logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर: छानबे भटेवरा गांव में सड़क मरम्मत पर उठे सवाल, गुणवत्ता पर ग्रामीणों का रोष मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र अंतर्गत भटेवरा गांव में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है। आरोप है कि सड़क पर बिना डामर डाले सिर्फ गिट्टी फैलाकर रोलर चलाया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटिया मरम्मत से सड़क ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगी और जल्द ही फिर से खराब हो जाएगी। मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्य की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग, विशेषकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे इस मामले से बेखबर हैं या अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और मानकों के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।

4 hrs ago
user_Khulasach TV
Khulasach TV
Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मिर्जापुर: छानबे भटेवरा गांव में सड़क मरम्मत पर उठे सवाल, गुणवत्ता पर ग्रामीणों का रोष मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र अंतर्गत भटेवरा गांव में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है। आरोप है कि सड़क पर बिना डामर डाले सिर्फ गिट्टी फैलाकर रोलर चलाया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटिया मरम्मत से सड़क ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगी और जल्द ही

फिर से खराब हो जाएगी। मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्य की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग, विशेषकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे इस मामले से बेखबर हैं या अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और मानकों के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गंगा में मछली पकड़ते समय जाल में उलझकर अधेड़ डूबा, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने गए एक अधेड़ व्यक्ति गंगा नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी रामराज (45) पुत्र संतलाल मल्लाह अपने दो साथियों के साथ पीपा पुल के पश्चिम दिशा में गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान उनका जाल गहरे पानी में फंस गया। जाल को निकालने के प्रयास में रामराज नदी में कूद पड़े, लेकिन गंगा की तेज धारा और अधिक गहराई के कारण वह संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते पानी में समा गए। घटना को देख रहे साथियों ने तत्काल शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और तत्काल खोजबीन शुरू कराई गई। वहीं, सूचना मिलते ही पीआरबी और गोपीगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव व तलाश अभियान में जुट गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अधेड़ की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। गोताखोरों की मदद से नदी के संभावित क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है। हालांकि देर रात तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    गंगा में मछली पकड़ते समय जाल में उलझकर अधेड़ डूबा, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने गए एक अधेड़ व्यक्ति गंगा नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी रामराज (45) पुत्र संतलाल मल्लाह अपने दो साथियों के साथ पीपा पुल के पश्चिम दिशा में गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान उनका जाल गहरे पानी में फंस गया। जाल को निकालने के प्रयास में रामराज नदी में कूद पड़े, लेकिन गंगा की तेज धारा और अधिक गहराई के कारण वह संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते पानी में समा गए। घटना को देख रहे साथियों ने तत्काल शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और तत्काल खोजबीन शुरू कराई गई। वहीं, सूचना मिलते ही पीआरबी और गोपीगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव व तलाश अभियान में जुट गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अधेड़ की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। गोताखोरों की मदद से नदी के संभावित क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है। हालांकि देर रात तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रतीक्षालय के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप गोपीगंज। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक पिछले दो दिनों से थाना के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में मजदूरी करने के दौरान देखा गया था। बताया जाता है कि वह वहीं बेंच पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक बीते दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहा था, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। गोपीगंज। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक पिछले दो दिनों से थाना के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में मजदूरी करने के दौरान देखा गया था। बताया जाता है कि वह वहीं बेंच पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक बीते दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहा था, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
    4
    प्रतीक्षालय के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
गोपीगंज। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक पिछले दो दिनों से थाना के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में मजदूरी करने के दौरान देखा गया था। बताया जाता है कि वह वहीं बेंच पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक बीते दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहा था, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
गोपीगंज। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक पिछले दो दिनों से थाना के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में मजदूरी करने के दौरान देखा गया था। बताया जाता है कि वह वहीं बेंच पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक बीते दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहा था, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई।
गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Devesh pandey समाचार संपादक B
    Devesh pandey समाचार संपादक B
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Sanskar mishra
    1
    Post by Sanskar mishra
    user_Sanskar mishra
    Sanskar mishra
    Court reporter Rajatalab, Varanasi•
    17 hrs ago
  • Post by डॉ सतीश कुमार कसेरा
    1
    Post by डॉ सतीश कुमार कसेरा
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    3 hrs ago
  • वाराणसी काशी घूमने आए पर्यटकों ने की मारपीट, स्थानीय दुकानदार के साथ की मारपीट, गाड़ी खड़े करने को लेकर पहले कहां सुनी हुई फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई झारखण्ड नंबर की फॉर्चूनर से काशी घूमने आये थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया
    1
    वाराणसी 
काशी घूमने आए पर्यटकों ने की मारपीट,
स्थानीय दुकानदार के साथ की मारपीट,
गाड़ी खड़े करने को लेकर पहले कहां सुनी हुई फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई 
झारखण्ड नंबर की फॉर्चूनर से काशी घूमने आये थे,
मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिर्जापुर में एक ‘घूसखोर’ लेखपाल का काला खेल बेनकाब हो गया है। एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र बघेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लेखपाल के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप बिछाया। और जैसे ही आरोपी लेखपाल ने रिश्वत ली… टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने ले जाया गया है, जहां पुलिस और एंटी करप्शन विभाग की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
    1
    मिर्जापुर में एक ‘घूसखोर’ लेखपाल का काला खेल बेनकाब हो गया है।
एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र बघेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि लेखपाल के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप बिछाया।
और जैसे ही आरोपी लेखपाल ने रिश्वत ली… टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने ले जाया गया है, जहां पुलिस और एंटी करप्शन विभाग की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मथुरा हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हुई- "लुधियाना से 32 श्रद्धालु 2 नावों में सवार थे. एक नाव डूबी 10 लोगो की मृत्यु हुई है. 15 से अधिक लोग सुरक्षित निकले है. करीब 3-4 लोग मिसिंग है. गोताखोर रेस्क्यू चला रहे है. आर्मी भी हमने बुलाई हुई है. NDRF भी पहुंचने वाली है" -सीपी सिंह, DM, मथुरा
    1
    मथुरा हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हुई-
"लुधियाना से 32 श्रद्धालु 2 नावों में सवार थे. एक नाव डूबी 10 लोगो की मृत्यु हुई है. 15 से अधिक लोग सुरक्षित निकले है. करीब 3-4 लोग मिसिंग है. गोताखोर रेस्क्यू चला रहे है. आर्मी भी हमने बुलाई हुई है. NDRF भी पहुंचने वाली है"
-सीपी सिंह, DM, मथुरा
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.