Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramsingh8235529890
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Jankari Adda1
- सम्राट चौधरी आखिरकार बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं! नीतीश कुमार ने आज CM पद से इस्तीफा दे दिया और NDA विधायक दल ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे: सम्राट चौधरी कौन हैं? उनका पूरा राजनीतिक सफर RJD से BJP तक का सफर, परिवार, शिक्षा और विवाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा क्यों दिया? बिहार पर क्या असर पड़ेगा – OBC समीकरण, कानून व्यवस्था, विकास और विपक्ष की रणनीति सम्राट चौधरी के मंत्री काल के काम और चुनौतियां1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- मुझे वायरल कर दीजिए आप सभी लोग1
- बिहार के मधेपुरा में इन दिनों आस्था का ऐसा महासंगम दिख रहा है,जहां लोकविश्वास, परंपरा और चमत्कार की कहानियां एक साथ जीवंत हो उठी हैं।पशुपालकों के देवता माने जाने वाले बाबा विशुराउत धाम में चार दिवसीय राजकीय मेले का भव्य आगाज़ हुआ है।मान्यता ऐसी कि यहां बाबा को चढ़ाया गया दूध फटता नहीं और यही विश्वास हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालुओं को इस धाम तक खींच लाता है। दरअसल मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित पचरासी स्थान, लौआलगाम का बाबा विशुराउत धाम भक्तों से गुलजार है।चार दिवसीय राजकीय मेले का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बाबा विशुराउत को इलाके में पशुपालकों का रक्षक देवता माना जाता है।स्थानीय लोगों की मान्यता है कि बाबा की कृपा से पशुधन सुरक्षित रहता है, बीमारियां दूर होती हैं और घरों में समृद्धि आती है। सबसे अनोखी आस्था इस बात को लेकर है कि बाबा के दरबार में चढ़ाया गया दूध फटता नहीं श्रद्धालु इसे बाबा का चमत्कार मानते हैं और इसी विश्वास के साथ दूर-दराज से लोग दूध लेकर यहां पहुंचते हैं। मेले में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, ग्रामीण बाजार और अस्थायी दुकानों की भी रौनक है। पूरा पचरासी क्षेत्र इस समय भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधा की विशेष व्यवस्था की है। बाइट – पंकज कुमार, एसडीएम, उदाकिशुनगंज बाइट – अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज आस्था और लोकपरंपरा के इस अद्भुत संगम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार की मिट्टी में आज भी विश्वास की जड़ें कितनी गहरी हैं और पचरासी का यह धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लोकआस्था का जीवंत प्रतीक बन चुका है।4
- जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा से सटे जोगबनी के निकट नेपाल के रानी मिल्स क्षेत्र स्थित जनविकास माध्यमिक विद्यालय में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल, कोशी संभाग के तत्वावधान में प्रारम्भिक वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य केवल नारों तक सीमित न रहकर युवाओं में संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रातः शाखा, संध्या शाखा एवं बौद्धिक सत्रों का नियमित आयोजन किया गया। प्रातः शाखा में व्यायाम, खेल, गीत और प्रार्थना के माध्यम से प्रतिभागियों में ऊर्जा, समयपालन एवं आत्मनियंत्रण का विकास किया गया। वहीं संध्या शाखा में समूह आधारित गतिविधियों से सहयोग, नेतृत्व और सेवाभाव को मजबूत किया गया। इस मौके पर राज्य सभा प्रमुख अरविंद ठाकुर ने कहां की बौद्धिक सत्रों में इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जैसे विषयों पर चर्चा कर युवाओं की सोच को सकारात्मक दिशा दी गई। वर्ग के समापन अवसर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने घोष के साथ पथ संचलन (नगर परिक्रमा) किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।2
- सम्राट चौधरी आखिरकार बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं! नीतीश कुमार ने आज CM पद से इस्तीफा दे दिया और NDA विधायक दल ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे: सम्राट चौधरी कौन हैं? उनका पूरा राजनीतिक सफर RJD से BJP तक का सफर, परिवार, शिक्षा और विवाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा क्यों दिया? बिहार पर क्या असर पड़ेगा – OBC समीकरण, कानून व्यवस्था, विकास और विपक्ष की रणनीति सम्राट चौधरी के मंत्री काल के काम और चुनौतियां1
- फारबिसगंज में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई फारबिसगंज शहर के गाडियारे चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शहर में जुलुश निकालकर बाबा साहब के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया, इस दौरान ढोल गाजे बाजे और घोड़ों के साथ जय जय जय जय भीम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा, कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान , जोगबनी नगर परिषद् के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजु राय,रमेश सिंह, वाहिद अंसारी ,मुमताज सलाम, करण कुमार पप्पु समेत सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।1
- सिमराही EO पर 2.49 करोड़ की खरीद में अनियमितता के आरोप, EO ने बताया बेबुनियाद1