Shuru
Apke Nagar Ki App…
### हॉस्पिटल चौक पर हादसे को न्योता दे रहे जर्जर बिजली के खंभे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सहारनपुर। बाजोरिया मार्ग स्थित हॉस्पिटल चौक पर जर्जर विद्युत खंभे हादसे को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच कमजोर खंभों के गिरने का खतरा बना हुआ है। व्यस्त चौराहे पर दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खंभे गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल खंभों का निरीक्षण कर मरम्मत या बदलाव कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।
Jurnalist zahid
### हॉस्पिटल चौक पर हादसे को न्योता दे रहे जर्जर बिजली के खंभे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सहारनपुर। बाजोरिया मार्ग स्थित हॉस्पिटल चौक पर जर्जर विद्युत खंभे हादसे को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच कमजोर खंभों के गिरने का खतरा बना हुआ है। व्यस्त चौराहे पर दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खंभे गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल खंभों का निरीक्षण कर मरम्मत या बदलाव कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर में "ऑपरेशन क्लीन" के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने की 42 वाहनों की नीलामी, 8.20 लाख से अधिक का राजस्व मिलेगा सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने लंबे समय से थाने में खड़े सीजशुदा व माल मुकदमाती कुल 42 वाहनों की पारदर्शी तरीके से नीलामी संपन्न कराई। इस नीलामी से सरकारी राजकोष में कुल 8,20,100 रुपये का राजस्व जमा कराया जाएगा। यह नीलामी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम सुश्री सारिका चौधरी (IPS) के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर की पुलिस चौकी मानकमऊ प्रांगण परिसर में आयोजित की गई। 45 बोलीदाताओं के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा आरटीओ कार्यालय द्वारा इन 42 वाहनों की प्रारंभिक मूल्यांकन धनराशि 1,72,500 रुपये निर्धारित की गई थी। नीलामी में कुल 45 बोलीदाताओं ने भाग लिया और प्रतिस्पर्धी बोली लगाई। इसमें उच्चतम बोलीदाता नौशाद पुत्र कालू (निवासी मोहल्ला शेखजादगान, थाना नानौता, जनपद सहारनपुर) ने 6,95,000 रुपये की उच्चतम बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की। राजस्व का ब्योरा: उच्चतम बोली राशि: ₹6,95,000/- 18% जीएसटी: ₹1,25,100/- कुल प्राप्त राजस्व: ₹8,20,100/- नीलाम किए गए वाहनों का विवरण: चार पहिया वाहन: 03 तीन पहिया वाहन: 03 दो पहिया वाहन: 36 कुल वाहन: 42 नीलामी समिति/निरीक्षण टीम: नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया उप जिला मजिस्ट्रेट सदर श्री सुबोध कुमार, सीओ सिटी फर्स्ट सुश्री सारिका चौधरी (IPS), संभागीय परिवहन निरीक्षक श्री रोहित सिंह, थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार त्यागी और हेड मोहर्रिर सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई।1
- ओवरटेक करते समय भिड़ीं भूसे से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कई घायल जगेता नजीब के पास हादसा, दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खाई में गिरीं; भूसे में दबे दो लोगों को ग्रामीणों ने निकाला सहारनपुर रुड़की-पंचकूला नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब सात बजे थाना सरसावा क्षेत्र के गांव जगेता नजीब के पास भूसे से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ओवरटेक करते समय आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरीं। हादसे में तीन-चार लोग घायल हो गए, जबकि वसीम और गुलजार भूसे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर थाना सरसावा और फंदपुरी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल तीन-चार लोगों को तत्काल उपचार के लिए पिलखनी पीजीआई अस्पताल भिजवाया गया। वहीं भूसे के नीचे दबे वसीम और गुलजार को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को भी उपचार के लिए पिलखनी पीजीआई अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर करीब दस लोग सवार थे। सभी लोग थाना नागल क्षेत्र के गांव नोजली के निवासी बताए गए हैं और आपस में एक ही परिवार के हैं। वे हरियाणा से भूसा लेकर हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान जगेता नजीब के पास ओवरटेक करते समय दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में टकरा गईं। ट्रैक्टर मालिक अफजाल ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार लोग एक ही परिवार के हैं और आपस में ताऊ-चाचा के परिवार के भाई हैं। हादसे में तीन-चार लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। भूसे में दबे गुलजार और वसीम की स्थिति के संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।1
- *हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम किया आयोजित * हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 25 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कमेटी के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सभी जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |1
- बारिश के बीच कश्यप समाज ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, 16 जातियों को एससी सूची में शामिल करने की मांग मुजफ्फरनगर। कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन एवं महर्षि कश्यप एकता संगठन के संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बारिश के बावजूद समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मौजूद रहे। संयुक्त मोर्चा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, धीवर आदि 16 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल/परिभाषित करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि इन जातियों के लोग लंबे समय से अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ज्ञापन में रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू कराने, कश्यप समाज के साथ कथित अत्याचार के मामलों में कार्रवाई करने तथा पीड़ितों के साथ राजनीतिक एवं व्यक्तिगत दबाव में दुर्व्यवहार रोकने की मांग भी रखी गई। संयुक्त मोर्चा ने अपने ज्ञापन में सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगे आंदोलन को और व्यापक करेगा। 👥 ये रहे प्रमुख पदाधिकारी क्रांतिकारी अंकित कश्यप — प्रदेश अध्यक्ष, कश्यप एकता क्रांति मिशन नीतीश कश्यप — राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कश्यप — प्रदेश अध्यक्ष अजय कश्यप — संस्थापक मास्टर सुशील कश्यप — राष्ट्रीय अध्यक्ष, महर्षि कश्यप एकता संगठन मोहित कश्यप — जिला अध्यक्ष रामधन कश्यप एडवोकेट — राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अमरीश कश्यप वंश कश्यप अभिषेक कश्यप संजीव कश्यप — नगर अध्यक्ष आनंद सहित संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। “मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच भी कश्यप समाज की आवाज बुलंद… संयुक्त मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन। कश्यप समाज की 16 जातियों को एससी सूची में शामिल करने समेत कई मांगें उठाईं। रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू कराने और कथित अत्याचार के मामलों में कार्रवाई की भी मांग। संयुक्त मोर्चा ने कहा—मांगों पर जल्द कार्रवाई हो, वरना आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।” बारिश के बीच कश्यप समाज ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, 16 जातियों को एससी सूची में शामिल करने की मांग मुजफ्फरनगर। कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन एवं महर्षि कश्यप एकता संगठन के संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बारिश के बावजूद समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मौजूद रहे। संयुक्त मोर्चा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, धीवर आदि 16 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल/परिभाषित करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि इन जातियों के लोग लंबे समय से अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ज्ञापन में रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू कराने, कश्यप समाज के साथ कथित अत्याचार के मामलों में कार्रवाई करने तथा पीड़ितों के साथ राजनीतिक एवं व्यक्तिगत दबाव में दुर्व्यवहार रोकने की मांग भी रखी गई। संयुक्त मोर्चा ने अपने ज्ञापन में सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगे आंदोलन को और व्यापक करेगा। 👥 ये रहे प्रमुख पदाधिकारी क्रांतिकारी अंकित कश्यप — प्रदेश अध्यक्ष, कश्यप एकता क्रांति मिशन नीतीश कश्यप — राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कश्यप — प्रदेश अध्यक्ष अजय कश्यप — संस्थापक मास्टर सुशील कश्यप — राष्ट्रीय अध्यक्ष, महर्षि कश्यप एकता संगठन मोहित कश्यप — जिला अध्यक्ष रामधन कश्यप एडवोकेट — राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अमरीश कश्यप वंश कश्यप अभिषेक कश्यप संजीव कश्यप — नगर अध्यक्ष आनंद सहित संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। “मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच भी कश्यप समाज की आवाज बुलंद… संयुक्त मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन। कश्यप समाज की 16 जातियों को एससी सूची में शामिल करने समेत कई मांगें उठाईं। रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू कराने और कथित अत्याचार के मामलों में कार्रवाई की भी मांग। संयुक्त मोर्चा ने कहा—मांगों पर जल्द कार्रवाई हो, वरना आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।”2
- विकास खण्ड-खतौली के न्याय पंचाय-बडसू के ग्राम पंचायत भूपखेडी यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ______________________ मुजफ्फरनगर 26 सितंबर 2026 अप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरन्तर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियो को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोडने के उद्देश्य से जनपद मे दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान के क्रम मे आज जनपद के विकास खण्ड-खतौली के न्याय पंचाय-बडसू के ग्राम पंचायत भूपखेडी यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान श्री अरविन्द कुमार, श्री प्रवीण कुमार, श्री जगत सिंह एंव कृषि विभाग से टी०ए०सी० श्री दिवेश भारती की उपस्थिति मे किया गया। साथ ही साथ विकास खण्ड-खतौली के ग्राम पंचायत गालिबपुर में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन श्री विनय कुमार श्री जगबीर एंव कृषि विभाग से बी०टी०एम० अमरीश कुमार की उपस्थिति में किया गया।1
- गाँव झबीरन , जिला सहारनपुर की बेटी प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और अपने गाँव का नाम रोशन कर दिया। *प्राची, तुम्हारा यह कांस्य पदक सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि लाखों बेटियों के सपनों की जीत है। *झबीरन की बेटी — सहारनपुर का गौरव — भारत की शान!*1
- गंगोह पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद गंगोह (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वाहन चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। क्या था पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 17 अगस्त 2026 को बुढनपुर निवासी अमजद पुत्र लियाकत ने थाना गंगोह में लिखित तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 11 BK 7796) चोरी कर ली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर लखनौती मार्ग से हुई गिरफ्तारी एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में शनिवार (26 सितंबर 2026) को पुलिस टीम चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बुढ्ढखेडा से लखनौती जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर अभियुक्त प्रशान्त शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा (निवासी मीर कोटला, थाना गंगोह) को धर दबोचा। मुकदमे में बढ़ी धारा, वैधानिक कार्रवाई जारी पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उप-निरीक्षक आजाद सिंह (थाना गंगोह) हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार (थाना गंगोह) कांस्टेबल सौरव कुमार (थाना गंगोह)1
- मेरठ: अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की पहचान की अपील मेरठ के एक अस्पताल में एक व्यक्ति भर्ती है, जो अपना नाम ठीक से नहीं बता पा रहा है। वह केवल अपना पता मुजफ्फरनगर का बता रहा है। व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो मेरठ पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। मेरठ: अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की पहचान की अपील मेरठ के एक अस्पताल में एक व्यक्ति भर्ती है, जो अपना नाम ठीक से नहीं बता पा रहा है। वह केवल अपना पता मुजफ्फरनगर का बता रहा है। व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो मेरठ पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।1
- सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने यूपी निवासी दानिश को किया गिरफ्तार। दिनांक 05.09.2026 को वादी द्वारा कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दानिश पुत्र शबी, निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से संपर्क किया गया तथा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में मु0अ0सं0 205/2026, पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता को आवश्यक उपचार हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए विवेचना उ0नि0 विशाखा राठौर के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से लगातार सुरागरसी की गई। पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को दिनांक 25.09.2026 को हिरासत में लिया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* दानिश पुत्र शबी निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली कलियर, हरिद्वार 3. उ0नि0 विशाखा राठौर 4. हे0का0 सोनू कुमार, 5. का0 आशीश शर्मा, CIU रुड़की, हरिद्वार 6. हो0गा0 ललित कुमार1