logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डग में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम झालावाड़:- डग नगर के भंवानीमंडी रोड स्थित खेल मैदान पर बुधवार को स्वर्गीय अंकित जैन एवं अक्षय जैन की पुण्य स्मृति में नगरपालिका स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। आयोजनकर्ताओं द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी,खेल प्रेमी एवं नगरवासी मौजूद रहे।प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये भाजपा नेता लोकेश जैन द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिलीप सोनी उप सरपंच डग द्वारा घोषित किया गया है। नगरपालिका स्तरीय इस प्रतियोगिता में डग नगर पालिका क्षेत्र की कुल 20 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में केवल डग नगर पालिका के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया।

1 hr ago
user_मैकेनिक
मैकेनिक
WRMG+74V, MDR 14, Dag, Rajasthan 326514, डुग, झालावाड़, राजस्थान•
1 hr ago

डग में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुरू पब्लिक एप डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम झालावाड़:- डग नगर के भंवानीमंडी रोड स्थित खेल मैदान पर बुधवार को स्वर्गीय अंकित जैन एवं अक्षय जैन की पुण्य स्मृति में नगरपालिका स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट

प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। आयोजनकर्ताओं द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या

में खिलाड़ी,खेल प्रेमी एवं नगरवासी मौजूद रहे।प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये भाजपा नेता लोकेश जैन द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिलीप सोनी उप सरपंच डग द्वारा घोषित किया गया है। नगरपालिका स्तरीय इस प्रतियोगिता में डग

नगर पालिका क्षेत्र की कुल 20 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में केवल डग नगर पालिका के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सुसनेर नगर में आज धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई
    1
    सुसनेर नगर में आज धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजादी के बाद की श्यामगढ़ नगर की एक और समस्या का हल शामगढ.. कमल प्रजापति... 10 15 दिन पहले हिंदूवादी संगठन ने नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन दिया था पतवारी के आसपास रोड बनाया जाए उसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव में दोनों समुदायों से बात कर इस समस्या को हमेशा के लिए किया खत्म आपसी संवाद के बाद वर्ग विशेष को घर बुलाकर इस समस्या के लिए राजी किया एवं आज दोनों समक्ष तैयार हो गए 18 फरवरी 2026 को पथवारी रोड का होगा भूमि पूजन
    1
    आजादी के बाद की श्यामगढ़ नगर की एक और समस्या का हल
शामगढ..
कमल प्रजापति...
10 15 दिन पहले हिंदूवादी संगठन ने नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन दिया था पतवारी के आसपास रोड बनाया जाए उसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव में दोनों समुदायों से बात कर इस समस्या को हमेशा के लिए किया खत्म 
आपसी संवाद के बाद 
वर्ग विशेष को घर बुलाकर इस समस्या के लिए राजी किया एवं आज दोनों समक्ष तैयार हो गए 18 फरवरी 2026 को पथवारी रोड का होगा भूमि पूजन
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घर में घुसकर युवती पर शादी का दबाव, विरोध करने पर भाई-बहन के साथ बेरहमी से मारपीट ​उज्जैन | धर्मनगरी उज्जैन में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। आरोपी युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने पूरे परिवार को निशाना बनाया। ​#Ujjain #UjjainNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #mppolice
    1
    घर में घुसकर युवती पर शादी का दबाव, विरोध करने पर भाई-बहन के साथ बेरहमी से मारपीट
​उज्जैन | धर्मनगरी उज्जैन में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। आरोपी युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने पूरे परिवार को निशाना बनाया।
​#Ujjain #UjjainNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #mppolice
    user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    Newspaper publisher महिदपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ताल :- रतलाम जिले के ताल तहसील मुख्यालय की जनता इन दिनों माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश की धज्जियां उड़ते देख रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय ने मुख्यमंत्री पद की सपथ लेने के तत्काल बाद सबसे पहले प्रदेश के अधिकारियों को आदेशित किया था की प्रदेश की जनता को ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति दिलाई जाए किंतु बड़े दुर्भाग्य की बात है की आज तक ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं हो पाया है। केंद्रिय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण 2000 के अनुसार आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। अधिक शौर मौत का कारण भी बन सकता है साथ ही अन्य बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। ध्वनि की अधिकतम सीमा रात्रि में 45 डेसिबल और दिन में 55 डेसिबल मान्य है किंतु डी जे संचालकों द्वारा फूहड़ संगीत के साथ इतनी तेज आवाज में शोर मचाया जाता है की आम जनता तो परेशान रहती है वृद्ध जन और अधिक परेशानी का सामना करते है। उक्त समस्या पर न तो स्थानीय प्रशासन और न ही राजस्व के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन का ध्यान जाता है। डी जे का बेस इतना उच्च स्तर का होता है को दिवालो के प्लास्टर तक उखड़ने का भय बना रहता है।
    2
    ताल :- रतलाम जिले के ताल तहसील मुख्यालय की जनता इन दिनों माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश की धज्जियां उड़ते देख रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय ने मुख्यमंत्री पद की सपथ लेने के तत्काल बाद सबसे पहले  प्रदेश के अधिकारियों को आदेशित किया था की प्रदेश की जनता को ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति दिलाई जाए किंतु बड़े दुर्भाग्य की बात है की आज तक ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं हो पाया है।
केंद्रिय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण 2000  के अनुसार आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। अधिक शौर मौत का कारण भी बन सकता है साथ ही अन्य बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।
ध्वनि की अधिकतम सीमा रात्रि में 45  डेसिबल और दिन में 55  डेसिबल मान्य है किंतु डी जे संचालकों द्वारा फूहड़ संगीत के साथ इतनी तेज आवाज में शोर मचाया जाता है की आम जनता तो परेशान रहती है वृद्ध जन और अधिक परेशानी का सामना करते है।
उक्त समस्या पर न तो स्थानीय प्रशासन और न ही राजस्व के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन का ध्यान जाता है। डी जे का बेस इतना उच्च स्तर का होता है को दिवालो के प्लास्टर तक उखड़ने का भय बना रहता है।
    user_Arun Kumar Dubey
    Arun Kumar Dubey
    Teacher टाल•
    11 hrs ago
  • रायपुर 11 फरवरी। क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव के प्रभुलाल सुथार जैविक खेती करके अफीम का उत्पादन कर रहे हैं। प्रभु लाल सुथार ने बताया कि जैविक खेती करने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है, जिससे दीर्घकालिक पैदावार में सुधार होता है और उत्पादन लागत कम होती है। यह हानिकारक रसायनों के बिना स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर और कीटनाशक-मुक्त उपज देती है, जो बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती है और उच्च बाजार मूल्य के कारण किसानों की आय में वृद्धि करती है। । पवन बैरागी कृषि सलाहकार ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता में सुधार रासायनिक उर्वरकों की जगह खाद, गोबर और केंचुए की खाद (वर्मीकम्पोस्ट) के उपयोग से मिट्टी की संरचना, भुरभुरापन और जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है।
    1
    रायपुर 11 फरवरी। क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव  के प्रभुलाल सुथार जैविक खेती करके अफीम का उत्पादन कर रहे हैं।
प्रभु लाल सुथार ने बताया कि  जैविक खेती करने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है, जिससे दीर्घकालिक पैदावार में सुधार होता है और उत्पादन लागत कम होती है। यह हानिकारक रसायनों के बिना स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर और कीटनाशक-मुक्त उपज देती है, जो बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती है और उच्च बाजार मूल्य के कारण किसानों की आय में वृद्धि करती है। ।
पवन बैरागी कृषि सलाहकार ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता में सुधार रासायनिक उर्वरकों की जगह खाद, गोबर और केंचुए की खाद (वर्मीकम्पोस्ट) के उपयोग से मिट्टी की संरचना, भुरभुरापन और जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया पुलिस ने NTPC सोलर प्लांट में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 सोलर प्लेटें और वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया है। बरामद सामान की कुल कीमत 7 लाख 25 हजार 808 रुपए बताई गई है। चोरी का खुलासा मोहन बड़ोदिया पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया। घटना 21-22 जनवरी 2026 की दरमियानी रात ग्राम देहरीपाल-बुरलाय स्थित NTPC सोलर प्लांट के ब्लॉक नंबर 12 से 31 सोलर प्लेटों का एक बंडल चोरी हो गया था। इस मामले में 22 जनवरी को करणी सील्ड कंपनी के सुपरवाइजर पंकज गुर्जर ने मोहन बड़ोदिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने नितेश सोलंकी (24), धर्मेंद्र सिंह (23), विशाल कटारिया (19) और अर्जुन सूर्यवंशी (23) को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई सोलर प्लेटों को टाटा मैजिक में भरकर बेचने के इरादे से बुरलाय के जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 2 लाख 75 हजार 808 रुपए कीमत की 31 सोलर प्लेटें और 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत का वाहन बरामद किया।
    1
    मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया पुलिस ने NTPC सोलर प्लांट में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 सोलर प्लेटें और वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया है।
बरामद सामान की कुल कीमत 7 लाख 25 हजार 808 रुपए बताई गई है। चोरी का खुलासा मोहन बड़ोदिया पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया।
घटना 21-22 जनवरी 2026 की दरमियानी रात ग्राम देहरीपाल-बुरलाय स्थित NTPC सोलर प्लांट के ब्लॉक नंबर 12 से 31 सोलर प्लेटों का एक बंडल चोरी हो गया था। इस मामले में 22 जनवरी को करणी सील्ड कंपनी के सुपरवाइजर पंकज गुर्जर ने मोहन बड़ोदिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने नितेश सोलंकी (24), धर्मेंद्र सिंह (23), विशाल कटारिया (19) और अर्जुन सूर्यवंशी (23) को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। 
आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई सोलर प्लेटों को टाटा मैजिक में भरकर बेचने के इरादे से बुरलाय के जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 2 लाख 75 हजार 808 रुपए कीमत की 31 सोलर प्लेटें और 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत का वाहन बरामद किया।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • #सुवासरा...#दशपुरदस्तक आदरणीय खाजू खां जी मंसूरी सर द्वारा बहुत ही शानदार पत्रकारिता के बारे मे अपनी वाणी से मंच संचालन किया🌹 बधाई🙏
    1
    #सुवासरा...#दशपुरदस्तक
आदरणीय खाजू खां जी मंसूरी सर द्वारा बहुत ही शानदार पत्रकारिता के बारे मे अपनी वाणी से मंच संचालन किया🌹 बधाई🙏
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महिदपुर- रसूलपुरा मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क किनारे नशे की हालत में गिरा हुआ मिला बाइक से गिर गया जिसके पास से अवैध महुआ शराब का एक पाउच भी मिला/ पुलिस इस मामले जांच में जुटी हुई है दैनिक भविष्य दर्पण न्यूज मांगीलाल सोलंकी संवाददाता महिदपुर 9179300480
    1
    महिदपुर- रसूलपुरा मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क किनारे नशे की हालत में गिरा हुआ मिला बाइक से गिर गया जिसके पास से अवैध महुआ शराब का एक पाउच भी मिला/ पुलिस इस मामले  जांच में जुटी हुई है 
दैनिक भविष्य दर्पण न्यूज
मांगीलाल सोलंकी 
संवाददाता महिदपुर 
9179300480
    user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    Newspaper publisher महिदपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनता सरकार मोर्चा जिंदाबाद
    1
    जनता सरकार मोर्चा जिंदाबाद
    user_Rajubodana bodana
    Rajubodana bodana
    Farmer Nagda, Ujjain•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.