संदिग्ध हालात में ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम शाहजहांपुर। महानगर के केरूगंज इलाके में सोमवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मनोज कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मनोज कश्यप, निवासी मंझई टोला (चौक कोतवाली क्षेत्र), ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात वह रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर निकले थे। परिजनों के अनुसार देर रात उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि उनके साथ मारपीट की गई है। कुछ समय बाद सूचना मिली कि मनोज थाने के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। परिजन उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मनोज के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार सुबह केरूगंज के पास सड़क जाम कर दी गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जितेन्द्र कुमार यादव

- बदायूं में एक हरियाणा नंबर की बाइक का चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटा तो वह उसे व्यक्ति रिश्वत देने लगा ट्रैफिक पुलिस ने रिश्वत नहीं ली ज्यादा रुपए का चालान काटा1
- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मथुरा बरेली सिक्सलेन हाइवे पर ग्रामीण अंचलों के सम्पर्क मार्ग के आवागमन के लिए अंडरपास बनबाने को लेकर ग्रामीणों की पंचायत ग्राम बहेड़ी में बुधवार को आयोजित की। इस अवसर पर भाकियू नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय और यूपी की सरकारों को हाइवे के विकास के साथ ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता अंडरपास के जरिए देकर उनकी कीमती जान की भी रक्षा करनी चाहिए। इस दौरान भाकियू की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री के नाम ज्ञापन निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर को सौंपा। पंचायत को भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा सड़क बनना जनता के हित के कार्य हैं परंतु जनता को जो सैकड़ो वर्षों से अपने गांव और गलियारों के लिए इस मार्ग से निकलते थे उस मार्ग को मिट्टी डाल कर ऊंचा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बन रहे सिक्सलेन हाइवे पर बदायूं जिले के करुऊ, बहेड़ी लिंक रोड से कई गांव जुड़ते हैं परंतु यहां पर अंडर पास नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों की जान की सुरक्षा हेतु अंडरपास बनाए जाते हैं परंतु इसमें कोताही बरती जा रही है। केन्द्रीय मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बहेड़ी, गुनौरा वाजिदपुर, जिरौली, बुटला बोडर्, फूलपुर, समेत अन्य जरूरत के हिसाब के अंडरपास बनबाने की मांग की गई साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर हाइवे पर अंडरपास न बने तो आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बदायूं जिले में दूसरी मीटिंग का दिन, बच्चों के साथ अभिभावकों की भी परीक्षा बदायूं। जिले में आयोजित दूसरी मीटिंग के दिन स्कूल और कॉलेज परिसरों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा/मीटिंग के लिए स्कूल-कॉलेज छोड़ने पहुंचे और फिर दिनभर वहीं इंतजार करते नजर आए। अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के बाद बाहर बैठकर समय बिताया। कई अभिभावक छांव की तलाश में तो कुछ स्कूल गेट के पास समूह बनाकर चर्चा करते दिखाई दिए। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता और उम्मीद—दोनों ही भाव उनके चेहरों पर साफ झलक रहे थे। दोपहर तक धूप बढ़ने के बावजूद अभिभावकों का धैर्य बना रहा। परीक्षा समाप्त होने पर बच्चों को बाहर आते देख उनके चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य अभिभावकों की जिम्मेदारी और बच्चों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। कुल मिलाकर, बदायूं में दूसरी मीटिंग का यह दिन बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी एक लंबा और महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ।1
- म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना क्यों जरूरी है, क्योंकि यहां कुछ ही साल में आपका पैसा आपका करोड़पति बना देता है. ये पावर केवल म्यूचुअल फंड में ही है,1
- बरेली-: विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और ज्ञानवृद्धि के उद्देश्य से एस०एम०खान पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।1
- चक सकलैन नगर ओल्ड सिटी बरेली की गंदगी1
- 🚨 दरगाह के पास दुकानों में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप 🔥 दरगाह के पास स्थित दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई, जबकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1