नानपारा के डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएचडी उपाधि नानपारा, बहराइच। नानपारा निवासी डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नई दिल्ली और लखनऊ में आयोजित अलग-अलग सम्मान समारोहों में उन्हें सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित मेपल गोल्ड बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में उन्हें ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षरों में छिपे दर्शन को लेकर शोध किया है। उन्होंने इसी विषय पर द एसेन्स ऑफ ए टू जेड पुस्तक भी लिखी है, जिसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया है। अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को उपस्थित लोगों ने गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों वह अंग्रेजी उपन्यास द येल्लो पेटल्स और सॉनेट संग्रह एन अनफिनिश्ड स्टोरी पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और साथियों को दिया। डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव पेशे से विधिक सेवा प्राधिकरण नानपारा, बहराइच के पैनल अधिवक्ता हैं। उनके पिता स्व. राम मनोहर श्रीवास्तव भी प्रतिष्ठित अधिवक्ता होने के साथ हिंदी भाषी कवि थे। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद लखनऊ में भी डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। एस.पी. इंटरनेशनल होटल, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सेवापृथ फाउंडेशन की ओर से उन्हें परम श्री एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी साहित्य जैसे व्यापक विषय में शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करना डॉ. श्रीवास्तव की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए अपनी पहचान बनाई है। डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने सम्मान के लिए आयोजकों एवं सेवापृथ फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में आगे भी निरंतर कार्य करते हुए समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का प्रयास जारी रहेगा। एक ही उपलब्धि के उपलक्ष्य में नई दिल्ली और लखनऊ में मिले इन सम्मानों से डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव के समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
नानपारा के डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएचडी उपाधि नानपारा, बहराइच। नानपारा निवासी डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नई दिल्ली और लखनऊ में आयोजित अलग-अलग सम्मान समारोहों में उन्हें सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित मेपल गोल्ड बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में उन्हें ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षरों में छिपे दर्शन को लेकर शोध किया है। उन्होंने इसी विषय पर द एसेन्स ऑफ ए टू जेड पुस्तक भी लिखी है, जिसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया है। अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उनकी इस
उपलब्धि को उपस्थित लोगों ने गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों वह अंग्रेजी उपन्यास द येल्लो पेटल्स और सॉनेट संग्रह एन अनफिनिश्ड स्टोरी पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और साथियों को दिया। डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव पेशे से विधिक सेवा प्राधिकरण नानपारा, बहराइच के पैनल अधिवक्ता हैं। उनके पिता स्व. राम मनोहर श्रीवास्तव भी प्रतिष्ठित अधिवक्ता होने के साथ हिंदी भाषी कवि थे। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद लखनऊ में भी डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। एस.पी. इंटरनेशनल होटल, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सेवापृथ फाउंडेशन की ओर से उन्हें परम श्री एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी
साहित्य जैसे व्यापक विषय में शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करना डॉ. श्रीवास्तव की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए अपनी पहचान बनाई है। डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने सम्मान के लिए आयोजकों एवं सेवापृथ फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में आगे भी निरंतर कार्य करते हुए समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का प्रयास जारी रहेगा। एक ही उपलब्धि के उपलक्ष्य में नई दिल्ली और लखनऊ में मिले इन सम्मानों से डॉ. ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव के समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
- बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! रिपोर्ट / नूर आलम वारसी रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! इस। मेले में जीरो ग्रैविटी झूला व अन्य। और भी चीजे है जलपरी भी है मौजूद !1
- बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की मौजूदगी का डीएम ने लिया जायजा दवाओं की उपलब्धता से लेकर साफ-सफाई तक व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल पंजीकरण काउंटर पर अब तक 260 मरीजों के पर्चे बनने की जानकारी मिली तीमारदारों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के दिए निर्देश अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा ओपीडी में रोजाना 2 से 3 हजार मरीजों के पहुंचने की मिली जानकारी मरीजों को लंबी कतार से राहत देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश इमरजेंसी, चिल्ड्रेन वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी डीएम ने किया निरीक्षण।1
- बहराइच गांव के जर्जर रास्ते से ग्रामीण परेशान, आरसीसी सड़क निर्माण की मांग बरसात में रास्ते पर जलभराव से आवागमन प्रभावित, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी बहराइच। विकास खंड रिसिया के ग्राम सभा करौंदा के मजरा भाग्गड़वा में जर्जर एवं कच्चे रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य आवागमन मार्ग काफी समय से खराब हालत में है। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को होती है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता जर्जर होने के कारण बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को मजबूरी में खेतों अथवा दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या होने के बावजूद अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर गांव के उक्त मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, जिससे आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई करेगा। प्रार्थना पत्र पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अतुल साहू शालिक राम साहू हसमत अली आदि के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।4
- GDP बढ़ी, लेकिन ज़िंदगी कब बदलेगी? विकास के दावों के बीच बच्चों की ये तस्वीर क्यों? देश की 7.8% GDP ग्रोथ को देखकर विकास का दावा करना आसान है, लेकिन सवाल ये है कि उस विकास का असर ज़मीन पर कितना दिख रहा है? वीडियो बिहार का बताया जा रहा है, जहाँ बच्चे नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। अगर आज़ादी के इतने साल बाद भी बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए ऐसी जोखिम भरी राह चुननी पड़े, तो सिर्फ GDP के आँकड़ों से विकास की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती। सरकार ने अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से आगे बढ़ाया है, लेकिन असली कसौटी तब होगी, जब विकास का फायदा गाँव, गरीब और इन बच्चों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी साफ दिखाई दे।1
- बहराइच पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे, दो लखनऊ रेफर बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव में घर के पंखे में करंट उतरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में ग्राम प्रधान के बड़े भाई और उनकी दो बेटियां करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक पुरुष झुलसा है। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से ली गई।2
- बाबा बिकल तथा दुर्गेश नंदिनी के बीच में हुआ जवाबी मुकाबला खचाखच भरी रही भीड़ नवाबगंज में मंगली नाथ मंदिर में हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से बनाया गया आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर दुर्गेश नंदिनी तथा बाबा विकल द्वारा जवाबी कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया जिससे लोगों ने खूब सराहा1
- जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों इलाज किया जाता है नाक कान गले रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में घर में सेंध लगाकर जेवरात चोरी करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में वारदात, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र के करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना मटेरा में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल होकर घर में रखे जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता की ओर से थाना मटेरा में दी गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय स्तर पर थाना मटेरा क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। भग्गड़वा गांव में हुई इस घटना में अब पुलिस के सामने अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की चुनौती है।4