासुका लगाने और कार्यवाही की मांग की। पदाधिकारियों का कहना था कि, मौलाना पहले से आपराधिक मामले में आरोपी रहे हैं, और जमानत पर बाहर हैं। प्रशासन समय रहते मौलाना पर कार्यवाही करे, अन्यथा संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को विवश होगा। बताते चलें कि, उपरोक्त मामले में खबर लिखे जाने तक मौलाना की ओर से अपने ऊपर संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी,वहीं प्रदर्शन का लेकर कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया था। प्रदर्शन के दौरान कुलदीप पंडित, अनुज गुप्ता, छोटू यादव, नीतीश तिवारी, जग्गू अवस्थी, अबी गिहार, अमन मिश्रा, सूरज राजपूत, अर्पित यादव, लालू प्रजापति, धीरू कुशवाहा, अमित तिवारी, छोटू कन्नौजिया, आदि रहे।
    1
    आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजयुमो ने फूंका मौलाना का पुतला, किया प्रदर्शन
आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजयुमो ने फूंका मौलाना का पुतला, किया प्रदर्शन 
कन्नौज। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर  मौलाना द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए।
उन्होंने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया और प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की।
शनिवार की दोपहर कन्नौज शहर के फूलमती चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़े संख्या में एकत्र हुए।
उन्होंने यहां मौलाना जार्जिस अंसारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उपरोक्त लोगों ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला भी जलाया। पदाधिकारियों का कहना था कि, मौलाना की भगवान / हिन्दू देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर मौलाना के खिलाफ रासुका लगाने और कार्यवाही की मांग की।
पदाधिकारियों का कहना था कि, मौलाना पहले से आपराधिक मामले में आरोपी रहे हैं, और जमानत पर बाहर हैं। प्रशासन समय रहते मौलाना पर कार्यवाही करे, अन्यथा संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को विवश होगा।
बताते चलें कि, उपरोक्त मामले में खबर लिखे जाने तक  मौलाना की ओर से अपने ऊपर संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी,वहीं प्रदर्शन का लेकर कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया था।
प्रदर्शन के दौरान कुलदीप पंडित, अनुज गुप्ता, छोटू यादव, नीतीश तिवारी, जग्गू अवस्थी, अबी गिहार, अमन मिश्रा, सूरज राजपूत, अर्पित यादव, लालू प्रजापति, धीरू कुशवाहा, अमित तिवारी, छोटू कन्नौजिया, आदि रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.