मान्धाता कोतवाल धनंजय सिंह ने चोरी की सरिया किया बरामद *प्रेस नोट दिनांक 27.08.2026* *थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।* *👉 चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, चोरी के माल को खरीदकर खपाने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार-* *➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना मान्धाता पुलसि द्वारा चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया के साथ 05 अभियुक्तों, धर्मेन्द्र पटेल, अरविन्द यादव, नौशाद, संजय शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला, रामअजोर पटेल को गिरफ्तार किया गया-* *घटना का संक्षिप्त विवरण* वादी निवासी ग्राम सुल्तापुर, थाना मऊआइमा, जनपद प्रयागराज द्वारा झुमरी तिलैया, कोडरमा, झारखण्ड से 41.760 मीट्रिक टन सरिया ट्रक संख्या UP70PT8849 पर चालक गुलजार के माध्यम से मंगाई गई थी। वादी के अनुसार चालक को सरिया सतारा, महाराष्ट्र में उतारने हेतु बताया गया था, किंतु चालक द्वारा माल को निर्धारित स्थान पर न पहुंचाकर उत्तर प्रदेश ले आया गया। बाद में वादी के कहने पर सरिया गुप्ता ट्रेडर्स, बहरिया, प्रयागराज में उतारने को कहा गया, परंतु गुप्ता ट्रेडर्स द्वारा सरिया प्राप्त होने से इंकार किया गया। चालक द्वारा वादी को लगातार गुमराह करते हुए अलग-अलग स्थानों की जानकारी दी गई तथा बाद में सरिया किसी पार्टी को उतार देने की बात कही गई, जिसकी पुष्टि संबंधित पार्टी द्वारा नहीं की गई। दिनांक 21.08.2026 से 25.08.2026 तक सरिया न पहुंचने एवं चालक द्वारा संतोषजनक जानकारी न देने पर वादी को आशंका हुई कि चालक द्वारा सरिया को किसी अज्ञात स्थान पर चोरी से बेच दिया गया है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता पर मु0अ0सं0 108/2026, धारा 303(2), 316(3), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्यवेक्षण/ नेतृत्व में थाना प्रभारी मान्धाता श्री धनन्जय राय मय हमराह उ0नि0 अनूप यादव, का0 शिवराम मिश्रा, का0 हरिपाल, रि0म0का0 पूजा यादव-1 मय चालक अ0उ0नि0/चालक रतन लाल त्रिपाठी* द्वारा मु0अ0सं0 108/2026, धारा 303(2), 316(3), 318(4) बीएनएस से संबंधित 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं अभियुक्त रामअजोर पटेल की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर दबिश/तलाशी लेते हुए चोरी की सरिया खरीदने एवं अपने पास रखने वाले अभियुक्तों के कब्जे/दुकान/गोदाम से कुल 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद की गई। बरामद सरिया पर “गिरधर एनईएक्सटी” अंकित है, जिसकी पहचान वादी मुकदमा द्वारा चोरी गए माल के रूप में की गई। इस कार्यवाही के दौरान चोरी के माल को खरीदने/रखने के आरोप में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *थाना मान्धाता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2026, धारा 303(2), 316(3), 318(4) बीएनएस में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों एवं बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317(2), 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।* विवेचना के दौरान आपराधिक षड्यंत्र एवं चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ एवं बरामदगी का विवरण* गिरफ्तार अभियुक्त रामअजोर पटेल से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे चोरी की सरिया इमरान पुत्र मुस्सन, निवासी ग्राम नौवापुर, थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा कम कीमत पर उपलब्ध कराई गई थी। रामअजोर द्वारा चोरी की सरिया को विभिन्न व्यक्तियों को कम दाम पर बिक्री करने की बात बताई गई तथा उसके द्वारा संबंधित स्थानों की निशानदेही कराई गई। *1. धर्मेन्द्र पटेल के गोदाम से बरामदगी-* रामअजोर पटेल की निशानदेही पर ग्राम होला का पुरवा, थाना जेठवारा स्थित पटेल सीमेंट एजेंसी पहुंचकर धर्मेन्द्र पटेल से पूछताछ की गई। पूछताछ में धर्मेन्द्र पटेल द्वारा रामअजोर से चोरी की सरिया प्राप्त करना बताया गया तथा अपने गोदाम में रखी सरिया बरामद कराई गई। बरामदगी — लगभग 1.5 मीट्रिक टन सरिया। *2. अरविन्द यादव के कब्जे से बरामदगी* इसके पश्चात रामअजोर पटेल की निशानदेही पर ग्राम लक्ष्मीगंज बाजार, थाना जेठवारा पहुंचकर अरविन्द यादव से पूछताछ की गई। उसके द्वारा रामअजोर से चोरी की सरिया कम कीमत पर प्राप्त करना बताया गया तथा दुकान के सामने पन्नी से ढकी सरिया बरामद कराई गई। बरामदगी — लगभग 3.0 मीट्रिक टन सरिया। *3. नौशाद के गोदाम से बरामदगी* रामअजोर की निशानदेही पर ग्राम लोकापुर वीरसिंहपुर, थाना जेठवारा स्थित नौशाद के गोदाम पर पहुंचकर पूछताछ की गई। नौशाद द्वारा रामअजोर से चोरी की सरिया सस्ते दाम पर प्राप्त करना बताया गया तथा गोदाम में रखी सरिया बरामद कराई गई। बरामदगी — लगभग 3.0 मीट्रिक टन सरिया। *4. संजय शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला के गोदाम से बरामदगी* इसके पश्चात ग्राम भावनपुर डेरवा, थाना जेठवारा स्थित संजय शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला के गोदाम पर पहुंचकर पूछताछ की गई। उसके द्वारा रामअजोर से चोरी की सरिया सस्ते दर पर प्राप्त करना बताया गया तथा गोदाम में रखी सरिया बरामद कराई गई। बरामदगी — लगभग 1.5 मीट्रिक टन सरिया। *5. रामअजोर पटेल के घर से बरामदगी* अभियुक्त रामअजोर पटेल से शेष चोरी के माल के संबंध में पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर ग्राम नन्दा का पुरवा, कटरा गुलाब सिंह, थाना जेठवारा स्थित उसके घर के बेसमेंट में बने गोदाम से लगभग 16.0 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद की गई। बरामद सरिया की पहचान वादी मुकदमा द्वारा चोरी गए माल के रूप में की गई। सभी अभियुक्तों को धारा 317(2), 317(4) बीएनएस से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। *अन्य स्थानों से बरामदगी-* विवेचना एवं पूछताछ के दौरान रामअजोर पटेल द्वारा अन्य व्यक्तियों को भी चोरी की सरिया बिक्री हेतु दिए जाने की जानकारी दी गई। इसके आधार पर— राजकुमार त्रिपाठी की दुकान से लगभग 3.0 मीट्रिक टन सरिया बरामद हुई। देवीशंकर मिश्रा की दुकान से लगभग 4.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद हुई। उक्त दोनों व्यक्तियों की मौके पर तलाश की गई, परन्तु वे मौजूद नहीं मिले। उनके संबंध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त मनोज शुक्ला एवं उमेश पटेल के संबंध में भी चोरी की सरिया प्राप्त करने की जानकारी प्रकाश में आई है। बरामदगी एवं विवेचना के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* 1. धर्मेन्द्र पटेल पुत्र रामजीवन पटेल, निवासी ग्राम होला का पुरवा, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष। 2. अरविन्द यादव पुत्र इन्द्रबहादुर यादव, निवासी ग्राम लक्ष्मीगंज बाजार, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष। 3. नौशाद पुत्र मो0 ईसा, निवासी ग्राम लोकापुर वीरसिंहपुर, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष। 4. संजय शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला पुत्र शिवमूर्ति शुक्ला, निवासी ग्राम भावनपुर डेरवा, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 48 वर्ष। 5. रामअजोर पटेल पुत्र समयनाथ/समयलाल पटेल, निवासी ग्राम नन्दा का पुरवा, कटरा गुलाब सिंह, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष। *बरामदगी का विवरण* धर्मेन्द्र पटेल के गोदाम से — 1.5 मीट्रिक टन सरिया। अरविन्द यादव की दुकान के सामने से — 3.0 मीट्रिक टन सरिया। नौशाद के गोदाम से — 3.0 मीट्रिक टन सरिया। संजय शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला के गोदाम से — 1.5 मीट्रिक टन सरिया। राजकुमार त्रिपाठी की दुकान से — 3.0 मीट्रिक टन सरिया। देवीशंकर मिश्रा की दुकान से — 4.5 मीट्रिक टन सरिया। रामअजोर पटेल के बेसमेंट स्थित गोदाम से — 16.0 मीट्रिक टन सरिया। *कुल बरामदगी —* 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया। *पुलिस टीम* थाना प्रभारी मान्धाता श्री धनन्जय राय मय हमराह उ0नि0 अनूप यादव, का0 शिवराम मिश्रा, का0 हरिपाल, रि0म0का0 पूजा यादव-1 मय चालक अ0उ0नि0/चालक रतन लाल त्रिपाठी थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़। *नोट-* गिरफ्तारी एवं बरामदगी की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। बरामद माल को सुरक्षित अभिरक्षा में थाना मान्धाता लाकर दाखिल किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

- एग्रीमेंट का समय पूरा होने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मुकरने का आरोप, प्रतापगढ़। जमीन का बैनामा न करने की शिकायत की, एग्रीमेंट का समय पूरा होने बाद मुकरा प्रॉपर्टी डीलर, भूमि डेवलप के नाम पर खाते में पैसा डलवाया, राजस्व विभाग से जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने, रानीगंज तहसील के चलाकपुर में मोहिउद्दीन ने किया फर्जीवाड़ा, शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,4
- रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसानों द्वारा धोखाधड़ी कर लाभ लिया गया *दिनांक 26.08.2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर दी गई तहरीर के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील कुण्डा की आईडी/लॉगिन का दुरुपयोग कर अपात्र व्यक्तियों, नाबालिगों तथा जनपद/प्रदेश से बाहर के व्यक्तियों के संदिग्ध एवं फर्जी पंजीकरण कराये जाने के संबंध में सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त पंजीकरणों के माध्यम से शासकीय पोर्टल का दुरुपयोग कर पात्रता के विपरीत सरकारी धनराशि का भुगतान कराया गया, जिसमें लगभग 03 लाख लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक योजना का लाभ प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं संगठित रूप से फर्जी पंजीकरण कराये जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं तथा लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग/क्षति की आशंका व्यक्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया।1
- रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प1
- Ghar dusra banaa liye hain to ghar gira Nahin Rahe khata rah kar banaya छोटे-छोटे ladke Hain kab ki jaaye Koi pata nahin jhagada karte Hain 6 mahine se ghar banaa liye Hain Ghar gira Nahin rahe hain Aaye The dhamki dekar gaye hain hamare n Rahane per Ghar wale4
- दिव्यांग बच्चों की कलाइयों पर सजा प्यार का रक्षा सूत्र, खिल उठे चेहरे एलायंस क्लब ने रक्षाबंधन पर बच्चों संग बांटी खुशियां, मिठाई और उपहार पाकर छलकी खुशी प्रतापगढ़। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब अक्षम विद्यालय बढ़नी में एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिला टीम ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। क्लब सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, लड्डू, फल और उपहार भेंट किए। राखी बंधवाकर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।इस अवसर पर बच्चों ने गीत और चुटकुले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब की महिला सदस्यों ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन किसी भी दिव्यांग बच्चे की कलाई सूनी न रहे, इसी संकल्प के साथ क्लब वर्षों से बच्चों के बीच यह पर्व मनाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1997 से लगातार दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिल रहा है। अब इन बच्चों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि समाज उन्हें बराबरी का सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन दे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक सुख मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वरिष्ठ अध्यापक श्रीनारायण यादव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य का प्रयास अनुकरणीय है। लोग अक्सर त्योहारों की व्यस्तता में जरूरतमंदों को भूल जाते हैं, लेकिन वह हर पर्व पर इन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं। नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने की खुशी दोगुनी हो जाती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्व की खुशियां जरूरतमंदों और वंचितों के साथ साझा करनी चाहिए, तभी त्योहार की वास्तविक खुशी सार्थक होगी। कार्यक्रम में अमिता कुशवाहा, पूनम गुप्ता, सुनीता तिवारी, रेखा उमरवैश्य, विनय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, शंकर लाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।1
- सुलतानपुर । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट। सुलतानपुर । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।1