logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेजड़ी कटाई का विरोध — बिश्नोई समाज और पर्यावरण प्रेमियों का जिला कलेक्टर को ज्ञापन फलोदी में खेजड़ी पेड़ों की कटाई के खिलाफ बिश्नोई समाज और पर्यावरण प्रेमियों ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, पेड़ बचाने की मांग उठाई।

4 hrs ago
user_Mahesh Kumar Purohit
Mahesh Kumar Purohit
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

खेजड़ी कटाई का विरोध — बिश्नोई समाज और पर्यावरण प्रेमियों का जिला कलेक्टर को ज्ञापन फलोदी में खेजड़ी पेड़ों की कटाई के खिलाफ बिश्नोई समाज और पर्यावरण प्रेमियों ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, पेड़ बचाने की मांग उठाई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जोधपुर राजस्थान सरकार के वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026- 27 पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत/2047 के विजन के अनुरूप तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में नव निर्माण, सुशासन और समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करने वाला बजट है। वित्त मंत्री दिया कुमारी जी द्वारा रखा गया यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और प्रगतिशील बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। जो “विकसित राजस्थान” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम सिद्ध होगा। इस बजट में आधारभूत संरचना पर भारी निवेश कर सुगम यातायात, सड़क एवं विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, ग्रीन एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा तथा औद्योगिक विस्तार हेतु प्रक्रियाओं के सरलीकरण जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन, निवेश-अनुकूल वातावरण और कानून व्यवस्था की मजबूती प्रदेश में उद्योगों के नए द्वार खोलेंगे तथा लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। गांव, गरीब और किसान के उत्थान हेतु सिंचाई विस्तार, जल संरक्षण, डेयरी एवं पशुपालन प्रोत्साहन, फसल सहायता योजनाएं तथा पानी की उपलब्धता बढ़ाने के व्यापक प्रयास इस बजट को वास्तविक अर्थों में ग्रामीण उन्नति का रोडमैप बनता हैं। जो शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश, नई भर्तियां और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलेंगी। राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि महिलाओं की समृद्धि के लिए स्वरोजगार, सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाले प्रावधान सामाजिक सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेंगे। साथ ही युवा, बुजुर्ग, आदिवासी, पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित योजनाएं इस बजट को समावेशी और प्रेरणादायक बनाती हैं। यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि आकांक्षाओं को प्रगति में बदलने का सशक्त संकल्प है। नव निर्माण की इस यात्रा में केंद्र और राज्य के समन्वित नेतृत्व के साथ राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने वाला यह बजट वास्तव में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प वाला राजगरोन्मुखी बजट प्रस्तुत करने के लिये मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व वित्त मंत्री राजस्थान सरकार का हार्दिक धन्यवाद प्रदान किया।
    1
    जोधपुर       
राजस्थान सरकार के वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026- 27 पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत/2047 के विजन के अनुरूप तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में नव निर्माण, सुशासन और समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करने वाला बजट है। वित्त मंत्री दिया कुमारी जी द्वारा रखा गया यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और प्रगतिशील बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। जो “विकसित राजस्थान” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम सिद्ध होगा। इस बजट में आधारभूत संरचना पर भारी निवेश कर सुगम यातायात, सड़क एवं विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, ग्रीन एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा तथा औद्योगिक विस्तार हेतु प्रक्रियाओं के सरलीकरण जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन, निवेश-अनुकूल वातावरण और कानून व्यवस्था की मजबूती प्रदेश में उद्योगों के नए द्वार खोलेंगे तथा लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेंगे।
गांव, गरीब और किसान के उत्थान हेतु सिंचाई विस्तार, जल संरक्षण, डेयरी एवं पशुपालन प्रोत्साहन, फसल सहायता योजनाएं तथा पानी की उपलब्धता बढ़ाने के व्यापक प्रयास इस बजट को वास्तविक अर्थों में ग्रामीण उन्नति का रोडमैप बनता हैं। जो शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश, नई भर्तियां और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलेंगी। 
राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि महिलाओं की समृद्धि के लिए स्वरोजगार, सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाले प्रावधान सामाजिक सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेंगे। साथ ही युवा, बुजुर्ग, आदिवासी, पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित योजनाएं इस बजट को समावेशी और प्रेरणादायक बनाती हैं। यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि आकांक्षाओं को प्रगति में बदलने का सशक्त संकल्प है। नव निर्माण की इस यात्रा में केंद्र और राज्य के समन्वित नेतृत्व के साथ राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने वाला यह बजट वास्तव में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प वाला राजगरोन्मुखी बजट प्रस्तुत करने के लिये मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व वित्त मंत्री राजस्थान सरकार का हार्दिक धन्यवाद प्रदान किया।
    user_Jitendra dudi
    Jitendra dudi
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जोधपुर एक बार फिर कॉपीराइट को लेकर सुर्खियों में रेकिट बेंकिज़र कंपनी के प्रतिनिधि विकास वैष्णव व महेंद्र सेन ने डिएसटी टीम पश्चिम के साथ कार्रवाई की 70 रेडी कार्टून लिक्विड ड्रम पैकेजिंग मशीन और 320 लेबल खाली बोतल बरामद किए फैक्ट्री मालिक रमेश पटेल को मौके पर गिरफ्तार कर कॉपीराइट एक्ट की कार्रवाई की गई
    1
    जोधपुर एक बार फिर कॉपीराइट को लेकर सुर्खियों में 
रेकिट बेंकिज़र कंपनी के प्रतिनिधि विकास वैष्णव व महेंद्र सेन ने डिएसटी टीम पश्चिम के साथ कार्रवाई की
70 रेडी कार्टून लिक्विड ड्रम पैकेजिंग मशीन और 320 लेबल खाली बोतल बरामद किए फैक्ट्री मालिक रमेश पटेल को मौके पर गिरफ्तार कर कॉपीराइट एक्ट की कार्रवाई की गई
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • एक विशेष सुचना जोधपुर में सोजती गेट नगर निगम के बाहर खुला अतिक्रमण हो रखा है पुराना नगर निगम प्रशासन की आंखें बंद है प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है नगर निगम के बाहर अतिक्रमण हो रखा है शहर के अंदर सोचती गेट जोधपुर पुराना नगर निगम के बाद बहुत ज्यादा अतिक्रमण हो रखा है चारों तरफ परंतु प्रशासन की आंखें बंद है और नगर निगम को नजर आता है परंतु खुद के घर के बाहर नगर निगम के बाहर अतिक्रमण में नजर नहीं आता है
    1
    एक विशेष सुचना जोधपुर में सोजती गेट नगर निगम के बाहर खुला अतिक्रमण हो रखा है पुराना नगर निगम प्रशासन की आंखें बंद है प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है नगर निगम के बाहर अतिक्रमण हो रखा है शहर के अंदर सोचती गेट जोधपुर पुराना नगर निगम के बाद बहुत ज्यादा अतिक्रमण हो रखा है चारों तरफ परंतु प्रशासन की आंखें बंद है और नगर निगम  को नजर आता है परंतु खुद के घर के बाहर नगर निगम के बाहर अतिक्रमण में नजर नहीं आता है
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, मोदी सरकार द्वारा लेबर कोड्स के नाम पर पुंजीपतियों के हित में मज़दूरों कर्मचारियों पर थोपी जाने वाली नयी गुलामी प्रथा के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल 12 फरवरी 2026 को सफाई कर्मचारी यूनियन संघ करेंगा आप सभी मित्र इस हड़ताल में सहयोग करें ।
    1
    jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर,  मोदी सरकार द्वारा लेबर कोड्स के नाम पर पुंजीपतियों के हित में मज़दूरों कर्मचारियों पर थोपी जाने वाली नयी गुलामी प्रथा के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल 12 फरवरी 2026 को सफाई कर्मचारी यूनियन संघ करेंगा आप सभी मित्र इस हड़ताल में सहयोग करें ।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Bikaner lमहाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा अभिलेखों के संरक्षण के महत्व पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने मंच से अपना स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि प्राचीन ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण से हम अपने अतीत को समझकर भविष्य की दिशा तय करते हैं। अभिलेखों की सुरक्षा केवल दस्तावेज़ो की रक्षा नहीं बल्कि हमारी पहचान और हमारे अस्तित्व, सभ्यता संस्कृति के ज्ञान की रक्षा है। बीज वक्ता बीकानेर राज्य अभिलेखागार के वरिष्ठ रसायनज्ञ ऋषिराज थानवी ने बीज वक्तव्य में अपने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि एसीटोन विधि से लेमिनेशन के तहत दो फॉइल के बीच डॉक्यूमेंट को रखकर सुरक्षित किया जाता है। पुराने पीले कागज़ों वाले दस्तावेज़ो को कैल्शियम बाईकार्बोनेट के उपयोग से लंबे समय तक संधारित किया जाता है। आगे उन्होंने बताया कि माइक्रोफिल्म रीडर, एमआरडी2 कैमरा आदि नया कागज़ तैयार करने में मददगार साबित होता है तो वहीं दस्तावेजों को दीमक से बचाने हेतु आर्काइव्स के चारों तरफ एंटी टर्माइट लाइनें बिछाई जाती हैं। वर्तमान में वृहद स्तर पर जो डिजिटाइजेशन प्रक्रिया चल रही है उसके तहत जेपीईजी फॉर्मेट में रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखा जाता है। आयोजन सचिव अतिथि शिक्षक डॉ. गोपाल व्यास ने मंच संचालन करते हुए इस कार्यशाला को इतिहास विषय में भविष्य निर्माण करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सहयोगी व रोज़गारपरक बताया। कार्यशाला के मुख्य व्याख्यान के बाद विद्यार्थियों ने रोज़गार संबंधी प्रश्न पूछें जिसके उत्तर में ऋषिराज थानवी ने कहा कि इतिहास अध्ययन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, इसके तहत सहायक पुरालेखपाल, आर्काइवल केमिस्ट, रिसर्च ऑफिसर, म्यूज़ियम क्यूरेटर जैसे पद हासिल किए जा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य अभिलेखागार के ब्रोशर भी बांटे गए । अंत में धन्यवाद ज्ञापन अतिथि शिक्षक भगवान दास सुथार द्वारा दिया गया। कार्यशाला में विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. रीतेश व्यास, डॉ. खुशाल पुरोहित, रिंकू जोशी, जसप्रीत सिंह व किरण के अलावा तेजपाल भारती शामिल रहे। कार्यशाला में 90 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।
    4
    Bikaner lमहाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा अभिलेखों के संरक्षण के महत्व पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने मंच से अपना स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि प्राचीन ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण से हम अपने अतीत को समझकर भविष्य की दिशा तय करते हैं। अभिलेखों की सुरक्षा केवल दस्तावेज़ो की रक्षा नहीं बल्कि हमारी पहचान और हमारे अस्तित्व, सभ्यता संस्कृति के ज्ञान की रक्षा है। बीज वक्ता बीकानेर राज्य अभिलेखागार के वरिष्ठ रसायनज्ञ ऋषिराज थानवी ने बीज वक्तव्य में अपने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि एसीटोन विधि से लेमिनेशन के तहत दो फॉइल के बीच डॉक्यूमेंट को रखकर सुरक्षित किया जाता है। पुराने पीले कागज़ों वाले दस्तावेज़ो को कैल्शियम बाईकार्बोनेट के उपयोग से लंबे समय तक संधारित किया जाता है। आगे उन्होंने बताया कि माइक्रोफिल्म रीडर, एमआरडी2 कैमरा आदि नया कागज़ तैयार करने में मददगार साबित होता है तो वहीं दस्तावेजों को दीमक से बचाने हेतु आर्काइव्स के चारों तरफ एंटी टर्माइट लाइनें बिछाई जाती हैं। वर्तमान में वृहद स्तर पर जो डिजिटाइजेशन प्रक्रिया चल रही है उसके तहत जेपीईजी फॉर्मेट में रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखा जाता है।  
आयोजन सचिव अतिथि शिक्षक डॉ. गोपाल व्यास ने मंच संचालन करते हुए इस कार्यशाला को इतिहास विषय में भविष्य निर्माण करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सहयोगी व रोज़गारपरक बताया। कार्यशाला के मुख्य व्याख्यान के बाद विद्यार्थियों ने रोज़गार संबंधी प्रश्न पूछें जिसके उत्तर में ऋषिराज थानवी ने कहा कि इतिहास अध्ययन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, इसके तहत सहायक पुरालेखपाल, आर्काइवल केमिस्ट, रिसर्च ऑफिसर, म्यूज़ियम क्यूरेटर जैसे पद हासिल किए जा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य अभिलेखागार के ब्रोशर भी बांटे गए ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन अतिथि शिक्षक भगवान दास सुथार द्वारा दिया गया। 
कार्यशाला में विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. रीतेश व्यास, डॉ. खुशाल पुरोहित, रिंकू जोशी, जसप्रीत सिंह व किरण के अलावा तेजपाल भारती शामिल रहे। कार्यशाला में 90 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।
    user_Cityexpressnews
    Cityexpressnews
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    43 min ago
  • बीकानेर । दिनांक 11-2- 2026 को भाजपा अनुसूचित मोर्चा शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर सोहनलाल सांवरिया जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सनातन विचारधारा को प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म विचारधारा दी। इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार जीनगर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे वह एक समर्पित संघ कार्यकर्ता और जनसंघ के संस्थापक थे। पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा एकात्मक मानव दर्शन के सिद्धांतों को स्थापित रहा जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचने पर जोर देते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में सोहनलाल चांवरिया जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष खेमेंद्र जीनगर भाजपा नेता राजकुमार जीनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, रामचंद्र प्रेमनाथ सुरेंद्र भांभू सुरेंद्रनाथ, हबीब मेहता कार्यकर्ता मौजूद थे। ( फोटो 01 बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।)
    1
    बीकानेर । दिनांक 11-2- 2026 को भाजपा अनुसूचित मोर्चा शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई ।
इस अवसर पर सोहनलाल सांवरिया जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सनातन विचारधारा को प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म विचारधारा दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार जीनगर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे वह एक समर्पित संघ कार्यकर्ता और जनसंघ के संस्थापक थे।
पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा एकात्मक मानव दर्शन के सिद्धांतों को स्थापित रहा जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचने पर जोर देते हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों में सोहनलाल चांवरिया जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष खेमेंद्र जीनगर भाजपा नेता राजकुमार जीनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, रामचंद्र प्रेमनाथ सुरेंद्र भांभू सुरेंद्रनाथ, हबीब मेहता कार्यकर्ता मौजूद थे।
( फोटो 01 बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।)
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • 300 रेल कर्मियों ने लिया क्विज प्रतियोगिता में भाग जोधपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल के मंडल परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा महिला रेल कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 11 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की समान एवं सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उनके योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में भी विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका निरंतर सशक्त हो रही है। इस उपलक्ष्य में मंडल परिसर में महिला रेल कर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विज्ञान आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कुल 25 अंकों की थी, जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (ईएनएचएम) अरुण कुमार ने 25 में से 25 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व सोनल वर्मा (सीसीटीएस) जिन्होंने महिलाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने मंच पर आमंत्रित कर पुरस्कृत किया तथा उन्हें “विज्ञान दूत” के रूप में चयनित किया। साथ ही शेष अन्य प्रतिभागी रेल कर्मचारियों को 200 रुपए प्रत्येक को सम्मानित कर बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अधिकारियों एवं रेल कर्मियों ने अवलोकन किया। मंच का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी द्वारा किया गया।
    2
    300 रेल कर्मियों ने लिया क्विज प्रतियोगिता में भाग
जोधपुर,  उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल के मंडल परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा महिला रेल कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 11 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की समान एवं सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उनके योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में भी विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका निरंतर सशक्त हो रही है।
इस उपलक्ष्य में मंडल परिसर में महिला रेल कर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विज्ञान आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कुल 25 अंकों की थी, जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (ईएनएचएम) अरुण कुमार ने 25 में से 25 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व सोनल वर्मा (सीसीटीएस) जिन्होंने महिलाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने मंच पर आमंत्रित कर पुरस्कृत किया तथा उन्हें “विज्ञान दूत” के रूप में चयनित किया। साथ ही शेष अन्य प्रतिभागी रेल कर्मचारियों को 200 रुपए प्रत्येक को सम्मानित कर बधाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अधिकारियों एवं रेल कर्मियों ने अवलोकन किया। मंच का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी द्वारा किया गया।
    user_Jitendra dudi
    Jitendra dudi
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • विशाल शिव बारात की तैयारियां तेज, कल निकलेगा निमंत्रण यात्रा कार्यक्रम जोधपुर। शहर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। महोत्सव समिति की ओर से कल प्रातः निमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और शिव बारात के लिए आमंत्रण देंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे जूनी बागर चौक में सभी श्रद्धालु एकत्रित होंगे। इसके बाद 9:00 बजे रातानाडा स्थित गजानन जी मंदिर में प्रथम निमंत्रण दिया जाएगा। 10:30 बजे मेहरों का बास स्थित शिव की छतरी में गणपति जी के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण होगा। वहीं 11:30 बजे श्री अचलनाथ महादेव मंदिर में निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बैण्ड की मधुर धुनों के साथ भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे घनश्याम जी ठाकुर जी महाराज का आशीर्वाद लेकर संघ, विहिप कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर निमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे। महोत्सव समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर शिव बारात को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। शहर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
    1
    विशाल शिव बारात की तैयारियां तेज, कल निकलेगा निमंत्रण यात्रा कार्यक्रम
जोधपुर। शहर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। महोत्सव समिति की ओर से कल प्रातः निमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और शिव बारात के लिए आमंत्रण देंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे जूनी बागर चौक में सभी श्रद्धालु एकत्रित होंगे। इसके बाद 9:00 बजे रातानाडा स्थित गजानन जी मंदिर में प्रथम निमंत्रण दिया जाएगा।
10:30 बजे मेहरों का बास स्थित शिव की छतरी में गणपति जी के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण होगा। वहीं 11:30 बजे श्री अचलनाथ महादेव मंदिर में निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बैण्ड की मधुर धुनों के साथ भव्य पेशवाई निकाली जाएगी।
दोपहर 12 बजे घनश्याम जी ठाकुर जी महाराज का आशीर्वाद लेकर संघ, विहिप कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर निमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे।
महोत्सव समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर शिव बारात को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। शहर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • नागौर/मेड़ता कस्बा मेड़तासिटी में हुए पंकज सोनी हत्याकाण्ड का नागौर पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों मोहम्मद इजरायल एवं संटुकर निवासीगण पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 10फरवरी2026 की रात्रि में आरोपियों ने कस्बा मेड़तासिटी में अपनी दुकान में काम कर रहे पंकज सोनी को चाकू मारकर हत्या कर दी तथा दो अन्य कारीगरों को भी घायल किया था। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार प्रयास कर मात्र 06 घण्टे के भीतर हत्याकाण्ड का किया पर्दाफाश।
    1
    नागौर/मेड़ता कस्बा मेड़तासिटी में हुए पंकज सोनी हत्याकाण्ड का नागौर पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों मोहम्मद इजरायल एवं संटुकर निवासीगण पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 10फरवरी2026 की रात्रि में आरोपियों ने कस्बा मेड़तासिटी में अपनी दुकान में काम कर रहे पंकज सोनी को चाकू मारकर हत्या कर दी तथा दो अन्य कारीगरों को भी घायल किया था। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार प्रयास कर मात्र 06 घण्टे के भीतर हत्याकाण्ड का किया पर्दाफाश।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.