सुरेश कुमार खन्ना ने किया 9.90 करोड़ की विद्युत परियोजना का शिलान्यास, 👉बंतारा में बनेगा नया उपकेंद्र—औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार शाहजहांपुर, / जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बंतारा का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है। इस योजना के तहत बंतारा में 2×5 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित 33 केवी और 11 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अत्सलिया विद्युत उपकेंद्र की स्थापित क्षमता (1×10 + 1×5 एमवीए) है, जिस पर अधिकतम भार 970 एम्पियर तक पहुंच चुका है, जिससे उपकेंद्र लगातार अधिभारित हो रहा है। नए उपकेंद्र के बनने से अत्सलिया उपकेंद्र से लगभग 350 एम्पियर भार बंतारा पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोड संतुलन स्थापित होगा और विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। बताया गया कि अत्सलिया से निकलने वाला 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर वर्तमान में लगभग 350 एम्पियर भार वहन कर रहा है। इसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट निवारण में काफी समय लग जाता है। बंतारा उपकेंद्र बनने के बाद दो नए इंडस्ट्रियल फीडर प्रस्तावित हैं, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर तथा ददरौल विधायक अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

- Post by MAHARAJ SINGH1
- पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया जहां नाबालिक बच्चे करते हैं वूट पॉलिश1
- Post by मीडिया संपादक /अनीश खान1
- शाहजहांपुर: 1.11 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास, गांवों को मिलेगा नया केंद्र1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच10
- थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा 01 अवैध तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, चोरी-लूट-अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण व तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। संक्षिप्त विवरण दिनांक 08.04.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम क्षेत्र मे रवाना होकर वास्ते देखरेख शान्ति कानून-सुरक्षा व्यवस्था, चैकिंग सदिग्ध व्यक्ति-वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम/गस्त में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो डाली गयी है और अभी भी उसके पास अवैध तमन्चा/कारतूस है तथा कोई अपराध कारित कर सकता है, यदि जल्दी की जाए तो पकडा जा सकता है । मुखबिर की सूचना पर उस व्यक्ति को नर्सरी के पास कलान मिर्जापुर रोड पर पुलिस टीम द्वारा पकडा गया व नाम -पता पूछा तो इसने अपना नाम अर्पित सिंह उर्फ नज्जू पुत्र श्यामसिंह निवासी जरियनपुर थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर बताया। जिससे अवैध तमन्चे के बारे में पूछने पर बताया कि मैने अपने दोस्त के तिलक में उस तमन्चे से वीडियो बनायी थी और वह मैने एक खाली बन्द पडे मकान में छिपा कर रखा हुआ है। अभियुक्त अर्पित सिंह उर्फ नज्जू उपरोक्त की निशादेही पर अवैध एक देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त अवैध तमन्चा-कारतूस बरामदगी के आधार पर कारण गिरफ्तारी बताकर समय 20.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया एवं नियमानुसार मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अर्पित सिंह उर्फ नज्जू पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अर्पित सिंह उर्फ नज्जू पुत्र श्यामसिंह निवासी जरियनपुर थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर, पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अर्पित सिंह उर्फ नज्जू नि0 उपरोक्त , थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर । बरामदगी का विवरण एक अदद देशी तमंचा 315 बोर , एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, गिरफ्तारी का स्थान, समय, दिनांक गंगा चौराहे से 300 मीटर की दूरी पर, थाना मिर्जापुर, समय 20.20 बजे, दिनांक-08.04.2026, गिरफ्तार करने वाली टीम 1- उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह, थाना मिर्जापुर 2- उ0नि0 मो0 फरमान, थाना मिर्जापुर 3- मु0आ0 342 रणवीर सिंह, थाना मिर्जापुर 4- का0 2470 गोपाल, थाना मिर्जापुर1
- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उद्यमियों ने शिकायत की कि कुछ लोग औद्योगिक इकाइयों पर पहुंचकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है और उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्यमियों से धन उगाही या गुंडई करने वाले लोगों को तत्काल चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। औद्योगिक संस्थान रोजा में जल निकासी की समस्या पर जिलाधिकारी ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य स्वीकृत हो चुका है। नगर निगम के अधिकारियों को नालों की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। ददरौल के ग्राम जमौर गोटिया में टूटी सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की बात कही गई। साथ ही सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की औद्योगिक इकाइयों से संबंधित गलत विद्युत बिलों को ठीक कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Dharmendra kumar mishra1