Shuru
Apke Nagar Ki App…
bihar CM samrat chaudhary #! Sheikhpura civil surgeon #! Chewara manager Santosh sir#!
S.K SINGH
bihar CM samrat chaudhary #! Sheikhpura civil surgeon #! Chewara manager Santosh sir#!
More news from बिहार and nearby areas
- चेवाड़ा सहित कई प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशभर में एचपीवी वैक्सीन Gardasil का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत राज्य स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। जिले में इस अभियान की शुरुआत शेखपुरा सदर अस्पताल से की गई, जहां सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा एवं जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानंद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह टीका बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी माना जा रहा है, जो विश्व स्तर पर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का चौथा और भारत में दूसरा प्रमुख कारण है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पहले से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीका दिया जा रहा है। जिन बालिकाओं को पूर्व में टीका लग चुका है, उन्हें पुनः इसकी आवश्यकता नहीं है। वहीं 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए गार्डासिल का एक डोज अनिवार्य रूप से लेने की सलाह दी गई है, जो जीवनभर सुरक्षा प्रदान करता है। सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। राज्य से आए डॉ. सुशांत कुमार ने बरबीघा, चेवाड़ा, शेखपुरा एवं घाटकुसुम प्रखंड का दौरा कर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने जिले के कार्यों पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। जिले में एचपीवी गार्डासिल अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके कारण शेखपुरा को राज्य में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम की समीक्षा के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार के शाम 4:00 बजे या कार्यक्रम संपन्न हुआ।1
- शेखपुरा – ‘अखिल भारतीय धारी विकास मंच’ की ओर से तिन सीमानी धाम, सरौरा में बाबा महावीर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा महावीर के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर धारी समाज को संगठित किया और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे समाज में शिक्षा और एकता के प्रबल समर्थक थे तथा उनके नेतृत्व में समाज के विकास को नई दिशा मिली। बाबा महावीर सरौरा गांव के निवासी थे और उन्होंने गांव-गांव जाकर समाज को संगठित किया। इस अवसर पर विजय कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), देवेन्द्र कुमार ‘पधु’ (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष), मनोज राम (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), हरेराम धारी (महासचिव, एन.सी.के. दिल्ली), शब्बीर (संयोजक), ललन कुमार, राजन कुमार (युवा नेता), अनिश कुमार (मीडिया प्रभारी) सहित विश्वजीत कुमार, मिरंजन कुमार, गोल कुमार, परशुराम प्रसाद एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार ने की, जबकि संचालन मनोज राम द्वारा किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने बाबा महावीर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by S.K SINGH1
- आज हमारे शेखोपुर नगर पंचायत में छोटे सरदार का आगमन हुआ1
- लखीसराय नया बाजार बाईपास मुख्य मार्ग स्थित एक निजी प्रांगण में गुरुवार को वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासंघ लखीसराय के साधु शरण सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेवा बिहार के उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रमाशंकर सिंह एवं कॉपरेटिव सोसायटी, मुंगेर प्रमंडल के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस एवं देशभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन संघर्ष, त्याग और वीरता की प्रेरणादायक मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है।1
- पकरीबरावां में रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में चीत्कार2
- केंद्रीय मंत्री सह संसद राजीव रंजन सिंह ललन का आभारी है रामगढ़ चौक प्रखंड। पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा देवी। बिहटा गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद कार्यक्रम में पहुंचकर वर वधु को दिए आशीर्वाद लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा गांव गुरुवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बिहटा गांव में शादी समारोह शामिल हुए यह शादी समारोह बिहटा गांव के जदयू कार्यकर्ता सह पूर्व जीप सदस्य सीमा देवी उनकी पोती के शादी में शामिल हुए मौके पर उनके साथ सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल एवं दर्जनों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी हाल-चाल पूछा और लोगों की समस्या से भी रूबरू हुए इस कार्यक्रम में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ चौक अभिषेक कुमार सहीत दर्जनों की संख्या में पुलिस बल एवं ग्रामीण उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने बताया कि यहां की जनता का अपार जन समर्थन जो मुझे पहले मिला है उसका मैं ऋणी हूं और सदैव रहूंगा।1
- शेखपुरा सिकंदरा मार्ग चकंदरा मोड़ से कुछ दुरी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे शेखपुरा–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर केदार होटल के समीप घटी, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों की पहचान बसंत गांव निवासी 56 वर्षीय कृष्णकांत प्रसाद एवं 70 वर्षीय सावित्री देवी (पति सुशील महतो) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों राजगीर से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को रौंद दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सावित्री देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि कृष्णकांत प्रसाद का भी उपचार किया जा रहा है। घायल कृष्णकांत प्रसाद ने बताया कि वे अपनी चाची का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इधर, घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।1