Shuru
Apke Nagar Ki App…
AI जेनरेटेड वीडियो
जय हिन्द न्यूज़
AI जेनरेटेड वीडियो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *कस्बा नाथनगर में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा* *दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने के लिए किया गया प्रेरित, अतिक्रमण भी हटवाया* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा कस्बा नाथनगर में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। गश्त के दौरान दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए गए। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कम से कम एक कैमरा सड़क की ओर अवश्य लगाया जाए, जिससे असामाजिक व आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि नागरिकों का यह छोटा सा प्रयास कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। पुलिस टीम द्वारा फुटपाथ किनारे लगाए गए ठेले तथा अनियमित ढंग से खड़े वाहनों के कारण हुए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा ओवरस्पीड से बचने की अपील की गई। पुलिस ने आमजन से हेलमेट व सीट बेल्ट के नियमित प्रयोग के लिए स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ परिवार एवं परिचितों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होता नजर आया।1
- Post by Ashwini Kumar Pandey2
- आप एक बार जरूर सेवा का मौका दें पता -करवल मझगांव नरै मोड़ गगहा गोरखपुर 2734111
- गीता भवन: सनातन धर्म की धरोहर पर संकट______________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 20 फरवरी2026, विश्वासपात्र द्वारा प्राप्त खबरों एवं वीडियो क्लिप के आधार पर देश के उत्तराखंड प्रदेश के ऋषिकेश जनपद में बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऋषिकेश में स्थित गीता भवन सनातन धर्म की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, जो श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान करता है। लेकिन हाल ही में, गीता भवन में रहने वाले लोगों के अधिकारों पर कुठाराघात करने और मैनेजर गौतम की मनमानी के आरोप लगे हैं। गीता भवन में रहने वाले लोगों का आरोप है कि मैनेजर गौतम उनकी समस्याओं को नहीं सुन रहे हैं और उनके अधिकारों का हनन कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है। इस विषय पर सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और कठिनाइयों को दूर करते हुए सनातन धर्मियों के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने का प्रयास करना चाहिए। गीता भवन सनातन धर्म की धरोहर है और कितनों का सहारा है, इसलिए इसकी सुरक्षा और प्रबंधन में सुधार करना आवश्यक है। उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा इस मामले में उदासीपन दर्शाना चिंताजनक है। वहां रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं और मैनेजर की वजह से उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं। ट्रस्टी लोग भी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। गीता भवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार, ट्रस्टी और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। श्रद्धालुओं के अधिकारों की रक्षा करना और गीता भवन की गरिमा को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस विषय पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि सनातन धर्म की इस महत्वपूर्ण धरोहर को बचाया जा सके।2
- Khalilabad Sant Kabir Nagar Bajrang Dal ke karykartaon ne Diya1
- आकाशवाणी 20 02 2026 ई0 रमजान का महीना मुबारक हो ! आप सभी को हमारी शुभकामनाएं! जकात निकालिए दान कीजिए ,और रोजा, उपवास रखिए!1
- गोरखपुर में हत्या कांड का खुलासा: निखिल गौड़ गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद | GIDA Police Action 20261
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु कस्बा नाथनगर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । थानाध्यक्ष महुली द्वारा जनसामान्य से अपील किया गया कि वे अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके, आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा तथा फुटपाथ के किनारे ठेले तथा अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग कर किये गए अतिक्रमण को हटवाया गया । थानाध्यक्ष महुली द्वारा आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।2
- जनसंख्या विस्फोट है जाम का कारण1