Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बीकापुर कोतवाली में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन* *शशिकांत अवस्थी* *अयोध्या/बीकापुर।* रक्षाबंधन के अवसर पर बीकापुर कोतवाली परिसर में भावपूर्ण माहौल देखने को मिला। तारुन की पानी संस्थान एवं आरोही संस्थान की बच्चियों तथा एकल विद्यालय फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर सीओ, कोतवाल सहित सभी उपनिरीक्षकों और आरक्षियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कोतवाल ने बच्चियों और महिलाओं को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में पुलिस और समाज के बीच भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का भाव देखने को मिला। इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
शशिकांत अवस्थी पत्रकार
*बीकापुर कोतवाली में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन* *शशिकांत अवस्थी* *अयोध्या/बीकापुर।* रक्षाबंधन के अवसर पर बीकापुर कोतवाली परिसर में भावपूर्ण माहौल देखने को मिला। तारुन की पानी संस्थान एवं आरोही संस्थान की बच्चियों तथा एकल विद्यालय फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर सीओ, कोतवाल सहित सभी उपनिरीक्षकों और आरक्षियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कोतवाल ने बच्चियों और महिलाओं को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में पुलिस और समाज के बीच भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का भाव देखने को मिला। इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्वाट-सफदरगंज पुलिस को बड़ी सफलता 7 चोरियों का खुलासा शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शातिर ऑटोलिफ्टर इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू निवासी शाह कटरा जैदपुरको गिरफ्तार कर 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। उसके कब्जे व निशानदेही पर *4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध तमंचा मय कारतूस* बरामद हुआ है। एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन वाहन चोर है। वह रात के समय भीड़-भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी कर पार्ट्स के रूप में बेच देता था। बरामद वाहनों का सत्यापन कर संबंधित थानों को सूचना दी गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।1
- “आप भारत की सेना से जवाब मांगते हैं...” सीएम योगी ने राहुल गांधी को समझाया मनुस्मृति का अर्थ1
- चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने1
- राम नगर यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा। यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा4
- मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।1
- उत्तर प्रदेश की बेटियों को मिलेगी स्कूटी सूबे के मुखिया ने किया ऐलान स्नातक में पढ़ रही बेटियों को मिलेगी स्कूटी इस योजना पर जल्द ही कार्य शुरू अक्टूबर नवम्बर से मिलना शुरू हो सकती है स्कूटी पचास हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान1
- *जनपद बाराबंकी* *दिनांक 27.08.2026* रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पायनियर स्कूल और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें और जनपद की सभी महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया। *जनपद बाराबंकी* *दिनांक 27.08.2026* रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पायनियर स्कूल और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें और जनपद की सभी महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।1
- रक्षाबंधन पर पुलिस अधीक्षक को छात्राओं ने बांधी राखी, सुरक्षा का दिलाया भरोसा बाराबंकी, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पायनियर स्कूल एवं जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक के प्रति अपनी आत्मीय भावनाएं व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं के स्नेह एवं अपनत्व से अभिभूत पुलिस अधीक्षक ने उनका आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि जनपद बाराबंकी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने छात्राओं तथा जनपद की सभी महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर पुलिस और छात्राओं के बीच बना स्नेह एवं विश्वास का रिश्ता सामाजिक सौहार्द और जनसहभागिता का सुंदर संदेश बना। इस आयोजन ने पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास, अपनत्व और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया। रक्षाबंधन का यह आयोजन महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता तथा समाज के साथ मजबूत संवाद का भावपूर्ण प्रतीक रहा।1