logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घमूरी गांव के पास सड़क हादसा: बाइक चलाते समय आई झपकी, चाचा-भतीजा गंभीर घायल, उरई रेफर कोंच,जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम घमूरी के पास उस समय हुआ जब बाइक चालक को चलते समय झपकी आ गई, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जानकारी के मुताबिक, थाना सिरसाकलार क्षेत्र के निवासी करीम खान पुत्र मुनिल खां उम्र 60 वर्ष अपने 35 वर्षीय भतीजे आरिफ पुत्र मुन्ना के साथ मध्य प्रदेश के ग्राम बरथरा दबोह गए हुए थे। बताया गया है कि वे अपने बहनोई इस्माइल खां का हालचाल जानने गए थे, जो काफी समय से बीमार चल रहे हैं। सोमवार दोपहर दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी के पास बाइक चला रहे आरिफ खा को अचानक झपकी आ गई। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

1 hr ago
user_हरिओम बुधौलिया
हरिओम बुधौलिया
कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
7e35e771-22e4-4959-a60b-218d8381c80f

घमूरी गांव के पास सड़क हादसा: बाइक चलाते समय आई झपकी, चाचा-भतीजा गंभीर घायल, उरई रेफर कोंच,जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम घमूरी के पास उस समय हुआ जब बाइक चालक को चलते समय झपकी आ गई, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जानकारी के मुताबिक, थाना सिरसाकलार क्षेत्र के निवासी करीम खान पुत्र मुनिल खां उम्र 60 वर्ष अपने 35 वर्षीय

fca8b4d7-028a-4c6b-b027-26cb10ceecd5

भतीजे आरिफ पुत्र मुन्ना के साथ मध्य प्रदेश के ग्राम बरथरा दबोह गए हुए थे। बताया गया है कि वे अपने बहनोई इस्माइल खां का हालचाल जानने गए थे, जो काफी समय से बीमार चल रहे हैं। सोमवार दोपहर दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी के पास बाइक चला रहे आरिफ खा को अचानक झपकी आ गई। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के

db399b1a-1df7-4066-b950-c200f4a447ec

बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग
    1
    कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग
कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • *जालौन में महिला परिचालक का दर्द LIVE कैमरे के सामने बेहोश हुई पीड़िता / परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में महिला परिचालक का दर्द LIVE कैमरे के सामने बेहोश हुई पीड़िता / परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप* *महिला परिचालक निधि तिवारी पत्नी मोहित कुमार गौतम निवासी एट आज न्याय के लिए दर-दर भटकने को हुई मजबूर* जनपद जालौन उरई से सामने आए एक मामले ने पूरे प्रशासनिक और परिवहन तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर दिए वहीं संविदा महिला परिचालक निधि तिवारी पत्नी मोहित कुमार गौतम निवासी एट आज न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता का आरोप है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें जानबूझकर बिना परमिट और खराब रखरखाव वाली बस संख्या UP-33 AT48 02 में ड्यूटी पर भेजा वहीं आरोप है कि 16 नवंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान बस में अचानक आग लग गई जिसमें निधि तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं हादसे में उनके सिर आंख और रीढ़ में चोटें आईं आप को बता दें कि महिला का कहना है कि हादसे के बाद विभाग की ओर से न तो समुचित इलाज मिला और न ही किसी प्रकार की सहायता उल्टा उन्हें लगातार मानसिक आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी वहीं मामला तब और गंभीर हो गया जब 31 दिसंबर 2025 को उरई डिपो में तैनात एक लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगा पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना चाहा तो उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया वहीं निधि तिवारी ने ARM के.के.आर्य RM झांसी संतोष कुमार TI अरुण कुमार TI सुनील कुमार और लिपिक सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं बता दें उनका कहना है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उनका उत्पीड़न किया सबसे भावुक दृश्य उस समय सामने आया जब निधि तिवारी जिलाधिकारी से मिलने जा रही थीं और मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुना रही थीं वहीं रोते-रोते अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं मौके पर मौजूद पत्रकारों और लोगों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाया वहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं पीड़िता का कहना है मैं महीनों से विभागों के चक्कर काट रही हूं 1090 और 1076 पर भी शिकायत की लेकिन हर बार फर्जी निस्तारण कर दिया गया वहीं आज हालत यह है कि खाने तक के लाले पड़े हैं इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि अब इस पूरे मामले को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं क्या महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है क्या परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होगी या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता का आईना बन चुका है वहीं हेडलाइन विकल्प कैमरे के सामने बेहोश हुई महिला परिचालक वहीं जालौन में सिस्टम पर उठे सवाल बस में लगी आग डिपो में अपमान न्याय के लिए भटकती निधि तिवारी मोबाइल तोड़ा आवाज दबाई अब परिवहन विभाग कटघरे में जालौन में महिला कर्मचारी का दर्द LIVE प्रशासन पर गंभीर आरोप
    2
    *जालौन में महिला परिचालक का दर्द LIVE कैमरे के सामने बेहोश हुई पीड़िता / परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन में महिला परिचालक का दर्द LIVE कैमरे के सामने बेहोश हुई पीड़िता / परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप*
*महिला परिचालक निधि तिवारी पत्नी मोहित कुमार गौतम निवासी एट आज न्याय के लिए दर-दर भटकने को हुई मजबूर* 
जनपद जालौन उरई से सामने आए एक मामले ने पूरे प्रशासनिक और परिवहन तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर दिए वहीं संविदा महिला परिचालक निधि तिवारी पत्नी मोहित कुमार गौतम निवासी एट आज न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता का आरोप है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें जानबूझकर बिना परमिट और खराब रखरखाव वाली बस संख्या UP-33 AT48 02 में ड्यूटी पर भेजा वहीं आरोप है कि 16 नवंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान बस में अचानक आग लग गई जिसमें निधि तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं हादसे में उनके सिर आंख और रीढ़ में चोटें आईं
आप को बता दें कि महिला का कहना है कि हादसे के बाद विभाग की ओर से न तो समुचित इलाज मिला और न ही किसी प्रकार की सहायता उल्टा उन्हें लगातार मानसिक आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी वहीं मामला तब और गंभीर हो गया जब 31 दिसंबर 2025 को उरई डिपो में तैनात एक लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगा पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना चाहा तो उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया वहीं निधि तिवारी ने ARM के.के.आर्य RM झांसी संतोष कुमार TI अरुण कुमार TI सुनील कुमार और लिपिक सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं 
बता दें उनका कहना है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उनका उत्पीड़न किया सबसे भावुक दृश्य उस समय सामने आया जब निधि तिवारी जिलाधिकारी से मिलने जा रही थीं और मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुना रही थीं वहीं रोते-रोते अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं मौके पर मौजूद पत्रकारों और लोगों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाया वहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं पीड़िता का कहना है 
मैं महीनों से विभागों के चक्कर काट रही हूं
1090 और 1076 पर भी शिकायत की लेकिन हर बार फर्जी निस्तारण कर दिया गया वहीं आज हालत यह है कि खाने तक के लाले पड़े हैं 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि अब इस पूरे मामले को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं क्या महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है क्या परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होगी
या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता का आईना बन चुका है वहीं हेडलाइन विकल्प कैमरे के सामने बेहोश हुई महिला परिचालक वहीं जालौन में सिस्टम पर उठे सवाल बस में लगी आग डिपो में अपमान न्याय के लिए भटकती निधि तिवारी मोबाइल तोड़ा आवाज दबाई अब परिवहन विभाग कटघरे में
जालौन में महिला कर्मचारी का दर्द LIVE प्रशासन पर गंभीर आरोप
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • Post by Shan khan
    1
    Post by Shan khan
    user_Shan khan
    Shan khan
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाबा पदम शाह का उर्स 11 व 12 मई से
    1
    बाबा पदम शाह का उर्स 11 व 12 मई से
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दैनिक भद्रावती टाइम्स यूपी हेड रानू मंसूरी रिपोर्ट विजय शर्मा मो 9662116534 जालौन में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां तेज गति से दौड़ रही ओमनी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला पहिया पूरी तरह अलग होकर दूर जा गिरा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओमनी कार काफी तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
    3
    बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस
दैनिक भद्रावती टाइम्स 
यूपी हेड रानू मंसूरी 
रिपोर्ट विजय शर्मा 
मो 9662116534
जालौन में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां तेज गति से दौड़ रही ओमनी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला पहिया पूरी तरह अलग होकर दूर जा गिरा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओमनी कार काफी तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में सुशासन आपके द्वार के तहत एसडीएम रिंकू सिंह की अनूठी पहल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जालौन रिंकू सिंह राही ने अनूठी पहल की है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    जालौन में सुशासन आपके द्वार के तहत एसडीएम रिंकू सिंह की अनूठी पहल 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जालौन रिंकू सिंह राही ने अनूठी पहल की है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • sarkari bor sarkari bor
    1
    sarkari bor
sarkari bor
    user_Rohit kumar
    Rohit kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन के कोंच स्थित 400 साल पुराने जिन्न बाबा दरबार में कव्वाली की मनमोहक धुनें गूंजीं। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
    1
    जालौन के कोंच स्थित 400 साल पुराने जिन्न बाबा दरबार में कव्वाली की मनमोहक धुनें गूंजीं। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.