रामगढ़ पचवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चेजा पत्थर से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार दौसा जिले की रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के लाल रंग के मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध चेजा पत्थर सहित जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा तथा वृत्ताधिकारी शीशराम मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने डीडवाना की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को रोककर जांच की तो ट्रॉली में अवैध चेजा पत्थर भरा मिला। चालक मीठालाल बैरवा (33) निवासी टोरड़ा वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 102/2026 में धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

- पीएम मोदी को गाली देना को पड़ गया भारी देखी हमारी रिपोर्ट1
- जस्ट जयपुर लाइव ट्रक ड्राइवर की लाइफ देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रही हमारे साथ1
- पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की फरियाद कहीं मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण Rajasthan Police True Crime News @1
- गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी बाबा सहित दो जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बाबा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोविंदगढ़ थाना पुलिस की ओर मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद और उसके सहयोगी विकास रेवाड़ को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद पुलिस थाना रेनवाल का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जमीन में दबाई गई चांदी जैसी धातु (कुल वजन 8.150 किलोग्राम) बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल गोविंदगढ़ थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।1
- कानोता थाना अधिकारी को लाइन हाजिर करने पर आमजन में रोष युवाओं ने किया प्रदर्शन आरटीओ निरीक्षक से विवाद के चलते लाइन हाजिर हुए कानोता थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह को हटाए जाने पर आमजन में भारी रोष है बड़ी संख्या में युवाओं ने थाने के सामने थाना अधिकारी के पक्ष में प्रदर्शन किया एवं कल से ही सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी के पक्ष में ट्रेंड चल रहा है लोग थाना अधिकारी को हटाए जाने पर सरकार से नाराजगी प्रकट कर रहे हैं गौरतलब है कि थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह ने क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था इसके उपरांत थाना क्षेत्र में लोग कार्यशैली से बेहद संतुष्ट थे1
- ट्रक ड्राइवर भाइयों को किस-किस चीज का सामना करना पड़ता है देखिए खास रिपोर्ट जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा1
- कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है #KanwarYatra #KanwarAccident #TruckAccident #HarHarMahadev #CityCablenewsjaipur1