Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया।
Mukesh Kumar
भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- कसबा में आध्यात्मिक उन्नति की पहल, ISKON बनेगा संस्कार और नैतिकता का केंद्र कसबा। कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि ISKCON की स्थापना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल धार्मिक पहल नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक परिवर्तन का अभियान है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को भक्ति, अनुशासन और अच्छे संस्कार मिलेंगे, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होंगे। साथ ही, यह केंद्र समाज में एकता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करेगा। विधायक ने विश्वास जताया कि ISKON केंद्र परंपरा और आधुनिक सोच का संगम बनकर क्षेत्र की पहचान को नई दिशा देगा।1
- 😭bahut Sare log Tej Raftar Ke Chakkar Mein 😭yah dekh sakte hain aap log Kya Ho Gaya video ko last Tak Bane rahiye Taki aapko Sara Kuchh pata chal sake 😭👇1
- यह लड़की देखी1
- 50 वर्षो से रह रहे गरीब परिवार के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर बेघर परिवार।। ये मामला मधेपुरा जिला अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत का हैं।1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- पाई वर्ल्ड और पाई किड्स प्ले स्कूल, फारबिसगंज में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी1
- कोसी रेलवे पुल के समीप फायरिंग, एक आरोपी देसी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के समीप शनिवार की शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कटरिया गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह पर एक अपराधी ने गोली चला दी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। गोली उनके बाएं तरफ से निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई।घटना के बाद रंजीत कुमार सिंह मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए अपने गांव पहुंचे और सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। गोली की आवाज सुनकर पुल के आसपास मौजूद किसान और अन्य लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।मिली जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार सिंह ऑपरेटिव सोसाइटी के सिपाही हैं और रेलवे की जमीन पर खेती करने वाले किसानों से फसल का 20 प्रतिशत हिस्सा लेने पहुंचे थे, जिसे सोसाइटी में जमा किया जाता है। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी।सूचना मिलते ही कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों ने कुरसेला थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र सेमापुर सिक्कट निवासी धीरज कुमार यादव उर्फ हवलेश यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में तरबूज और खीरा के किसानों से रंगदारी वसूलने पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत कुमार सिंह भी किसानों से फसल का हिस्सा लेने पहुंचे थे, तभी यह फायरिंग की घटना हुई।घटना के बाद कोसी पुल के आसपास के किसानों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी मांगे जाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे किसान परेशान रहते हैं।इधर, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट और फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।1
- जलालगढ़ में भव्य कलश यात्रा, 23 अप्रैल को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह जलालगढ़ प्रखंड के सांपा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर आज 601 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा सांपा गांव से प्रारंभ होकर हांसी, दजियाबाड़ी होते हुए गंगासागर पोखर पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा जलालगढ़ बाजार, आंवर ब्रिज होते हुए पुनः सांपा स्थित पूजा स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को अन्नवास, 22 अप्रैल को फल-फूल वास एवं द्रव्य दिवस आयोजित किया जाएगा। वहीं 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 9 बजे नगर भ्रमण के साथ प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान बनारस से लाए गए भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाओं के साथ प्रसिद्ध पंडित तिवारी बाबा के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए बनारस से विद्वान पंडित भी पहुंच चुके हैं। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसे रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक झालरों से सजाया गया है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के पुरुषों एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1