महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी जी का तीन दिवसीय वार्षिक मेला का हुआ शुभारंभ महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी जी का तीन दिवसीय वार्षिक मेला का हुआ शुभारंभ =================== *अष्टमी मेला का मुख्य मेला आज, होगा मां कल्याणी का महाश्रृंगार उत्सव* ================== *भक्तों ने किया मां कल्याणी देवी का महाकाली श्रृंगार का दर्शन* ================== मां कल्याणी देवी जी का तीन दिवसीय चैत्र अष्टमी का वार्षिकी मेला मां कल्याणी देवी की मां कल्याणी देवी मंदिर के अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक ने आरती के साथ शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्रातः काल से दोपहर 1 बजे तक हजारों महिलाएं एवं पुरूषों ने मां कल्याणी देवी का दर्शन पूजन किया। और शाम 6 बजे मां कल्याणी का मां काली जी के स्वरूप का भक्तों ने दर्शन प्राप्त कर मां के लगाए जयकारे। और रात्रि 11 बजे हजारों की संख्या में आए हुए भक्तो ने मां कल्याणी का श्रृंगार दर्शन किया गया। अध्यक्ष पं सुशील कुमार पाठक ने बताया कि 11 मार्च को अष्टमी तिथि को प्रातः मां कल्याणी मैया कि मंगला आरती की जाएगी और दोपहर 2 बजे तक भक्त गण मां कल्याणी देवी जी का दर्शन पूजन करेंगे और शाम 7: 30 बजे मां कल्याणी का महा श्रृंगार दर्शन और महाआरती की जाएगी तत्पश्चात मां का महाश्रृगांर दर्शन हेतु भक्तों के लिए पट खोल दिया जाएगा । महामंत्री पं श्याम जी पाठक ने बताया कि 11 मार्च को अष्टमी दिवश पर मां कल्याणी देवी जी का महा श्रृंगार संपूर्ण स्वर्ण आभूषणों से और विविध प्रकार के पुष्प,फल, और मेवा से किया जाएगा। इस अवसर पर दूर दूर से हजारों भक्तगण मां कल्याणी को गाजा बाजा के साथ ध्वज निशान अपने मन्नतें पूरी करने के लिए चढांने के लिए आएंगे। और मेले में आयोजित देवी जागरण और लोकगीत के आयोजन में शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर मां कल्याणी देवी जी के मंदिर में नवचंडी दुर्गा सप्तशती का पाठ, कुंवारी कन्याओं का पूजन भोजन एवं हवन आदि कार्यक्रम विधि-विधान पूर्वक किया जाएगा इस अवसर पंडित श्याम जी पाठक पंडित अनिल कुमार पाठक, राजेश केसरवानी,सुधीर ,पंडित महेंद्र तिवारी आदि हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।
महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी जी का तीन दिवसीय वार्षिक मेला का हुआ शुभारंभ महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी जी का तीन दिवसीय वार्षिक मेला का हुआ शुभारंभ =================== *अष्टमी मेला का मुख्य मेला आज, होगा मां कल्याणी का महाश्रृंगार उत्सव* ================== *भक्तों ने किया मां कल्याणी देवी का महाकाली श्रृंगार का दर्शन* ================== मां कल्याणी देवी जी का तीन दिवसीय चैत्र अष्टमी का वार्षिकी मेला मां कल्याणी देवी की मां कल्याणी देवी मंदिर के अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक ने आरती के साथ शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्रातः काल से दोपहर 1 बजे तक हजारों महिलाएं एवं पुरूषों ने मां कल्याणी देवी का दर्शन पूजन किया। और शाम 6 बजे मां कल्याणी का मां काली जी के स्वरूप का भक्तों ने दर्शन प्राप्त कर मां के लगाए जयकारे। और रात्रि 11 बजे हजारों की संख्या में आए हुए भक्तो ने मां कल्याणी का श्रृंगार दर्शन किया गया। अध्यक्ष पं सुशील कुमार पाठक ने बताया कि 11 मार्च को अष्टमी तिथि को प्रातः मां कल्याणी मैया कि मंगला आरती की जाएगी और
दोपहर 2 बजे तक भक्त गण मां कल्याणी देवी जी का दर्शन पूजन करेंगे और शाम 7: 30 बजे मां कल्याणी का महा श्रृंगार दर्शन और महाआरती की जाएगी तत्पश्चात मां का महाश्रृगांर दर्शन हेतु भक्तों के लिए पट खोल दिया जाएगा । महामंत्री पं श्याम जी पाठक ने बताया कि 11 मार्च को अष्टमी दिवश पर मां कल्याणी देवी जी का महा श्रृंगार संपूर्ण स्वर्ण आभूषणों से और विविध प्रकार के पुष्प,फल, और मेवा से किया जाएगा। इस अवसर पर दूर दूर से हजारों भक्तगण मां कल्याणी को गाजा बाजा के साथ ध्वज निशान अपने मन्नतें पूरी करने के लिए चढांने के लिए आएंगे। और मेले में आयोजित देवी जागरण और लोकगीत के आयोजन में शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर मां कल्याणी देवी जी के मंदिर में नवचंडी दुर्गा सप्तशती का पाठ, कुंवारी कन्याओं का पूजन भोजन एवं हवन आदि कार्यक्रम विधि-विधान पूर्वक किया जाएगा इस अवसर पंडित श्याम जी पाठक पंडित अनिल कुमार पाठक, राजेश केसरवानी,सुधीर ,पंडित महेंद्र तिवारी आदि हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।
- अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भारत में रसोई गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 15 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। प्रशासन ने बताया कि यह कदम आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने के लिए उठाया गया है1
- डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी से 1 मार्च, 2026 के बीच गोवा तट से दूर पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के चार सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। ये परीक्षण विभिन्न चरम रिलीज परिस्थितियों में किए गए। स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित यह एयर ड्रॉपेबल कंटेनर 150 किलोग्राम पेलोड पहुंचाने में सक्षम है और तट से दूर खुले समुद्र में तैनात संकटग्रस्त नौसैनिक जहाजों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना की परिचालन रसद क्षमताओं को बढ़ाता है, ताकि उन्हें महत्वपूर्ण भंडार/उपकरण, चिकित्सा सहायता आदि की आवश्यकता हो। नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम इस गतिविधि के लिए नोडल प्रयोगशाला है। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, आगरा ने पैराशूट प्रणाली विकसित की है और सैन्य विमानन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र, बेंगलुरु ने उड़ान संबंधी मंजूरी एवं प्रमाणन प्रदान किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद ने परीक्षणों के लिए उपकरण संबंधी सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, पी8आई विमान के लिए एडीसी-150 प्रणाली को कम समय में विकसित और प्रमाणित किया गया। सभी विकासात्मक उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह प्रणाली जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगी।1
- पड़ोसियों के विवाद में मारपीट,महिला घायल, पुलिस कर रही जांच झूंसी,प्रयागराज। शहर के झूंसी थाना क्षेत्र के उपहार छतनाग इलाके में सोमवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और लाठी डंडे से मारपीट कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने झूंसी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी घर के आंगन में रोजाना की तरह सफाई कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी आक्रामक हो गए और पहले घर मे लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा जबरन घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर लाठी डंडे व पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।1
- प्रयागराज कटरा जगराम चौराहा आशीर्वाद गेस्ट हाउस इलाके की रहने वाली एस्ट्रोलॉजर अंबुजा बता रही है राशियों के टिप्स। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by JGE News1
- श्री मठ बाघम्बरी गद्दी पधारे सुप्रसिद्ध अभिनेता गजेंद्र चौहान। प्रयागराज। मठ में महन्त श्री बलवीर गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बी.आर. चोपड़ा की प्रसिद्ध पौराणिक श्रृंखला 'महाभारत' में सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक, पांडु पुत्र युधिष्ठिर (धर्मराज) की भूमिका से विश्व भर में पहचान बनाने वाले। समस्त सनातन धर्मियों के हृदय में अपना स्थान बनाने वाले।1