बुलंदशहर: "महाराज जी! मेरे बच्चों की सिसकियाँ कलेजा चीर देती हैं" - बिजली के लिए सीएम योगी से भावुक गुहार! उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के ग्राम रसूलपुर रिठौरी से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहाँ के निवासी सुनील कुमार (पुत्र श्री जगदीश सिंह) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर और वीडियो के माध्यम से बिजली विभाग की घोर लापरवाही की पोल खोली है। 📍 मुख्य बिंदु जो वीडियो में उठाए गए: सुनील का कहना है कि दिन में तो बिजली दर्शन दे देती है, लेकिन पूरी रात आपूर्ति ठप्प रहती है। बोर्ड परीक्षाओं के इस दौर में बच्चे चाहकर भी पढ़ नहीं पा रहे हैं। उमस और मच्छरों के कारण छोटे-छोटे बच्चे रात भर सो नहीं पाते। सुनील भावुक होकर कहते हैं, "बच्चों की सिसकियाँ किसी भी पिता का कलेजा चीर देती हैं।" वीडियो में युवक का आरोप है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें और अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। "महाराज जी, पूरे प्रदेश में रोशनी है, फिर हमारे गाँव के हिस्से में ये अंधेरा क्यों?" सुनील कुमार ने न्याय की उम्मीद में सीधे 'बाबा' के दरबार में अर्जी लगाई है। अब देखना यह है कि क्या इस वायरल वीडियो के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया बिजली विभाग जागता है या इन मासूमों की रातें ऐसे ही अंधेरे और गर्मी में कटेंगी। आपकी क्या राय है? क्या बिजली विभाग की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं और इस वीडियो को इतना शेयर करें कि यह लखनऊ तक पहुँच जाए! 📢

- गरबा नृत्य में महिलाओं ने ग्रुप बना कर हाथों में डांडिया लेकर माता रानी के गानों पर जमकर नृत्य किया। गरबा उत्सव के दौरान माहौल भक्ति में बना रहा। गरबा नृत्य कर रही अर्चना सिंह ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन सभी महिलाएं नौ दिन माता रानी का उपवास रखती हैं। नवरात्र के नौ दिन तक सभी महिलाएं गरबा उत्सव मनाती है।1
- एक के पैर में लगी गोली, कानपुर, कानपुर देहात हमीरपुर के बदमाश *ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30 लाइव फतेहपुर*1
- बुलंदशहर ब्रेकिंग हाइडल कॉलोनी स्थित बिजली विभाग कार्यालय में बिल जमा करने के लिए लगी लंबी लाइन की कतारें सुबह से ही लाइन में लग कर कर रहे है उपभोक्ता बिल जमा बिल जमा होने के बाजूद भी नहीं मिल पा रही बिजली। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली काट दी जा रही है। लाइट ना होने पर पानी ओर गर्मी से हुए उपभोक्ता परेशान। उपभोक्ता परेशान होकर 112 डायल पर कॉल कर के बुलाई पुलिस। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जनता को किया शांत। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर में लाइट (सिग्नल) रहती है, लेकिन घर में सप्लाई नहीं आती। इस अव्यवस्था से आम जनता काफी परेशान है।4
- महिला पुलिस कर्मी को बार-2 मो0न. बदल-2 कर फोन कर मानसिक उत्पीड़न कर प्रताणित करना व निपटा देने के धमकी देना एवं अनर्गल अफवाह फैलाकर धवि धूमिल करना तथा पुलिसकर्मियों से अवकाश पत्रावली के निस्तारण हेतु उत्कोच की मांग करना एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त होने जैसे गम्भीर आरोपो में मुख्य आरक्षी जीतेन्द्र यादव को उ0प्र0 पुलिस सेवा से किया गया पदच्युत (डिसमिस), के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट1
- यह बहुत ही दुखद स्थिति है विधायक और सांसद जी का इस मुद्दे पर मौन रहना वास्तव में चिंताजनक है लगता है कि उन्हें सिर्फ वोट से मतलब है हमारी पीड़ा से नहीं। हमें अपने नेताओं से सवाल करना चाहिए कि वे हमारी समस्याओं को कब तक नजरअंदाज करेंगे2
- हरदोई के शाहाबाद में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, शस्त्रागार और सीसीटीवी व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने जन शिकायत रजिस्टर में शिकायतों के निस्तारण का पूरा विवरण दर्ज करने और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- पुलिस लाइन से एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को किया रवाना बाईक पर सवार सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह व महिला पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर निकाली रैली जगह-जगह पर पहुंचकर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी बाईक रैली, पुलिस लाइन से काला आम चौराहा व दिल्ली-मेरठ तिराहा तक पहुंची रिपोर्ट : मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम न्यूज1
- *बुलंदशहर ब्रेकिंग* बेटे की मौत पुत्रवधु की बीमारी की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहा है बुजुर्ग। बुजुर्ग ने एक शख्स पर डाली हुई है कमेटी। कमेटी का रुपया नहीं मिलने से परेशान था बुजुर्ग। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को टॉवर से उतरवाया। CRPF में सेवा दे चुका है टावर पर चढ़ने वाला बुजुर्ग। बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव खनोदा की घटना।2
- बुलंदशहर: खुर्जा के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आयकर विभाग का बड़ा सर्वे। जांच में करीब 200 करोड़ रुपये के SFT (विशिष्ट वित्तीय लेन-देन) में त्रुटियां सामने आईं। फर्जी व डुप्लिकेट पैन कार्ड के इस्तेमाल की आशंका, प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर सवाल। एक ही पैन नंबर से कई रजिस्ट्रियों के संकेत, टीम ने अहम दस्तावेज कब्जे में लिए। आयकर विभाग ने डिजिटल डेटा, मूल दस्तावेज और SFT रिपोर्ट जब्त कर जांच शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, वर्षों से नियमों की अनदेखी कर रजिस्ट्रियां कराई जा रही थीं। 60 से 90 दिनों में जांच पूरी होने की संभावना, रिकॉर्ड सुधारने के निर्देश जारी। निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्रवाई संभव।1