रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ रखने का अवसर रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ रखने का अवसर इंदरगढ़ :--कल इंदिरा भवन, AICC मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन आंदोलनों, कलाकारों, लेखकों, शिक्षाविदों, पेशेवरों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंच पर आदरणीय रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप दीक्षित जी, श्री गुरदीप सप्पल जी, श्रीमती मीनाक्षी नटराजन जी सहित अनेक विषय एवं नीति विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मुझे इस राष्ट्रीय मंच पर फार्मेसी एवं केमिस्ट सेक्टर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। दवा व्यापार की चुनौतियों, फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुलभ दवाओं की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का प्रयास किया। रचनात्मक कांग्रेस के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में संवैधानिक लोकतंत्र, न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की आवाज़ों को एक मंच पर सुनना और जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद करना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण अनुभव रहा। फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ को इस राष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर देने के लिए सभी वरिष्ठजनों का हृदय से आभार।
रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ रखने का अवसर रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ रखने का अवसर इंदरगढ़ :--कल इंदिरा भवन, AICC मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन आंदोलनों, कलाकारों, लेखकों, शिक्षाविदों, पेशेवरों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त
हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंच पर आदरणीय रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप दीक्षित जी, श्री गुरदीप सप्पल जी, श्रीमती मीनाक्षी नटराजन जी सहित अनेक विषय एवं नीति विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मुझे इस राष्ट्रीय मंच पर फार्मेसी एवं केमिस्ट सेक्टर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। दवा व्यापार की चुनौतियों, फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुलभ दवाओं की
उपलब्धता से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का प्रयास किया। रचनात्मक कांग्रेस के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में संवैधानिक लोकतंत्र, न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की आवाज़ों को एक मंच पर सुनना और जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद करना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण अनुभव रहा। फार्मेसी एवं केमिस्ट क्षेत्र की आवाज़ को इस राष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर देने के लिए सभी वरिष्ठजनों का हृदय से आभार।
- जवाहरगंज मे गायत्रीमंदिर चौराहे के पास ट्रेक्टर ट्रॉली खराब होने से रोड हुई जाम रेलवे ओवर ब्रिज से भगतसिंह चोराहे की तरफ जाती सड़क पर आवाआगमन बाधित हुआ, इधर सर्विस लाइन पर दुकानदारों क़ा अतिक्रमण साथ रोड पर ग्राहकों के वाहनो से भी परेशानी हुई,1
- दतिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ गोराघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनागिर तिराहे के आगे सर्विस रोड पर बिना नंबर की सिल्वर रंग की ऑल्टो 800 कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। तलाशी लेने पर कार के अंदर शराब और बीयर की कुल 18 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें करीब 185 लीटर अवैध शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 96 हजार 194 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त करीब 2 लाख रुपये कीमत की कार को भी जब्त किया है। मौके से कोई आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दतिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ गोराघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनागिर तिराहे के आगे सर्विस रोड पर बिना नंबर की सिल्वर रंग की ऑल्टो 800 कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। तलाशी लेने पर कार के अंदर शराब और बीयर की कुल 18 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें करीब 185 लीटर अवैध शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 96 हजार 194 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त करीब 2 लाख रुपये कीमत की कार को भी जब्त किया है। मौके से कोई आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।1
- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वतीशिशुमंदिर द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज गुरुवार दिनांक 13 अगस्त 2026 को सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर भांडेर द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा भांडेर नगर में सुबह विद्यालय के मेला मैदान परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। डीजे पर देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ पूरा माहौल "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंज उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा तिरंगा यात्रा मेला मैदान से प्रारंभ होकर पानी की टंकी, खटकियाना बाजार, खाई का बाजार, पोस्ट ऑफिस, पटेल चौराहा और तहसील कार्यालय होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में आमजन ने भी पुष्प वर्षा कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा पुनः मेला मैदान स्थित विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और 15 अगस्त के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना है।।3
- दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल संपन्न दतिया में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें परेड दलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सलामी की तैयारियों का अंतिम अभ्यास किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने रिहर्सल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब 15 अगस्त को पूरे सम्मान और राष्ट्रीय गौरव के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।1
- तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा। सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका बुधवार शाम 06 बजे से आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।1
- उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा ................. उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा1
- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।1
- बड़ौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार दतिया जिले की बड़ौनी थाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषि राजा बुंदेला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर गवाही नहीं देने को लेकर फरियादी को धमकाया था, गाली-गलौज की और कट्टे से हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में बड़ौनी पुलिस ने आरोपी को भैरव मंदिर आम रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।1