Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mahendar.merotha
More news from राजस्थान and nearby areas
- अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में 13-14 साल के अमित जो कक्षा 4 का छात्र था उसको सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तुरंत डॉक्टर या अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में उलझा दिया। हालत बिगड़ने पर उसे गंगा नदी के बहते पानी में लकड़ी से बांधकर लगभग 12 घंटे तक रखा, यह उम्मीद में कि जहर उतर जाएगा। अंत में वह दम तोड़ गया। समय पर एंटी-वेनम सीरम और सही इलाज मिल जाता तो इस मासूम की जान बच सकती थी।1
- Post by Mahendar.merotha1
- कोटा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कोटा प्रवास को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। उनके आगमन के अवसर पर गौ माता सम्मान और गौ संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौ सेवकों और विभिन्न गौशाला समितियों ने बताया कि कोटा संभाग की सभी गौशालाओं में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन को भी समर्थन दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है। इसलिए सभी सरकारों से मांग की जा रही है कि देशभर में गौ हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए और गौशालाओं को संरक्षण व संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कोटा प्रवास के दौरान संत समाज, गौ सेवक, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी से सभाएं, गौ पूजन और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर गौ संरक्षण के लिए जनसमर्थन जुटाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश दिया जाएगा।1
- सीजफायर का आज चौथा दिन: स्पेन के मालागा में ग्रामीणों ने वार क्रिमिनल नेतन्याहू का पुतला फूंका: स्पेन ने लेबनान पर इजरायली बमबारी की सख्त आलोचना करते हुए, अपने रिश्ते तोड़ दिए हैं...1
- 🚨 BREAKING NEWS तलवास में फिर दिखा पैंथर, वीडियो हुआ वायरल 🐅 बीती रात तलवास में एक बार फिर पैंथर नजर आया, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। 👉 तलवास निवासी समाजसेवी सूर्यकुमार शर्मा ने रात करीब 10 बजे बूंदी से लौटते समय इस पैंथर को अपने मोबाइल में कैद किया। 👉 पैंथर भेरूजी महाराज के मंदिर के सामने वन विभाग की दीवार पर आराम से बैठा नजर आया 🐅 👉 सूर्यकुमार के मुताबिक, यह पैंथर यहां पहले भी कई बार दिखाई दे चुका है और हर बार उसी बेफिक्र अंदाज में नजर आता है 😎 📹 इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं। ⚠️ स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।#ViralVideo #BreakingNews #TrendingNow #GlobalNews #USA #UK #UnitedStates #WorldNews #IncredibleIndia #Rajasthan #Wildlife #Panther #Leopard #BigCat #WildlifePhotography #Nature #NatureLovers #JungleLife #AnimalLovers #Explore #Adventure #ViralPost #SocialMedia #InternetBreaking #MustWatch #ViralReels #TrendingReels #NewsUpdate #LatestNews #WatchNow 🐅 Surya Kumar Sonu Talwas Mool Chand Sharma Hariom Saini Talwas Anand Talwas Sanadhya Meena Devesh Talwas Yogesh Kumar Navneet Sharma Navneet Sharma 🐅1
- दरा ज़ाम में फंसीं इमरजेंसी एम्बुलेंस को मंत्री मदन दिलावर ने निकलवाया रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने दौरा किया इस दौरान वह वापस कोटा लोट रहे थे तभी दरा नाल में ज़ाम में फंसीं इमरजेंसी एम्बुलेंस को मंत्री मदन दिलावर ने निकलवाया और गंभीर मरीज को अस्पताल पहुंचाया2
- सुकेत थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत छात्रा को पहले नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।1
- कोटा | देश की कोचिंग राजधानी कहे जाने वाले कोटा के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ समय की चुनौतियों के बाद, एक बार फिर कोटा की सड़कों और संस्थानों में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा है। अभिभावकों और छात्रों द्वारा दिखाए गए अटूट विश्वास के चलते कोचिंग इंडस्ट्री में जबरदस्त पॉजिटिविटी देखने को मिल रही है। एलेन (ALLEN) में फिर दिखा पुराना जोश एशिया के सबसे बड़े कोचिंग संस्थानों में शुमार 'एलेन करियर इंस्टीट्यूट' में एक बार फिर पुराने दिनों वाली रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में छात्रों के वापस आने से कैंपस में उत्साह का माहौल है। नया उत्साह: कक्षाओं में छात्रों की बढ़ती संख्या शिक्षकों और मैनेजमेंट के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। भरोसे की जीत: विशेषज्ञों का मानना है कि कोटा की मेहनत और यहां के सिस्टम पर माता-पिता का भरोसा कम नहीं हुआ है। कोचिंग इंडस्ट्री में छाई सकारात्मकता केवल एक संस्थान ही नहीं, बल्कि पूरी कोटा कोचिंग इंडस्ट्री में इस समय सकारात्मक बदलाव महसूस किया जा रहा है। क्यों लौट रहे हैं छात्र? जानकारों के मुताबिक, कोटा ने हाल के दिनों में छात्रों की मेंटल वेलबीइंग और सपोर्ट सिस्टम पर जो काम किया है, उसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों की काउंसलिंग और उनकी स्ट्रेंथ पर ध्यान देने की नीति रंग ला रही है। "कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि लाखों सपनों की वर्कशॉप है। छात्रों की ये वापसी इस बात का प्रमाण है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।" — शिक्षा विशेषज्ञ1
- Post by Mahendar.merotha1