खबर औरैया से *औरैया में किसान दिवस आयोजित, सिंचाई, उर्वरक और बिजली पर हुई विस्तृत चर्चा* औरैया डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सिंचाई, उर्वरक के लिए पानी तथा विद्युत आपूर्ति जैसे तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि सिंचाई फीडर पर निर्धारित समय तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नहरों और माइनरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों के खेतों की समय पर सिंचाई हो सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में गेहूं की फसल और मक्का की खेती के लिए पलेवा व सिंचाई के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान एवं बीमार पशुओं के उपचार हेतु विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8445561780 जारी किया गया है। इसके अलावा बीमार पशुओं के लिए एम्बुलेंस सुविधा का टोल फ्री नंबर 1962 भी उपलब्ध कराया गया है। बछिया की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा 100 रुपये शुल्क पर सीमेन उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। ऊसर प्रभावित क्षेत्रों में किसानों का क्लस्टर बनाकर जिप्सम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कुसुम योजना के अंतर्गत जिन क्षेत्रों में सिंचाई का साधन नहीं है वहां सोलर पंप क्लस्टर आधारित तरीके से लगाए जाएंगे, जिसमें बीहड़ क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी। जायद फसल के लिए कृषि विभाग को मूंगफली, मक्का, उड़द और मूंग के बीज समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही उद्यान, मत्स्य, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। किसानों को पीएम किसान सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, विद्युत, पशुपालन, सिंचाई, नलकूप, कृषि विज्ञान केंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
खबर औरैया से *औरैया में किसान दिवस आयोजित, सिंचाई, उर्वरक और बिजली पर हुई विस्तृत चर्चा* औरैया डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सिंचाई, उर्वरक के लिए पानी तथा विद्युत आपूर्ति जैसे तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि सिंचाई फीडर पर निर्धारित समय तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नहरों और माइनरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों के खेतों की समय पर सिंचाई हो सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में गेहूं की फसल और मक्का की खेती के लिए पलेवा व सिंचाई के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान एवं बीमार पशुओं के उपचार हेतु विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8445561780 जारी किया गया है। इसके अलावा बीमार पशुओं के लिए एम्बुलेंस सुविधा का
टोल फ्री नंबर 1962 भी उपलब्ध कराया गया है। बछिया की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा 100 रुपये शुल्क पर सीमेन उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। ऊसर प्रभावित क्षेत्रों में किसानों का क्लस्टर बनाकर जिप्सम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कुसुम योजना के अंतर्गत जिन क्षेत्रों में सिंचाई का साधन नहीं है वहां सोलर पंप क्लस्टर आधारित तरीके से लगाए जाएंगे, जिसमें बीहड़ क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी। जायद फसल के लिए कृषि विभाग को मूंगफली, मक्का, उड़द और मूंग के बीज समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही उद्यान, मत्स्य, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। किसानों को पीएम किसान सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, विद्युत, पशुपालन, सिंचाई, नलकूप, कृषि विज्ञान केंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
- औरैया- डस्टर कार सवार तीन लोग नहर में गिरने से हुई मृत्यु, खबर मिलते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप औरैया अछल्दा थाने क्षेत्र की नहर में एक साथ तीन लोगों के गिरने मृत्यु होनें की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनाकिया क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा ले रहे अधिकारी। तीन लोगों की मौत से फैली सनसनी। इटावा नंबर की कार पुलिस ने पानी से निकाली। रेनॉल्ट कंपनी की डस्टर कार पर सवार थे तीनों मृतक।1
- Post by Monu Rajput5
- अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में गिरी कार में तीन लोगों को मौत हो गई। यह तीनों लोग दिव्यापुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे और यहां से वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे। मृतक एक ही परिवार के थे।1
- औरैया ब्रेकिंग तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी नहर में डूबती कार देख मची अफरा तफरी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से लोगों को बाहर निकाला। कार सवार 3 लोगो की पानी में डूबने से मौके पर हुई दर्दनाक मौत। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पी पुनीत मिश्र पहुंचे दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम अछल्दा थानाक्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास की घटना2
- औरैया। जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तुरुकपुर गांव के पास की है, जहाँ दिबियापुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही डस्टर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। रात के अंधेरे और सन्नाटे के कारण दुर्घटना का तत्काल पता नहीं चल सका। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में कार का टायर देखा, तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एएसपी ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू शुरू करवाया, लेकिन तब तक कार में सवार एक महिला और दो पुरुषों की सांसें थम चुकी थीं। मृतकों की पहचान इटावा के भरथना निवासी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।2
- औरैया में गुरुवार की सुबह ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जगह से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया2
- औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुर्कपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से महिला समेत 3 कई मौत। जिलाधिकारी डॉक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी ने घटना को लेकर बताया की कार सवार दिबियापुर से भरथना जनपद इटावा जा रहे थे। कार में शादी के कार्ड पड़े हुए थे।1
- औरैया। नहर में डूब कर चार पहिया सवार तीन लोगों की मौत के बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा और लोगों के होने की आशंका के चलते खोजबीन करायी जा रही है।2