Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधान के द्वारा खुद सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया पूर्व प्रधान के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई यह वीडियो जिला भदोही तहसील औराई ग्राम चकहरीबश भटान का है 2021 में पूर्व प्रधान बालकृष्ण मौर्य जिला अधिकारी के सामने यह बोल रहे हैं कि सरकारी जमीन है बहुत से लोगों मैं कब्जा किया है हम भी करेंगे 2024 दिसंबर का वीडियो है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
बृजेश राय
प्रधान के द्वारा खुद सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया पूर्व प्रधान के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई यह वीडियो जिला भदोही तहसील औराई ग्राम चकहरीबश भटान का है 2021 में पूर्व प्रधान बालकृष्ण मौर्य जिला अधिकारी के सामने यह बोल रहे हैं कि सरकारी जमीन है बहुत से लोगों मैं कब्जा किया है हम भी करेंगे 2024 दिसंबर का वीडियो है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यह वीडियो जिला भदोही तहसील औराई ग्राम चकहरीबश भटान का है 2021 में पूर्व प्रधान बालकृष्ण मौर्य जिला अधिकारी के सामने यह बोल रहे हैं कि सरकारी जमीन है बहुत से लोगों मैं कब्जा किया है हम भी करेंगे 2024 दिसंबर का वीडियो है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं1
- चौरसिया चाय की दुकान पर मात्र 5 रुपए में प्योर दूध की चाय शुद्धता की गारंटी जीटी रोड गोपीगंज भदोही1
- मुंबई : महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी अब राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है। कमिटी के पदाधिकारियों ने राज्य के परिवहन मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है। नागपुर से ऑनलाइन जुड़े उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आंदोलन वापस लेने के आश्वासन को भी ट्रांसपोर्ट एक्शन कमिटी ने स्वीकार नहीं किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पिछले आठ महीनों से केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का काम कर रही है, जबकि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसी कारण अब यह आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया गया है। कमिटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्ट सेवाओं का वितरण तंत्र पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे राज्य की करीब आठ करोड़ जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। उनका कहना है कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में परिवहन व्यवस्था बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रसार माध्यमों से बातचीत करते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चालान के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली कर रही है। कई मामलों में वाहनों पर लगाया गया चालान वाहन की कीमत से भी अधिक हो गया है, जिससे ट्रांसपोर्ट मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल बड़े ट्रांसपोर्टर ही नहीं, बल्कि टैक्सी, ऑटो और बाइक चालक जैसे निचले तबके के वाहन चालक भी ऑनलाइन चालान की व्यवस्था से परेशान हैं। एक आंदोलनकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में और सिद्धारमैया की सरकार कर्नाटक में हजारों करोड़ रुपये के ऑनलाइन चालान माफ कर सकती है, तो महाराष्ट्र की सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। इस अवसर पर महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी के अध्यक्ष अक्षय प्रसन्ना पटवर्धन, उपाध्यक्ष प्रकाश गवली, सचिव हर्ष कोटक, सदस्य प्रवीण पैठणकर, मलकीत सिंह और रमन खोसला उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनियन नेताओं में अभिजीत राणे और मनसे वाहतुक सेना के अध्यक्ष संजय नाइक ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।1
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आज आचार्य सुरेश पाण्डेय के सानिध्य में रमापति पाण्डेय के यहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भक्ति भाव के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- फांसी के फंदे पर झूला पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी हुई मौत। परिजनों ने प्रेमिका और उसकी मां पर जताई हत्या की आशंका गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट गांव में बीती रात एक युवक रहस्यमय स्थिति में फांसी के फंदे पर झूला हुई मौत। घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा 30 वर्ष पुत्र स्व लल्लन जो पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी बताया जाता है। देर रात गांव के बाहर उसके खुद के मकान के एक कमरे में फांसी के फंदे पर उसका शव झूलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और आनन फानन में उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक मृत घोषित किए। भाई जितेंद्र वर्मा ने मामले में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रात्रि के लगभग 12:30 बजे के करीब पड़ोसी से उसे जानकारी मिली कि उसका भाई अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूला है पड़ोसियों से उसे ज्ञात हुआ कि गांव की ही एक युवती जिससे उसके भाई का प्रेम प्रपंच चल रहा था वह और उसकी मां उसके भाई के फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना पड़ोसियों को देकर चली गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि उसके भाई की प्रेमिका और उसकी मां के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। भाई ने तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल कर प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल करने में लग गया है। बताया जाता है मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक की शादी भी अभी नही हुई थी। उसकी माँ भी आँख से दिव्यांग है परिवार की जीविका उसी के रुपयों से चलती थी।1
- Post by B Republic News1
- Post by Javed C News1
- होली के दिन हुई मारपीट में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार भदोही। थाना भदोही क्षेत्र के ग्राम सियरहा में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान विशाल उर्फ सोनू (28) पुत्र सुरेंद्र प्रताप निवासी सियरहा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन मोढ़ बाजार स्थित शराब ठेके के पास विशाल उर्फ सोनू का भोनू हलवाई और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी मोढ़ थाना भदोही जनपद भदोही से रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से विशाल की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त गैर इरादतन हत्या के आरोपी भोनू हलवाई और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी सियरहा को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।1