logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के ढबारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता का 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर नष्ट कराया। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा अमरोहा में फूड इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन! 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर कराया नष्ट

17 hrs ago
user_Bachchan Singh
Bachchan Singh
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
17 hrs ago

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के ढबारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता का 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर नष्ट कराया। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा अमरोहा में फूड इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन! 360 लीटर दूध और 225 किलो पनीर कराया नष्ट

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • जौनपुर ब्रेकिंग खाद की बोरी को लेकर बवाल, युवक की पिटाई का VIDEO वायरल! फटी बोरी बदलने को लेकर हुआ विवाद भरत विश्वकर्मा ने कमेटी पर घर में बंद कर मारपीट का लगाया आरोप मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी तेजी बाजार के हैदरपुर सहकारी सोसाइटी का मामला
    1
    जौनपुर ब्रेकिंग

खाद की बोरी को लेकर बवाल, युवक की पिटाई का VIDEO वायरल!

फटी बोरी बदलने को लेकर हुआ विवाद

भरत विश्वकर्मा ने कमेटी पर घर में बंद कर मारपीट का लगाया आरोप
मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस मामले की जांच में जुटी

तेजी बाजार के हैदरपुर सहकारी सोसाइटी का मामला
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ईओ दिनेश कुमार ने संभव दिवस पर सुनवाई करते हुए सड़क निर्माण, सफाई, पेयजालापूर्ति, अतिक्रमण,जन्म पंजीकरण,पथ प्रकाश से संबंधित कुल 8 शिकायते प्राप्त हुई। जिसके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी , पटल सहायको को अधिशासी अधिकारी द्वारा आदेशित किया गया। उल्लेखनीय है की पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा अधीनस्थ पालिका अधिकारियो कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश‌दिए गए हैं की कार्यालय आने वाले किसी भी फरियादि को बेरंग ना लौटाया जाये, उनकी समस्या को सुनकर उसका तत्काल निस्तारण कराया जाये, कार्य को अनावश्यक विलंबित करने अथवा कार्य निर्धारित समयन्तार्गत शिकायत का निस्तारण न करने वाले कार्मिको के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 8630442201
    1
    ईओ दिनेश कुमार ने संभव दिवस पर सुनवाई करते हुए  सड़क निर्माण, सफाई, पेयजालापूर्ति, अतिक्रमण,जन्म पंजीकरण,पथ प्रकाश से संबंधित कुल 8 शिकायते प्राप्त हुई। जिसके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी , पटल सहायको को अधिशासी अधिकारी  द्वारा आदेशित किया गया। 
उल्लेखनीय है की पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा अधीनस्थ पालिका अधिकारियो कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश‌दिए गए हैं की कार्यालय आने वाले किसी भी फरियादि को बेरंग ना लौटाया जाये, उनकी समस्या को सुनकर उसका तत्काल निस्तारण कराया जाये, कार्य को अनावश्यक विलंबित करने अथवा कार्य निर्धारित समयन्तार्गत शिकायत का निस्तारण न करने वाले कार्मिको के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गजरौला में पूर्व पार्षद पर एटा खोलने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ था उसी के बारे में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता गजरौला में पूर्व पार्षद अमित पर नई बनी सड़क की ईंटे उखाड़ कर बेचने और शिकायत करने वाले के साथ मारपीट गाली गलौज का मुकदमा दर्ज हुआ था उसके बारे में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता
    1
    गजरौला में पूर्व पार्षद पर एटा खोलने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ था उसी के बारे में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता
गजरौला में पूर्व पार्षद अमित पर नई बनी सड़क की ईंटे उखाड़ कर बेचने और शिकायत करने वाले के साथ मारपीट गाली गलौज का मुकदमा दर्ज हुआ था उसके बारे में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता
    user_तेजवीर सिंह अलुना
    तेजवीर सिंह अलुना
    Journalist अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमरोहा के ढबारसी में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 360 लीटर दूध और 250 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट अमरोहा। जनपद के ढबारसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 लीटर दूध और 250 किलो संदिग्ध पनीर को नष्ट करा दिया। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत ढबारसी क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों और खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में दूध और पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने उनके नमूने जांच के लिए एकत्र किए। साथ ही एहतियातन 360 लीटर दूध और 250 किलो संदिग्ध पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    4
    अमरोहा के ढबारसी में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 360 लीटर दूध और 250 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट
अमरोहा। जनपद के ढबारसी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 लीटर दूध और 250 किलो संदिग्ध पनीर को नष्ट करा दिया। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत ढबारसी क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों और खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में दूध और पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने उनके नमूने जांच के लिए एकत्र किए। साथ ही एहतियातन 360 लीटर दूध और 250 किलो संदिग्ध पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया यूपी चुनाव में घनश्याम सिंह 6016 वोटो से जीत चुके और बीजेपी की बात करें तो आशुतोष तिवारी को 6041 वोट मिले वही नई पार्टी आजाद समाज पार्टी काशीराम से उम्मीदवार दामोदर यादव मंडल को 22587 वोट मिले जो कि तीसरे नंबर पर रहे दामोदर यादव का कहना है की सत्ता बाल बाहुबल को आखिर हमने झुका ही दिया
    1
    दतिया यूपी चुनाव में घनश्याम सिंह 6016 वोटो से जीत चुके और बीजेपी की बात करें तो आशुतोष तिवारी को 6041 वोट मिले वही नई पार्टी आजाद समाज पार्टी काशीराम से उम्मीदवार दामोदर यादव मंडल को 22587 वोट मिले जो कि तीसरे नंबर पर रहे दामोदर यादव का कहना है की सत्ता बाल बाहुबल को आखिर हमने झुका ही दिया
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के अवैध भंडारण पर 8 लाख का जुर्माना 15 मामलों में खाद्य विभाग ने वसूला 13.40 लाख रुपये का अर्थदंड, कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने के मामले में आठ लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसके अलावा विभिन्न मामलों में कुल 15 वादों में 13.40 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम ढकिया चमन, एनएच-9, थाना डिडौली क्षेत्र में छापा मारा था। जांच के दौरान विभिन्न कंपनियों के चिप्स, नमकीन, नूडल्स और काजू बर्फी समेत बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले। टीम को मौके पर खाद्य लाइसेंस तथा खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख भी नहीं मिले। जांच में करीब 2,875.650 किलोग्राम अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.86 लाख रुपये थी, बरामद कर सील करते हुए गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया गया। न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 63 के तहत छह लाख और धारा 58 के तहत दो लाख रुपये, यानी कुल आठ लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। विभाग के अनुसार, एक अन्य मामले में मिल्क क्रीम अधोमानक पाए जाने पर बुलंदशहर निवासी राकेश कुमार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा सरसों तेल, पनीर, दूध, मिठाई, मैदा और ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य खाद्य पदार्थों से जुड़े मामलों में भी अर्थदंड की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
    4
    एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के अवैध भंडारण पर 8 लाख का जुर्माना
15 मामलों में खाद्य विभाग ने वसूला 13.40 लाख रुपये का अर्थदंड, कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने के मामले में आठ लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसके अलावा विभिन्न मामलों में कुल 15 वादों में 13.40 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम ढकिया चमन, एनएच-9, थाना डिडौली क्षेत्र में छापा मारा था। जांच के दौरान विभिन्न कंपनियों के चिप्स, नमकीन, नूडल्स और काजू बर्फी समेत बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले। टीम को मौके पर खाद्य लाइसेंस तथा खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख भी नहीं मिले।
जांच में करीब 2,875.650 किलोग्राम अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.86 लाख रुपये थी, बरामद कर सील करते हुए गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया गया। न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 63 के तहत छह लाख और धारा 58 के तहत दो लाख रुपये, यानी कुल आठ लाख रुपये का अर्थदंड लगाया।
विभाग के अनुसार, एक अन्य मामले में मिल्क क्रीम अधोमानक पाए जाने पर बुलंदशहर निवासी राकेश कुमार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा सरसों तेल, पनीर, दूध, मिठाई, मैदा और ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य खाद्य पदार्थों से जुड़े मामलों में भी अर्थदंड की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की. मेरठ में पुलिस पर हमला! जीप से उतारकर दो पुलिसकर्मियों की पिटाई, आरोपी बाइक सवार फरार
    1
    यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की.
मेरठ में पुलिस पर हमला! जीप से उतारकर दो पुलिसकर्मियों की पिटाई, आरोपी बाइक सवार फरार
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.