Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमानगंज सिमरिया रोड की हालत खराब jk सीमेंट के बड़े-बड़े ट्रक ट्रेला उड़ा रहे धूल ओर क्षेत्र में फेल रहा बहुत सारा प्रदूषण आम लोगों को आने-जाने में होती है बड़ी कठिनाई
Sitaram ray
अमानगंज सिमरिया रोड की हालत खराब jk सीमेंट के बड़े-बड़े ट्रक ट्रेला उड़ा रहे धूल ओर क्षेत्र में फेल रहा बहुत सारा प्रदूषण आम लोगों को आने-जाने में होती है बड़ी कठिनाई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पी 151 के साथ देख तीन उसके बच्चे देखकर लग रहा है पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दोनों सैलानियों की और पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही क्योंकि टाइगर का लगातार देखना और स्कूलों की छुट्टी हो जाती है इसमें छुट्टियों का आनंद लेने के लिए सैलानी देश विदेश और दूर-दूर से लोग आते हैं जिसको देखकर और भी उत्सव के साथ लोग आते हैं पी 151 का जलवा बरकरार देखा जा रहा है पन्ना टाइगर रिजर्व में क्योंकि पी 151 आए दिन कहीं ना कहीं नजर आ रही है जिसमें परतों का उत्साह और भी बढ़ता जा रहा है देश-विदेश से और दूर-दूर से लोग आ रहे हैं पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए 100 से अधिक और ऊपर टाइगर होने के कारण टाइगर कहीं भी नजर आ जाते हैं चाहे शहर हो या न नेशनल लाइन या बस्ती में कहीं पर भी दिख जाते हैं टाइगर पन्ना की घाटियों में भी दिखती है टाइगर रोज तो लोग अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं1
- आधी रात गूंजा “जय कन्हैया लाल की” — गढ़ी पड़रिया में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी आस्था की भीड़ ककरहटी: ग्राम गढ़ीपड़रिया में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा इन दिनों पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया, जिसमें बाल गोपाल को आकर्षक रूप से सजे झूले में विराजमान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से झूला झुलाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी एवं आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने पूरे श्रद्धाभाव से आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कथा श्रोता सेवानिवृत्त शिक्षक रामभगत विश्वकर्मा, श्रीमती मेंदा बाई विश्वकर्मा एवं समस्त परिवार की विशेष उपस्थिति रही, जिनका आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कथा का वाचन कथा व्यास पं. श्री जगदीश प्रसाद त्रिपाठी जी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म के महत्व का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह भव्य धार्मिक आयोजन न केवल गढ़ी पड़रिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।4
- *सतना -* रेलवे स्टेशन में वेंडर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। तमाशा बीन बने जिम्मेदार अधिकारी। नियमों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे वेंडर।1
- "ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।"CLEAN ENERGY PROJECTGREEN HYDROGEN MISSION1
- सतना। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई इस शोभा यात्रा का स्वागत पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की आरती एवं पुष्प वर्षा एवं फ्रूटी,पानी की बोतल, प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ1
- मध्य प्रदेश शिक्षण संस्थान के द्वारा कक्षा 10 कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें पन्ना जिले के होनहार छात्रों के द्वारा टॉप 10 में अपनी जगह बनाई जिसमें पन्ना जिले की गुनौर तहसील अंतर्गत ग्राम बेली हिनौती की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर मध्य प्रदेश जिला पन्ना एवं अपनी तहसील का नाम रोशन करते हुए अलग-अलग छात्राओं के द्वारा अपनी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया इसी क्रम में पन्ना जिले के इन सभी छात्र-छात्राओं को लगातार जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों अधिकारियों के द्वारा फोन के माध्यम से एवं निवास में पहुंचकर बधाइयां मिल रही थी इसी को लेकर नगर परिषद गुनौर के द्वारा आज दिनांक नगर परिषद परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा और अन्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा प्रतिभावान छात्रों के विषय में छात्र-छात्राओं का मनोबल एवं आगे बढ़ाने को लेकर मंत्र दिए इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा मध्य प्रदेश में कक्षा 10वी में 500 में से 499 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त करने वाली बेटी को लैपटॉप सील्ड साल प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की1
- इन दिनों गर्मी तेज और 40 के पार गर्मी ज्यादा होने के कारण जो गुफाओं में चट्टान के अंदर टाइगर आरंभ करते हैं लेकिन गर्मी इतनी तेज है कि वह बहे खुली हवा में और लड़ाई करते हुए इस वीडियो में देख रहे हैं लगता है वीडियो देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है1
- *_⛏️💥 मैहर में अवैध रेत उत्खनन का बड़ा खेल बेनकाब, प्रशासन की निष्पक्षता पर उठे तीखे सवाल ❗_* _*🚨 कुबरी में वर्षों से जारी उत्खनन, 9 ट्रक जप्त—फिर भी जिम्मेदारों की चुप्पी क्यों?*_ _📍 मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबरी में अवैध रेत उत्खनन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि यहां वर्षों से बेखौफ तरीके से उत्खनन जारी रहा, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में नाकाम नजर आए। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस अवैध कारोबार के पीछे मजबूत सेटिंग काम कर रही थी, जिसके चलते बड़े अधिकारी भी खुलकर कार्रवाई नहीं कर पाए। इसी बीच मझटोलवा सरपंच द्वारा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर रामनगर थाने पर संरक्षण के आरोप लगाए गए हैं। जब जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे, तभी वन विभाग की सोन घड़ियाल इकाई ने छापामार कार्रवाई करते हुए 9 ट्रकों में भरी अवैध रेत जप्त कर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान रामनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। 🚛_ _❗ इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब वर्षों से शिकायतें हो रही थीं, तब स्थानीय पुलिस, एसडीएम और तहसील प्रशासन की चुप्पी क्यों बनी रही? लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती, तो सरकार को राजस्व का नुकसान नहीं होता। अब जब मामला उजागर हो चुका है, तो जिम्मेदारों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खनिज विभाग की निष्क्रियता भी चर्चा में है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो अवैध उत्खनन के पर्याप्त प्रमाण सामने आ सकते हैं। 📉_ _🗣️ जनता अब नवागत कलेक्टर से उम्मीद लगाए बैठी है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाए और यह सामने लाया जाए कि इस अवैध कारोबार को किसका संरक्षण प्राप्त था। साथ ही, एक आरक्षक के पुनः रामनगर थाने में पदस्थापना को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसे लोग इस पूरे मामले से जोड़कर देख रहे हैं।_ _❓ अब बड़ा सवाल—क्या मैहर प्रशासन इस पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? 🤔_1
- सतना: स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास स्थित अंधेरी पुलिया के बगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग कचरे और झाड़ियों में लगने के कारण तेजी से फैली।1