logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय टीम में सह-संयोजक बने राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन ने जताया विश्वास ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय टीम में सह-संयोजक बने राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन ने जताया विश्वास जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक अभियान सारंगपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान (9 से 15 अगस्त) के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री तथा सारंगपुर विधायक डॉ. गौतम टेटवाल को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. टेटवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह दायित्व डॉ. टेटवाल के नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में "हर घर तिरंगा" अभियान प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संचालित होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, सांसद रोडमल नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, गिरवर भंडारी, शेखर शर्मा, विनोद पाटीदार, विकास दीक्षित, पंकज पालीवाल, विकास करोड़िया,नीलेश वर्मा, कमल राठौर, एल्डरमैन दिनेश शर्मा, सुधीर श्रीमाल,राधेश्याम माहेश्वरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. टेटवाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अभियान की सफलता की कामना की।

3 hrs ago
user_Sumit San
Sumit San
प्लम्बर Sarangpur, Rajgarh•
3 hrs ago
8b4f4932-e329-4b18-b8bf-648702c59764

हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय टीम में सह-संयोजक बने राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन ने जताया विश्वास ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय टीम में सह-संयोजक बने राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन ने जताया विश्वास जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक अभियान सारंगपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा आगामी "हर घर तिरंगा" अभियान (9 से 15 अगस्त) के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री तथा सारंगपुर विधायक डॉ. गौतम टेटवाल को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. टेटवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह दायित्व डॉ. टेटवाल के नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में "हर घर तिरंगा" अभियान प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संचालित होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, सांसद रोडमल नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, गिरवर भंडारी, शेखर शर्मा, विनोद पाटीदार, विकास दीक्षित, पंकज पालीवाल, विकास करोड़िया,नीलेश वर्मा, कमल राठौर, एल्डरमैन दिनेश शर्मा, सुधीर श्रीमाल,राधेश्याम माहेश्वरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. टेटवाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अभियान की सफलता की कामना की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया सीएचसी में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व और नवजात शिशु के स्वास्थ्य में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। मोहन बड़ोदिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आर.सी. चक्रवर्ती ने बताया कि माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए पहला टीका और संपूर्ण पोषण का सबसे प्राकृतिक स्रोत है। उन्होंने जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने की सलाह दी। ग्राम मोहना पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल सोलेट ने कहा कि छह माह तक बच्चे को पानी, शहद, घुट्टी या अन्य खाद्य पदार्थ देने की आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद स्तनपान जारी रखते हुए उम्र के अनुसार पूरक आहार शुरू करना चाहिए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया सीएचसी में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व और नवजात शिशु के स्वास्थ्य में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया।
मोहन बड़ोदिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आर.सी. चक्रवर्ती ने बताया कि माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए पहला टीका और संपूर्ण पोषण का सबसे प्राकृतिक स्रोत है। उन्होंने जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने की सलाह दी।
ग्राम मोहना पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल सोलेट ने कहा कि छह माह तक बच्चे को पानी, शहद, घुट्टी या अन्य खाद्य पदार्थ देने की आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद स्तनपान जारी रखते हुए उम्र के अनुसार पूरक आहार शुरू करना चाहिए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया।दतिया में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनेतिक पार्टीयो में सियासी घमासान मचा हुआ है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू हो गया है इस दौरान दतिया से उपचुनाव प्रत्याशी रहे दामोदर सिंह यादव का एक बयान फिर से वायरल हो रहा है बता दे कि 3 अगस्त को मतदान की काउंटिंग होनी है।
    1
    दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान।
दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान।
दतिया।दतिया में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनेतिक पार्टीयो में सियासी घमासान मचा हुआ है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू हो गया है इस दौरान दतिया से उपचुनाव प्रत्याशी रहे दामोदर सिंह यादव का एक बयान फिर से वायरल हो रहा है बता दे कि 3 अगस्त को मतदान की काउंटिंग होनी है।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क
    1
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संसद में पप्पू यादव बने पुजारी! राहुल गांधी ने किया दान, VIDEO वायरल | Breaking News संसद में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। विरोध प्रदर्शन के बीच सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में पहुंचे और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने दानपात्र में चंदा डाला और पुजारी बने सांसद के पैर छूते भी नजर आए। इसके बाद पप्पू यादव दानपात्र लेकर वहां से चले गए। यह पूरा घटनाक्रम संसद परिसर में चर्चा का विषय बन गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए All in One Media के साथ।
    1
    संसद में पप्पू यादव बने पुजारी! राहुल गांधी ने किया दान, VIDEO वायरल | Breaking News
संसद में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। विरोध प्रदर्शन के बीच सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में पहुंचे और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने दानपात्र में चंदा डाला और पुजारी बने सांसद के पैर छूते भी नजर आए। इसके बाद पप्पू यादव दानपात्र लेकर वहां से चले गए। यह पूरा घटनाक्रम संसद परिसर में चर्चा का विषय बन गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए All in One Media के साथ।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मंडी टेक्स बढ़ाने पर कांग्रेस , व्यापारी ने सीएम के नाम सचिव को दिया ज्ञापन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियो मे मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में सारंगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को उप मंडी संडावता में प्रदर्शन किया। उन्होंने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम मंडी प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में मंडी अधिकारी राजेंद्र गुप्ता के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंडी शुल्क में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर किसानो और व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे कृषि उपज के व्यापार की लागत बढ़ेगी, जिसका नुकसान अंततः किसानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानो और व्यापारियों से बिना चर्चा किए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने चार मांगें रखीं। इनमे मंडी शुल्क को अंतिम निर्णय होने तक तत्काल प्रभाव से 1.5 प्रतिशत से वापस लेकर पूर्व की दर 1 प्रतिशत पर लागू रखने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर व्यापक किसान हितैषी नीति तैयार करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पहले किसानो और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर मे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इस निर्णय को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की। इस मौके पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवीसिंह धाकड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर खाती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश मालवीय, जनपद सदस्य बनवारीलाल मालवीय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुलसिंह चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
    1
    मंडी टेक्स बढ़ाने पर कांग्रेस , व्यापारी ने सीएम के नाम सचिव को दिया ज्ञापन 
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियो  मे  मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में सारंगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को उप मंडी संडावता में प्रदर्शन किया। उन्होंने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम मंडी प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में मंडी अधिकारी राजेंद्र गुप्ता के सामने नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंडी शुल्क में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर किसानो  और व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे कृषि उपज के व्यापार की लागत बढ़ेगी, जिसका नुकसान अंततः किसानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानो  और व्यापारियों से बिना चर्चा किए यह निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने चार मांगें रखीं। इनमे  मंडी शुल्क को अंतिम निर्णय होने तक तत्काल प्रभाव से 1.5 प्रतिशत से वापस लेकर पूर्व की दर 1 प्रतिशत पर लागू रखने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधियो  के साथ बैठक कर व्यापक किसान हितैषी नीति तैयार करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पहले किसानो  और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर मे  आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इस निर्णय को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की।
इस मौके पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवीसिंह धाकड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर खाती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश मालवीय, जनपद सदस्य बनवारीलाल मालवीय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुलसिंह चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
    1
    मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार*
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.